back to top

भारत-ऑस्ट्रेलिया मैदान में घोर प्रतिद्वंद्वी, बाहर मजबूत साझेदार : मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि भारत और ऑस्ट्रलिया क्रिकेट के मैदान में एक-दूसरे के घोर प्रतिद्वंद्वी हैं लेकिन उसके बाहर दोनों देश एक मजबूत साझेदार हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने यह बात अपने ऑस्टेलियाई समकक्ष स्कॉट मॉरिसन की ओर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत को टेस्ट श्रृंखला में मिली जीत पर दिए गए बधाई संदेश के जवाब में कही।

मॉरिसन ने ट्वीट कर कहा, ऑस्ट्रलिया में टेस्ट श्रृंखला में शानदार जीत पर भारतीय क्रिकेट टीम और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई। खेल के दो सर्वश्रेष्ठ टीमों और खिलाड़ियों के बीच कड़ी लड़ाई हुई। उनके इस ट्वीट के जवाब में मोदी ने लिखा, धन्यवाद स्कॉट मॉरिसन। यह बहुत ही रोमांचक श्रृंखला थी जिसमें दोनों ही टीमों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

भारत और ऑस्ट्रलिया मैदान में घोर प्रतिद्वंद्वी हैं और बाहर मजबूत साझेदार। भारत ने मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट श्रृंखला के चौथे और अंतिम मैच में ब्रिसबेन के गाबा मैदान पर तीन विकेट से हराकर इतिहास रच दिया और बार्डर-गावस्कर ट्राफी अपने पास बरकरार रखी। भारत ने 328 रन का लक्ष्य हासिल कर ये जीत हासिल की और श्रृंखला दो-एक से अपने नाम की।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...