back to top

भारत ने विभिन्न देशों को अब तक कोविड टीके की 644 लाख खुराक उपलब्ध कराई

नई दिल्ली। भारत ने कोरोना वायरस के खिलाफ अभियान में पड़ोसी और मित्र देशों को अभी तक कोविड-19 रोधी टीके की 644 लाख खुराक उपलब्ध कराई हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने आनलाइन साप्ताहिक प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत ने विभिन्न देशों को अनुदान के तहत कोविड-19 रोधी टीके की 104 लाख खुराक उपलब्ध कराई हैं जबकि 357 लाख खुराक वाणिज्यिक आपूर्ति और 182 लाख खुराक कोवैक्स पहल के तहत उपलब्ध कराई गई हैं।

गौरतलब है कि कोवैक्स दुनिया के देशों को टीके की आपूर्ति से संबंधित अंतरराष्ट्रीय गठबंधन है। एक सवाल के जवाब में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि टीके का आपूर्ति को लेकर कई देशों से मांग आ रही है और जिन पर घरेलू जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस रोधी टीके की आपूर्ति भारत ने जिस तरह से की, वैसी कहीं और देखने को नहीं मिली।

बागची ने कहा, टीके के निर्यात पर कोई प्रतिबंध नहीं है और हम समझते हैं कि हमारे मित्र देश इस बात को समझेंगे कि इसकी आपूर्ति घरेलू जरूरतों को ध्यान में रखते हुए की जाएगी। गौरतलब है कि विदेश मंत्री एस जयशंकर ने हाल में कहा था कि भारत ने सबसे पहले अपने पड़ोसी देशों को वैक्सीन देने के साथ वैक्सीन मैत्री पहल की शुरुआत की। मालदीव, भूटान, बांग्लादेश, नेपाल, श्रीलंका और म्यांमार के साथ, मॉरीशस और सेशेल्स को वैक्सीन दी गई।

उन्होंने कहा था कि इसके बाद विस्तारित पड़ोसी देशों और खाड़ी के देशों को टीके उपलब्ध कराए गए। अफ्रीकी क्षेत्रों से लेकर कैरिकॉम देशों तक वैक्सीन की आपूर्ति करने का उद्देश्य छोटे और अधिक कमजोर देशों की मदद करना था। उन्होंने कहा था कि हमारे उत्पादकों ने द्विपक्षीय रूप से या कोवैक्स पहल के माध्यम से अन्य देशों को वैक्सीन आपूर्ति करने के लिए अनुबंध भी किया है।

RELATED ARTICLES

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...

दिल्ली मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने के दूसरे दिन भी लोग परेशान, यात्रा का समय और खर्च बढ़ा

नयी दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के कुछ स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन भी प्रभावित रहीं। सत्रह मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने...

भारत 2030 राष्ट्रमंडल खेलों में स्थायी संस्थागत विरासत छोड़ेगा : मांडविया

ग्लास्गो। खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने बृहस्पतिवार को कहा कि 2030 में अहमदाबाद में आयोजित होने वाले 100वें राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करते समय...

महिला उद्यमिता भारत की आर्थिक प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति : पूजा गर्ग

महिला उद्यमिता और भारतीय कारीगरी का भव्य संगम बना 'अनंतम-2026'लखनऊ। फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने अपनी चेयरपर्सन सिमरन साहनी के नेतृत्व में गुरुवार को...

सिद्धचक्र विधान करने से लौकिक और आध्यात्मिक बाधाओं का नाश होता है : आचार्य सुबल सागर

लखनऊ। इंदिरा नगर जैन मंदिर में चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के तृतीय दिवस गुरुवार को चौसठ ऋद्धियों की पूजा की गई। परम पूज्य...

ज्यादा जिद्दीपन एवं ज्यादा भोलापन दोनों ही नरक का द्वार हैं : विहसंत सागर जी महाराज

प्रभु के 1000 नामों का स्मरण करने से बुद्धि, स्वास्थ्य और मन की एकाग्रता बढ़ती हैलखनऊ। आशियाना में चल रहे पावन वषार्योग के अंतर्गत...

अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर पुस्तकालय एवं वाचनालय’ का शुभारंभ

लखनऊ। अमर शहीद सिरोमणि चंद्रशेखर आजाद जी के 121वें जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को आदर्श रामलीला समिति, त्रिवेणी नगर के मारुति पार्क स्थित...

चन्द्रशेखर आजाद की जयंती पर राज्य संग्रहालय में पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित

​लखनऊ। ​अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जयंती के पावन अवसर पर आज राज्य संग्रहालय, लखनऊ में संरक्षित उनके पावन अस्थि-कलश एवं चित्र पर श्रद्धापूर्वक...

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...