back to top

न्यूजीलैंड पर रोमांचक जीत के बाद भारत ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

मेलबर्न। युवा सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा की तेजर्तार पारी और गेंदबाजों के एक और अनुशासित प्रदर्शन से भारत ने गुरुवार को यहां न्यूजीलैंड को रोमांचक मैच में चार रन से हराकर आईसीसी महिला टी20 विश्व कप में जीत की हैट्रिक पूरी करने के साथ सेमीफाइनल में जगह पक्की की।

सोलह वर्षीय शेफाली ने 34 गेंदों पर चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से 46 रन बनाए लेकिन इसके बावजूद भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर आठ विकेट पर 133 रन पर ही पहुंच पाई। भारतीय गेंदबाजों ने हालांकि फिर से अपेक्षाकृत कम स्कोर का अच्छा बचाव किया और एमिलिया केर (19 गेंदों पर नाबाद 34 रन) के अंतिम क्षणों के धमाल के बावजूद न्यूजीलैंड को छह विकेट पर 129 रन पर रोक दिया। भारतीय टीम की यह लगातार तीसरी जीत है।

उसने इससे पहले मौजूदा चैंपियन आस्ट्रेलिया को 17 रन और बांग्लादेश को 18 रन से हराया। भारत ग्रुप ए में तीन मैचों में छह अंक लेकर शीर्ष पर है और वह सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली पहली टीम बन गई है। भारतीय टीम अपना आखिरी मैच शनिवार को श्रीलंका से खेलेगी। भारत ने स्पिनरों ने शुरुआत कराई लेकिन दीप्ति शर्मा के ओवर में 12 रन बन गए जिसमें सलामी बल्लेबाज राचेल प्रीस्ट (12) के दो चौके शामिल हैं।

अनुभवी शिखा पांडे ने हालांकि प्रीस्ट को अगले ओवर में आउट कर दिया। शिखा और बाएं हाथ की स्पिनर राजेश्वरी गायकवाड़ के सामने न्यूजीलैंड के बल्लेबाज खुलकर नहीं पाए। दीप्ति ने अपने दूसरे स्पैल में सूजी बेट्स (छह) को बोल्ड किया। इसके बाद पूनम यादव और राधा यादव ने कीवी टीम पर दबाव बना दिया। पूनम ने कप्तान सोफी डिवाइन (14) को आउट करके उसकी मुश्किलें बढ़ा दी।

मैडी ग्रीन (24) और केटी मार्टिन (25) ने 36 गेंदों पर 43 रन की साझेदारी करके टीम को इन झटकों से उबारने का प्रयास किया। गायकवाड़ ने हालांकि ग्रीन को पवेलियन भेज दिया जबकि राधा ने मार्टिन को आउट करके स्कोर पांच विकेट पर 90 रन कर दिया। न्यूजीलैंड को जब 21 गेंदों पर 44 रन की जरूरत थी तब केर ने जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने 19वें ओवर में पूनम पर चार चौके लगाए। इस तरह से न्यूजीलैंड को अंतिम ओवर में 16 रन की दरकार थी। शिखा ने यह ओवर किया जिसमें हेली जेनसन (11) और केर ने चौके लगाए लेकिन आखिर में भारतीय गेंदबाज उन पर अंकुश लगाने में सफल रही।

इससे पहले भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला जिसके बाद 16 वर्षीय शेफाली ने फिर से टीम को तूफानी शुरुआत दिलाई। भारत ने पावरप्ले के ओवरों में 49 रन बनाए। भारतीय टीम ने हालांकि 43 रन के अंदर छह विकेट गंवाए जिससे वह इस इस शुरुआत का फायदा नहीं उठा पाई। बुखार के कारण पिछले मैच में नहीं खेल पाने वाली स्मृति मंधाना (11) जल्द ही आउट हो गई। उन्होंने तीसरे ओवर में ली ताहुहु की गेंद विकेटों पर खेली।

शेफाली और तानिया भाटिया (23) ने दूसरे विकेट के लिए 51 रन जोड़े। तानिया दसवें ओवर में पवेलियन लौट गई। रोजमेरी मायर की गेंद पर बैकवर्ड प्वाइंट पर खड़ी केर ने उनका कैच लिया। इसके बाद जेमिमा रोड्रिग्स (10) क्रीज पर उतरी। भारत ने दस ओवर में दो विकेट पर 75 रन बनाए थे। लेकिन रोड्रिग्स 12वें ओवर में आउट हो गई। कप्तान हरमनप्रीत कौर (एक) की खराब फार्म जारी रही। उन्हें लीग कासपेरेक ने अपनी ही गेंद पर कैच किया।

आठवें और दसवें ओवर में जीवनदान पाने वाली शेफाली ने भी केर की गेंद पर डीप एक्स्ट्रा कवर पर हेली जेनसन को कैच दिया। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और तीन छक्के लगाए। बाएं हाथ की बल्लेबाज दीप्ति शर्मा (आठ) और वेदा कृष्णमूर्ति (छह) भी योगदान नहीं दे पाई। राधा यादव ने अंतिम क्षणों में नौ गेंदों पर एक छक्के की मदद से 14 रन बनाए जबकि शिखा पांडे 14 गेंदों पर दस रन बनाकर नाबाद रही।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...