back to top

भारत-बांग्लादेश अगले महीने ढाका में करेंगे महानिदेशक स्तरीय सीमा वार्ता

नई दिल्ली। भारत और बांग्लादेश अगले महीने ढाका में महानिदेशक स्तरीय महत्त्वपूर्ण सीमा वार्ता करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि इसमें सीमा पर अपराध से जुड़े कई मुद्दों और अन्य सुरक्षा चुनौतियों पर चर्चा होगी।

साल में दो बार होने वाली यह वार्ता सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और उसके समकक्ष बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीपी) के बीच 13 से 18 सितंबर के बीच ढाका के बांग्लादेशी बल के मुख्यालय, पिलखाना में होगी।

बीएसएफ के नवनियुक्त महानिदेशक राकेश अस्थाना कई अधिकारियों वाले भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे जिसमें नार्काेटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी), विदेश मंत्रालय और अन्य सरकारी एजेंसियों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। बांग्लादेशी पक्ष का नेतृत्व बीजीबी के महानिदेशक मेजर जनरल मोहम्मद शफीनुल इस्लाम करेंगे।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, पिछली बार दोनों पक्ष दिसंबर में दिल्ली में मिले थे। सितंबर में होने वाला बैठक का अगला चरण महत्त्वपूर्ण रहने वाला है क्योंकि 4,096 किलोमीटर लंबी सीमा से जुड़े कई द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा होगी और नए प्रोटोकॉल को अंतिम रूप दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों के बीच संबंध बहुत अच्छे हैं और उच्चतम स्तर पर हैं तथा दोनों पक्ष इसे आगे ले जाने की उम्मीद कर रहे हैं। जहां भारतीय पक्ष संयुक्त सीमा सुरक्षा प्रबंधन, खुले क्षेत्रों में बाड़ लगाने और सीमा पार से होने वाले अपराधों को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने का मुद्दा उठा सकता है, वहीं बांग्लादेशी सीमा बल सीमा के पास उसके लोगों की हत्या से जुड़े मामलों को उठा सकता है।

अधिकारी ने कहा कि सीमा अपराधियों एवं अवैध तरीके से सीमा पार करने वालों से जुड़ी समस्याओं से निपटने के अलावा सहयोग बढ़ाने और सूचना साझा करने के नए तरीकों की रूपरेखा तैयार की जा सकती है।

अधिकारी ने कहा कि यह दोनों सीमा सुरक्षा बलों के बीच 50वें चरण की डीजी स्तर की वार्ता होगी और वार्ता के समापन पर चर्चा के संयुक्त रिकॉर्ड पर हस्ताक्षर करने के बाद दोनों पक्षों के बीच सहयोग बढ़ाने के लिए विश्वास निर्माण उपायों (सीबीएम) पर चर्चा होगी और उन्हें अंतिम रूप दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि वार्ता के दौरान कोविड-19 वैश्विक महामारी के प्रसार के वक्त में सीमा प्रबंधन के नए परिप्रेक्ष्य को भी तलाशा जाएगा, जहां यह भी उम्मीद की जा रही है कि भारतीय पक्ष बांग्लादेश सरकार के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात कर सकता है।

RELATED ARTICLES

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...

मुख्यमंत्री योगी ने किया कौशल प्रदर्शनी का उद्घाटन, ‘कौशलम’ पुस्तिका का विमोचन , 11 युवा आइकॉन का दिया सम्मान

योगी सरकार में बदली उत्तर प्रदेश की तस्वीर, युवाओं को हुनर से मिल रहा रोजगार और स्वरोजगार : कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

बरेली में खुद को आईएएस बताकर महिला ने व्यक्ति से शादी की, धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार

बरेली। बरेली में कथित तौर पर खुद को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) का अधिकारी बताकर एक व्यक्ति से शादी करने वाली और बाद में...

रथ पर विराजमान होकर आज नगर भ्रमण पर निकलेंगे श्री जगन्नाथ

लखनऊ। भगवान जगन्नाथ 16 जुलाई को बलभद्र और माता सुभद्रा के साथ शहर भ्रमण के लिए निकलेंगे। वैसे तो भक्त अमूमन दर्शन के लिए...

दीक्षांत समारोह : भातखण्डे देश का सांस्कृतिक एवं कलात्मक धरोहर : जयवीर सिंह

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वाँ दीक्षांत समारोह संपन्नलखनऊ। बुधवार को भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय के कला मंडपम सभागार में...

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

उत्तराखण्ड महापरिषद ने हरेला पर्व पर किया पौधरोपण

लखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद, लखनऊ ने कल 16 जुलाई को होने वाला उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर समस्त उत्तराखण्डवासियों एवं प्रदेशवासियों को...

पं . कुमार बोस की मनमोहक तबला प्रस्तुति ने बांधा समां

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित 16वें दीक्षांत समारोह के उपरांत सायं 7 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम सभागार में एक भव्य सांस्कृतिक संध्या...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...