back to top

भारत के पास ओलंपिक जीतने का अच्छा मौका

नई दिल्ली। पूर्व कप्तान सरदार सिंह को गर्व है कि वह उस पीढ़ी का हिस्सा रहे जिसने भारतीय हॉकी में नई जान आते हुए देखी और उन्हें अपने शानदार करियर में एकमात्र मलाल यह है कि वह देश के लिए ओलंपिक पदक नहीं जीत पाए। सरदार का हालांकि मानना है कि मनप्रीत सिंह की अगुआई वाली मौजूदा टीम के पास अगले साल तोक्यो में चार दशक के इंतजार को खत्म करने का अच्छा मौका है।

सरदार ने कहा, हॉकी में मेरा सफर संतोषजनक रहा क्योंकि मैं ऐसे युग का हिस्सा था जिसमें खेल में नई जान आई। 2012 में लंदन ओलंपिक में अंतिम स्थान पर रहने के बाद 2018 में जब मैंने संन्यास लिया तो दुनिया की छठे नंबर की टीम तक का हमने लंबा सफर तय किया। उन्होंने कहा, अब मौजूदा टीम की रैंकिंग चौथी है जिससे निश्चित तौर पर तोक्यो ओलंपिक अभियान से पहले इस टीम का मनोबल काफी बढ़ेगा।

ओलंपिक में भारतीय टीम का इतिहास शानदार रहा है और उसने आठ स्वर्ण पदक के अलावा एक रजत और दो कांस्य पदक जीते हैं। भारत ने हालांकि खेलों के महाकुंभ में पिछली सफलता 40 साल पहले 1980 में मास्को ओलंपिक में हासिल की थी जब उसने अपना आठवां और अंतिम स्वर्ण पदक जीता था। सरदार ने हॉकी इंडिया की विज्ञप्ति में कहा, 314 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने के बाद मुझे हमेशा खेद रहेगा कि मेरे घर में ओलंपिक पदक नहीं है।

उन्होंने कहा, लेकिन पिछले साल इस टीम को लगातार मजबूत होते हुए देखना और इस साल एफआईएच हॉकी प्रो लीग में वे जिस तरह खेले, मुझे उम्मीद है कि वे ओलंपिक पदक जीत सकते हैं। तोक्यो में निश्चित तौर पर उनके पास वास्तविक मौका है। तोक्यो 2020 ओलंपिक खेलों के कोरोना वायरस महामारी के कारण एक साल के लिए स्थगित होने के बाद सरदार का मानना है कि इससे भारतीय टीम को अपने कमजोर पक्षों पर काम करने और नई प्रतिभा को खोजने का मौका मिलेगा।

सरदार ने कहा, उनके पास उपलब्ध नई प्रतिभा को निखारने का समय है। राजकुमार, दिलप्रीत, विवेक सागर, गुरसाहिब जैसे युवा खिलाड़ियों ने प्रतिभा दिखाई है और मुख्य कोच ग्राहम रीड को प्रो लीग जैसे बड़े मैचों में उन्हें आजमाने का प्रयास करना अच्छा फैसला था।

RELATED ARTICLES

झांसी: डेढ़ महीने बाद ही टूटी शादी, पत्नी प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई

पति का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी उसे चाय और दूध में नींद की गोलियां मिलाकर देती थीझांसी...

बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा… डंपर ने कार को मारी टक्कर, लखनऊ के चार लोगों की मौत, आठ वर्षीय बच्ची की हालत गंभीर

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि...

ग्रीन ट्रांजिशन में सोलर पार्क्स की अहम भूमिका, पावर इवैक्युएशन और घरेलू मैन्युफैक्चरिंग पर जोर जरूरी : विशेषज्ञ

नई दिल्ली। भारत के ग्रीन ट्रांजिशन को गति देने में बड़े स्तर के सोलर पार्क्स अहम भूमिका निभा सकते हैं। साथ ही स्वच्छ ऊर्जा...

एशियन स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप 2026 की ऑफिशियल हाइड्रेशन पार्टनर बनी बिसलेरी

मुंबई। देश की प्रमुख पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर कंपनी बिसलेरी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड ने एशियन स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप 2026 (आइस) के साथ अपने जुड़ाव की...

2026 की दूसरी छमाही में व्हाइट-कॉलर नौकरियों में तेजी के संकेत, 79% HR लीडर्स ने जताई नई भर्तियों की उम्मीद

नई दिल्ली। भारत में व्हाइट-कॉलर जॉब मार्केट 2026 की दूसरी छमाही (H2) में और मजबूत होने के संकेत दे रहा है। नौकरी पोर्टल naukri.com...

सितंबर माह में होगी व्यापारी रैली, 5000 व्यापारी रैली में होंगे शामिल :संजय गुप्ता

व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले 25 व्यापारियों को प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता सम्मानित किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश...