back to top

संभावना श्रृंखला जीतने के बाद बैंच स्ट्रैंथ को आजमा सकता है भारत

वेलिंगटन। श्रृंखला में विजई बढ़त बनाने के बाद भारत शुक्रवार को यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में बैंच स्ट्रैंथ को आजमा सकता है लेकिन विराट कोहली की टीम मेजबान टीम के खिलाफ आत्ममुग्धता से बचना चाहेगी जिसे पिछले मैच में दिल तोडऩे वाली हार का सामना करना पड़ा।

मोहम्मद शमी के बेहतरीन अंतिम ओवर और रोहित शर्मा की शानदार बल्लेबाजी से भारत ने बुधवार को न्यूजीलैंड को सुपर ओवर में हराकर पांच मैचों की श्रृंखला में 3-0 की विजई बढ़त बना ली। भारत ने न्यूजीलैंड की सरजमीं पर पहली बार टेस्ट श्रृंखला जीती। दोनों टीमें गुरुवार को यात्रा करके हैमिल्टन से वेलिंगटन पहुंची और शनिवार को माउंट मोनगानुई रवाना होंगी जहां रविवार को अंतिम टी20 खेला जाएगा जिससे दोनों टीमों को नेट अभ्यास के लिए अधिक समय नहीं मिलेगा।

पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला अधिक देखने को नहीं मिलती और भारत के पहले ही श्रृंखला जीतने के बाद दोनों टीमें इसी साल होने वाले टी20 विश्व कप को देखते हुए बाकी बचे मैचों में सभी संयोजनों को आजमाना चाहेंगी। भारतीय टीम के पास 5-0 के क्लीनस्वीप के साथ इतिहास रचने का मौका है। भारत हालांकि अगर प्रयोग करने का विकल्प चुनता है तो संजू सैमसन और ऋषभ पंत को मौका दिया जा सकता है। पंत को अंतिम एकादश में जगह मिलने की संभावना अधिक है लेकिन उनका चयन इस पर निर्भर करेगा कि किस बल्लेबाज को बाहर किया जाता है और लोकेश राहुल विकेटकीपिंग जारी रखते हैं या नहीं।

शीर्ष तीन में रोहित शर्मा, राहुल और कोहली की टीम में जगह पक्की है जबकि श्रेयस अय्यर बेहतरीन फार्म में चल रहे हैं। मनीष पांडे और शिवम दुबे को और अधिक मौके दिए जाने की जरूरत है। शीर्ष चार में से किसी भी बल्लेबाज को अगले दो मैचों में आराम दिया जा सकता है। अगले दो मैचों में अगर एक-एक करके रोहित और कोहली को आराम दिया जाता है तो हैरानी नहीं होगी और इससे युवाओं को मौका मिलने का रास्ता साफ होगा। गेंदबाजी विभाग में बदलाव की अधिक उम्मीद है। वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव और नवदीप सैनी मौके का इंतजार कर रहे हैं। तीनों को हालांकि एक साथ मौका नहीं मिलेगा लेकिन टीम प्रबंधन एक स्पिनर और एक तेज गेंदबाज को रोटेट कर सकता है।

सुंदर ऑस्ट्रेलिया के बड़े मैदानों पर कोहली की नई गेंद की रणनीति का हिस्सा हैं और उन्हें अगले दो मैचों में खेलने का मौका मिल सकता है। शारदुल ठाकुर की जगह सैनी को अंतिम एकादश में शामिल किया जा सकता है। जसप्रीत बुमराह के खेलने पर भी फैसला किया जा सकता है। हैमिल्टन में बुमराह महंगे साबित हुए थे। वह एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय और टेस्ट टीम में भी शामिल हैं और उन पर काम के अधिक बोझ को देखते हुए उन्हें भी आराम दिए जाने की उम्मीद है।

न्यूजीलैंड की अंतिम एकादश में बदलाव तय है। कोलिन डि ग्रैंडहोम को अंतिम दो मैचों के लिए टीम में जगह नहीं मिली है और उनकी जगह बल्लेबाज टाम ब्रूस को शामिल किया गया है। मेजबान टीम अपने बल्लेबाजी क्रम को मजबूत कर सकती है क्योंकि अब तक उसका मध्यक्रम उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाया है। लोगों का साथ ही माना है कि कप्तान केन विलियमसन को पारी का आगाज करना चाहिए।

हैमिल्टन में शानदार पारी खेलने वाले विलियमसन अगर मार्टिन गुप्टिल के साथ पारी का आगाज करते हैं तो कोलिन मुनरो को बल्लेबाजी क्रम में नीचे आना होगा। मिशेल सेंटनर को बुधवार को बल्लेबाजी क्रम में ऊपर भेजा गया और देखना होगा कि न्यूजीलैंड इस तरह के प्रयोग को जारी रखता है या नहीं।

टीमें इस प्रकार हैं :
भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, मनीष पांडे, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, शारदुल ठाकुर, नवदीप सैनी और वाशिंगटन सुंदर।

न्यूजीलैंड : केन विलियमसन (कप्तान), मार्टिन गुप्टिल, रोस टेलर, स्काट कुगेलिन, कोलिन मुनरो, टाम ब्रूस, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर, टिम सीफर्ट, हामिश बेनेट, ईश सोढ़ी, टिम साउथी और ब्लेयर टिकनर।

समय : मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...