back to top

भारत ने म्यांमार में हिंसा की निंदा की, अधिक से अधिक संयम बरतने की अपील

संयुक्त राष्ट्र। भारत ने म्यांमार में हिंसा की निंदा की और लोगों की मौत पर शोक जताया, साथ ही म्यांमार से अधिक से अधिक संयम बरतने और हिरासत में लिए गए नेताओं को रिहा करने की अपील की। म्यांमार की सेना ने एक फरवरी को तख्तापलट किया था और एक साल के लिए सत्ता अपने हाथ में ले ली। सेना ने म्यांमार की नेता आंग सान सू ची और राष्ट्रपति यू विन मिंट समेत शीर्ष राजनीतिक शख्सियतों को हिरासत में ले लिया।

तख्तापलट के बाद देशभर में प्रदर्शन हुए जिसमें सेना की कार्रवाई में सैकड़ों लोग मारे गए। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने म्यांमार में स्थिति पर बुधवार को बंद कमरे में चर्चा की। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई प्रतिनिधि टी एस तिरुमूर्ति ने ट्वीट किया कि बैठक में उन्होंने हिंसा की निंदा की, लोगों की मौत पर शोक जताया, अधिक से अधिक संयम बरतने की अपील की, लोकतांत्रिक सत्ता हस्तांतरण के लिए प्रतिबद्धता जताई, हिरासत में लिए गए नेताओं को रिहा करने की मांग की और आसियान देशों की कोशिशों का स्वागत किया।

उन्होंने बैठक में कहा कि स्थिति का शांतिपूर्ण समाधान निकालने के लिए व्यापक स्तर पर बातचीत करने और लोगों की उम्मीदों को पूरा करने तथा रखाइन राज्य विकास कार्यक्रम को मदद देने की जरूरत है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने म्यांमार में सुरक्षा बलों द्वारा बच्चों तथा युवाओं समेत दर्जनों नागरिकों की हत्या की पिछले सप्ताह कड़ी निंदा की थी।

महासचिव की म्यांमार पर विशेष दूत क्रिस्टीन श्रानर बर्गनर ने भी बैठक को संबोधित किया। बर्गनर ने आगाह किया कि देश में रक्तपात हो सकता है। उन्होंने कहा कि फरवरी में तख्तापलट के बाद से अब तक 520 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। उन्होंने कहा, मुझे डर है कि और रक्तपात होगा क्योंकि कमांडर इन चीफ ताकत के बल पर सत्ता पर गैरकानूनी पकड़ बनाए रखने को लेकर अडिग दिखाई दे रहे हैं।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...