back to top

भारत की नजरें दूसरा वनडे और श्रृंखला जीतने पर, सूर्यकुमार को मिल सकता है मौका

पुणे। असाधारण प्रतिभा के धनी सूर्यकुमार यादव को इंग्लैंड के खिलाफ शुक्रवार को यहां होने वाले दूसरे मैच के जरिए एक दिवसीय क्रिकेट में पदार्पण का मौका मिल सकता है जबकि भारत की नजरें इस मैच के जरिए एक और श्रृंखला अपने नाम करने पर लगी होंगी। श्रेयस अय्यर कंधे की हड्डी खिसकने के कारण श्रृंखला से बाहर हो गए हैं। ऐसे में फोकस यादव और वनडे क्रिकेट में उनके पदार्पण पर है। यादव ने टी20 क्रिकेट में शानदार पदार्पण करके अपना दावा पुख्ता किया है।

कोरोना महामारी से पहले श्रेयस भारतीय वनडे टीम के सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक थे लेकिन भारत की बेंच स्ट्रेंथ इतनी मजबूत है कि अब पदार्पण करने जा रहा खिलाड़ी भी विश्व चैम्पियन टीम के लिए खतरनाक लग रहा है। कप्तान विराट कोहली समेत टीम प्रबंधन के सामने चयन की दुविधा होगी। रविंद्र जडेजा तीन महीने से टीम से बाहर है लेकिन टेस्ट में अक्षर पटेल और वनडे में कृणाल पंड्या ने उनकी कमी महसूस नहीं होने दी। आईपीएल के कारण मशहूर हुए प्रसिद्ध कृष्णा ने वनडे क्रिकेट में पदार्पण के साथ शानदार प्रदर्शन करके चार विकेट चटकाए।

जडेजा और जसप्रीत बुमराह के लौटने पर कृणाल या कृष्णा में से एक को बाहर रहना होगा। भारत के लिए सबसे बड़ी राहत शिखर धवन का फॉर्म में लौटना रही जिन्होंने 98 रन बनाए। टी20 श्रृंखला से बाहर रहने के बाद उन पर अच्छे प्रदर्शन का काफी दबाव था। रोहित शर्मा को पहले मैच में कोहनी में चोट लगी लेकिन उनके फिट होने की उम्मीद है। रोहित को ब्रेक देने पर शुभमन गिल दूसरे मैच में धवन के साथ पारी का आगाज कर सकते हैं।

ऐसे में राहुल मध्यक्रम में उतरेंगे। वैसे सूत्रों के अनुसार रोहित की चोट गंभीर नहीं है और वह खेलने को बेताब हैं। समझा जाता है कि पंत बल्लेबाज के तौर पर ही खेलेंगे और राहुल विकेटकीपिंग करेंगे। चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने पहले मैच में नौ ओवर में 68 रन दिए जिनकी जगह लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को उतारा जा सकता है। भुवनेश्वर कुमार, कृष्णा और शारदुल ठाकुर की तेज तिकड़ी ने दस में से नौ विकेट लिए और वे इस लय को कायम रखना चाहेंगे।

ठाकुर लगातार खेल रहे हैं और विविधता के लिए टी नटराजन या मोहम्मद सिराज को उतारा जा सकता है। कोहली ने पहले मैच के बाद कहा था, यह हमारी सबसे अच्छी जीत में से है ।वनडे में इतने अच्छे मैच हमने हाल ही में नहीं खेले हैं ।मुझे बहुत गर्व हो रहा है। दूसरी ओर इंग्लैंड की कोशिश यह मैच जीतकर श्रृंखला में बने रहने की होगी। कप्तान इयोन मोर्गन और बल्लेबाज सैम बिलिंग्स को पहले मैच में लगी चोट ने उसकी परेशानियां बढा दी है।

जॉनी बेयरस्टॉ और जैसन रॉय ने अच्छा प्रदर्शन किया था और उनसे इसके दोहराव की उम्मीद होगी। मध्यक्रम अपनी क्षमतजा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सका। बेन स्टोक्स, जोस बटलर और मोईन अली नाकाम रहे। इंग्लैंड को बड़ा स्कोर बनाना है तो इन तीनों को अच्छी पारी खेलनी होगी। दूसरी ओर स्पिनर आदिल रशीद और मोईन भारतीय बल्लेबाजों को परेशान नहीं कर सके और दोनों को विकेट नहीं मिली। टॉम कुरेन को अपने भाई सैम और मार्क वुड का तेज गेंदबाजी में साथ देना होगा।

टीमें

भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), शिखर धवन, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएल राहुल (विकेट कीपर), युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, क्रुणाल पंड्या, वाशिंगटन सुंदर, टी नटराजन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, शार्दुल ठाकुर में से।

इंग्लैंड: इयोन मोर्गन (कप्तान), मोइन अली, जॉनी बेयरस्टो, सैम बिलिंग्स, जोस बटलर, सैम कुरेन, टॉम कुरेन, लियाम लिविंगस्टोन, मैट पार्किंसन, आदिल राशिद, जैसन रॉय, बेन स्टोक्स, रीस टॉपले, मार्क वुड, जैक बॉल, क्रिस जॉर्डन, डाविड मलान में से। मैच दोपहर बाद एक बजकर 30 मिनट से शुरू होगा।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...