back to top

भारत हासिल कर सकता है दहाई अंक की वृद्धि दर : वित्त राज्यमंत्री ठाकुर

नयी दिल्ली। भारत अपने विनिर्माण आधार को बढ़ाकर और डिजिटल सेवाओं के माध्यम से दहाई अंक की वृद्धि दर हासिल करने की क्षमता रखता है। यह बात केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने शनिवार को कहा कि इसमें ग्रामीण क्षेत्र, युवा और आकांक्षी मध्यम वर्ग की मांग की अहम भूमिका है। वित्त राज्यमंत्री ठाकुर ने कहा कि पिछले छह साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने लगातार सुधार किए हैं जिसने महत्वपूर्ण बदलाव लाए हैं।

उन्होंने कहा,अब सभी संकेतक, मुद्रास्फीति से लेकर राजकोषीय घाटा तक, विदेशी मुद्रा भंडार से लेकर चालू खाते के घाटे तक, सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर से लेकर वित्तीय समावेशन तक, सभी बिंदुओं पर आर्थिक स्थिति स्थिर और मजबूत है। लॉकडाउन के बाद आर्थिक हालातों में सुधार के बारे में ठाकुर ने कहा कि इसका व्यापक आधार है और यह सिर्फ कृषि क्षेत्र से नहीं आएगी।

कंपनी सचिवों के 48वें राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए वित्त राज्यमंत्री ने कहा कि अर्थव्यवस्था पर नजर रखने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा अपनाए जाने वाले 48 मानकों में से 30 का स्तर फरवरी के स्तर से ऊपर आ गया है। ठाकुर ने कहा, यात्री और दोपहिया वाहन बिक्री, र्इंधन खपत, इस्पात उत्पादन, सीमेंट उत्पादन और अंतरराष्ट्रीय हवाई मालवहन समेत कई अन्य क्षेत्रों में हमने उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया है।

RELATED ARTICLES

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...

मिर्जापुर में अनियंत्रित कंटेनर घर में घुसा, बाप बेटे की मौत

मिर्जापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा के पास बृहस्पतिवार भोर में सीमेंट लदा कंटेनर ट्रक अनियंत्रित होकर एक मकान में घुसकर पलट गया जिससे...

सावन के पहले दिन भक्तों ने किये भोलेनाथ के दर्शन, की पूजा-अर्चना

लखनऊ। आज सावन के पहले दिन मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। मंदिरों में हर तरफ हर हर महादेव का जयघोष गूंज...

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

जय जय दुर्गा माता पर मनमोहक कथक नृत्य ने सबका मन मोहा

लखनऊ। लखनऊ घराने के महागुरू पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी एवं पंडित रामनारायण के परम शिष्य तथा लखनऊ घराने के कथक को अन्तर्राष्ट्रीय...

सीता स्वयंवर का भावपूर्ण और रोचक वर्णन किया

लखनऊ। डालीगंज स्थित प्राचीन श्री बंदी माता मंदिर के 44वें वार्षिक उत्सव के चतुर्थ दिवस पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं रासलीला में श्रद्धा और...

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...