back to top

कोरोना को लेकर अन्य देशों के मुकाबले भारत स्थिति बेहतर : मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर भारत द्वारा खड़ा किए गए स्वास्थ्य संबंधी संसाधनों की क्षमताओं में विस्तार को अभूतपूर्व करार देते हुए सोमवार को कहा कि सही समय पर सही फैसले लेने की वजह से कोरोना वायरस के मामले में भारत की स्थिति अन्य देशों के मुकाबले संभली हुई है।

प्रधानमंत्री ने ग्रामीण इलाकों में मौजूद स्वास्थ्य क्षमताओं को अधिक सक्षम बनाने पर जोर दिया ताकि गांवों में कोरोना से लड़ाई कमजोर न पड़े और कहा कि आज भारत में पांच लाख से ज्यादा टेस्ट हर रोज हो रहे हैं और आने वाले हफ्तों में इसको 10 लाख प्रतिदिन करने की कोशिश हो रही है।

प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित एक कार्यक्रम में नोएडा, मुम्बई और कोलकाता में उच्च क्षमता वाली कोविड-19 परीक्षण सुविधाओं की शुरूआत करने के बाद उक्त बातें कहीं। इस दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन के अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्घव ठाकरे और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी उपस्थित थीं।

प्रधानमंत्री ने कहा, देश में जिस तरह सही समय पर सही फैसले लिए गए आज उसी का परिणाम है कि भारत अन्य देशों के मुकाबले काफी संभली हुई स्थिति में है। आज हमारे देश में कोरोना से होने वाली मृत्यु बड़े-बड़े देशों के मुकाबले काफी कम है। उन्होंने कहा कि देश में कोरोना से ठीक होने की दर भी अन्य देशों के मुकाबले बहुत ज्यादा है और दिनोंदिन सुधार भी हो रहा है।

उन्होंने कहा, आज भारत में कोरोना संक्रमित होने के बाद ठीक होने वालों की संख्या करीब-करीब 10 लाख पहुंचने वाली है। मोदी ने कहा कि कोरोना के खिलाफ भारत की लड़ाई को देख कर दुनिया अचंभित है। प्रधानमंत्री ने कहा कि इन अत्याधुनिक जांच केंद्रों की शुरुआत से पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश को कोरोना के खिलाफ लड़ाई में और ताकत मिलने वाली है।

उन्होंने कहा कि अब तीनों जगह कोरोना जांच की जो उपलब्ध क्षमता है, उसमें 10,000 की क्षमता और जुडऩे जा रही है। प्रधानमंत्री ने इस मौके पर ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य संसाधनों को और सक्षम बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा, हमें मिलकर नया हेल्थ इंफ्रा तो तैयार करना ही है, जो हमारे पास गांव-गांव में सरकारी और प्राइवेट डिस्पेंसरीज़ हैं, क्लिनिक हैं, उनको ज्यादा सक्षम भी बनाना है। ये हमें इसलिए भी करना है ताकि हमारे गांवों में कोरोना से लड़ाई कमजोर न पड़े।

उन्होंने कहा कि कोरोना के खिलाफ इस बड़ी और लंबी लड़ाई के लिए सबसे महत्वपूर्ण था कि देश में तेजी के साथ स्वास्थ्य संबंधी मूलभूत संरचनाओं का विकास हो। इसी को ध्यान में रखते हुए भारत ने बहुत ही तेज गति से अपनी क्षमताओं का विस्तार किया।

उन्होंने कहा, जनवरी में हमारे पास कोरोना की जांच के लिए जहां मात्र एक केंद्र था। आज करीब 1300 प्रयोगशालाएं पूरे देश में काम कर रही हैं। आज भारत में पांच लाख से ज्यादा टेस्ट हर रोज हो रहे हैं और आने वाले हफ्तों में इसको 10 लाख प्रतिदिन करने की कोशिश हो रही है।

उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान हर कोई सिर्फ एक ही संकल्प के साथ जुटा है कि एक-एक भारतीय को बचाना है। इस संकल्प ने भारत को हैरतअंगेज परिणाम दिए हैं। उन्होंने कहा, विशेषकर पीपीई किट्स, मास्क और टेस्ट किट्स को लेकर भारत ने जो किया, वो सफलता की एक बड़ी कहानी है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सिर्फ छह महीने पहले देश में एक भी पीपीई किट का निर्माता नहीं था जबकि आज 1200 से ज्यादा निर्माता हर रोज पांच लाख से ज्यादा पीपीई किट बना रहे हैं। एक समय भारत एन-95 मास्क भी बाहर से ही मंगवाता था जबकि आज भारत में तीन लाख से ज्यादा एन-95 मास्क हर रोज बन रहे हैं।

मोदी ने कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई के लिए मानव संसाधन तैयार करना बड़ी चुनौती थी। प्रधानमंत्री ने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयासों की वजह से आज न सिर्फ लोगों का जीवन बच रहा है, बल्कि जो चीजें देश आयात करता था, अब उनका निर्यातक बनने जा रहा है। उन्होंने कहा, जितने कम समय में हमारे पैरामेडिक्स, आशावर्कर्स, आंगनबाड़ी और दूसरे स्वास्थ्य व अन्य कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया, वो भी अभूतपूर्व है।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य क्षमता तैयार करने के साथ ही अब गांव-गांव में सरकारी और प्राइवेट डिस्पेंसरीज़ या क्लीनिक को ज्यादा सक्षम भी बनाना है। उन्होंने कहा, संसाधन बढ़ रहे हैं। अब हमें राज्य के स्तर पर जिला, गांव और ब्लॉक के स्तर पर डिमांड और सप्लाई की व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त करना है। उनको ज्यादा सक्षम भी बनाना है ताकि गांवों में कोरोना के खिलाफ लड़ाई कमजोर ना पड़े।

प्रधानमंत्री ने कहा कि अभी तक गांवों ने कोरोना के खिलाफ बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। आने वाले त्योहारों के मद्देनजर प्रधानमंत्री ने जनता को सचेत भी किया और जब तक कोरोना की कोई प्रभावी दवा या वैक्सीन नहीं बनती, तब तक मास्क, दो गज की दूरी, हाथ धोते रहना ही बचाव का एकमात्र विकल्प है।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...