back to top

भारत-चीन सीमा विवाद : एलएसी पर चीन लगातार कर रहा निर्माण, पेंटागन ने जारी की रिपोर्ट  

चीन ने 2022 में एलएसी पर सैनिकों की तैनाती, बुनियादी ढांचे का निर्माण बढ़ाया: पेंटागन

वाशिंगटन। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय पेंटागन की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन ने भारत के साथ सीमा विवाद के बीच 2022 में सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी थी और बुनियादी ढांचे का निर्माण जारी रखा, जिसमें डोकलाम के निकट भूमिगत भंडारण केंद्र, पैंगोंग झील पर दूसरा पुल और वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास हवाई अड्डा तथा विभिन्न हेलीपैड का निर्माण शामिल है।

भारत और चीन के बीच सीमा विवाद को लेकर तीन साल से टकराव जारी 

भारत और चीन व्यापक राजनयिक व सैन्य वार्ताओं के बाद कई इलाकों से सैनिकों के वापस बुला चुके हैं, फिर भी दोनों देशों के सैनिकों के बीच पिछले तीन साल से पूर्वी लद्दाख के विभिन्न स्थानों पर टकराव जारी है। मिलिट्री एंड सिक्योरिटी डेवलपमेंट्स इन्वॉल्विंग द पीपल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना रिपोर्ट, 2023 के अनुसार: मई 2020 की शुरुआत से, भारत-चीन सीमा पर निरंतर तनाव ने वेस्टर्न थिएटर कमांड का ध्यान आकर्षित किया। इस महीने अमेरिकी रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट में कहा गया है, सीमा निर्धारण के संबंध में भारत और पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना (पीआरसी) के बीच अलग-अलग धारणाएं हैं।

बुनियादी ढांचे के निर्माण के कारण कई झड़पें हुईं

वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) और दोनों पक्षों के हालिया बुनियादी ढांचे के निर्माण के कारण कई झड़पें हुईं, गतिरोध जारी रहा और साझा सीमा पर सैनिकों की तैनाती हुई। रिपोर्ट में कहा गया है कि 2022 में चीन ने एलएसी पर सैन्य बुनियादी ढांचे का निर्माण जारी रखा। रिपोर्ट के अनुसार, इस बुनियादी ढांचे में डोकलाम के पास भूमिगत भंडारण सुविधाएं, एलएसी के सभी तीन क्षेत्रों में नई सड़कें, पड़ोसी भूटान में विवादित क्षेत्रों में नए गांव, पैंगोंग झील पर दूसरा पुल, हवाई अड्डा और कई हेलीपैड शामिल हैं।

15 जून 2020 को गलवान घाटी में हुई थी झड़प 

रिपोर्ट में कहा गया है कि जून 2020 में गलवान घाटी में पीआरसी और भारतीय गश्ती दल के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद वेस्टर्न थिएटर कमांड ने भारी संख्या में पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के सैनिकों को एलएसी पर तैनात कर दिया था। भारत और चीन के बीच सैनिकों के बीच 15 जून 2020 को गलवान घाटी में हुई झड़प के बाद दोनों देशों के रिश्ते काफी तनावपूर्ण हो गए थे।

भारत और चीन के बीच वार्ता में बहुत कम प्रगति हुई : रिपोर्ट 

रिपोर्ट में कहा गया है कि 2023 में भी एलएसी पर वेस्टर्न थियेटर कमांड की तैनाती जारी रहने की आशंका है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत और चीन के बीच वार्ता में बहुत कम प्रगति हुई है क्योंकि दोनों पक्ष सीमा पर अपने-अपने क्षेत्र से पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। भारत का कहना है कि जब तक सीमावर्ती इलाकों में शांति नहीं होगी तब तक चीन के साथ उसके संबंध सामान्य नहीं हो सकते। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि चीन के पास 500 से अधिक सक्रिय परमाणु हथियार हैं और ये 2030 तक संभवत: 1,000 से अधिक हो जाएंगे।

यह खबर पढ़े- मध्य प्रदेश : 22 सीटों पर निर्णायक हो सकते हैं मुस्लिम वोट, कांग्रेस को मिल सकता है फायदा  

RELATED ARTICLES

केंद्र सरकार और सीजेपी की बैठक खत्म, मुआवजा और FIR वापसी पर सहमति, इस्तीफे पर 25 जुलाई को होगा फैसला

नई दिल्ली। केंद्र सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के बीच शुक्रवार को ‘कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया’ में अहम बैठक हुई। करीब 10 मिनट...

सीएम योगी का अधिकारियों को निर्देश, लोगों की समस्याओं का शीघ्रता से हो समाधान

गोरखपुर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में ‘जनता दर्शन’ के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया कि लोगों...

आनंद विश्व शतरंज की सर्वाेच्च संस्था फिडे के अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त

नयी दिल्ली। पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने विश्व शतरंज की सर्वाेच्च संस्था फिडे के अंतरिम अध्यक्ष का पदभार संभाल लिया है,...

रेनोवेशन के कारण बंद पड़े आडिटोरियम से शहर के रंगकर्मी निराश

लखनऊ। उत्तर भारत की सांस्कृतिक राजधानी होने का गौरव रखने वाले लखनऊ शहर में आज अपनी समृद्ध नाट्य परंपरा को प्रदर्शित करने के लिए...

दीक्षारम्भ-2026 का आयोजन आज से

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ एवं स्पिक मैके के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम का आयोजन 25 जुलाई...

भाषण प्रतियोगिता में राधिका यादव को मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में नशा मुक्ति पखवाड़ा का शुभारम्भलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में 23 जुलाई से 08 अगस्त,...

ऋषि का सद्ज्ञान जीवन जीने की कला सिखाता है : उमानन्द शर्मा

468वें युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत कृष्णा पब्लिक स्कूल, रतन...

भातखण्डे की कुलपति प्रो. माण्डवी सिंह का कार्यकाल बढ़ा

अग्रिम आदेश तक पद पर बनी रहेंगीलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. माण्डवी सिंह का कार्यकाल एक बार फिर बढ़ा दिया गया है....

आज से लगेगा चातुर्मास, मांगलिक कार्याें पर लग जायेगा विराम

लखनऊ। हर साल देवशयनी एकादशी से चातुर्मास की शुरूआत होती है, क्योंकि इस दिन भगवान विष्णु चार माह के लिए योग निद्रा में चले...