back to top

भारत और डेनमार्क कोविड-19 का मिलकर मुकाबला करने पर हुए राजी

नई दिल्ली। भारत और डेनमार्क ने आपस में जुड़ी दुनिया के समक्ष मौजूद कोविड-19 के खतरे पर मंगलवार को चर्चा की और चिकित्सा अनुसंधान, परीक्षण किट तथा टीके के विकास पर सूचनाओं के आदान-प्रदान के माध्यम से इस महामारी का मिलकर मुकाबला करने का निश्चय किया। दोनों देशों ने कोविड-19 से उत्पन्न गहरे वैश्विक आर्थिक संकट से पैदा हुई चुनौतियों पर भी चर्चा की।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने डेनमार्क के विदेश मंत्री जेप्पी कोफोड के साथ पहली बार आभाषी माध्यम से संयुक्त आयोग की बैठक की और द्विपक्षीय संबंधों के विविध आयामों की समीक्षा की। यह भारत-डेनमार्क संयुक्त आयोग की तीसरी बैठक थी। विदेश मंत्रालय के एक बयान के अनुसार दोनों मंत्रियों ने कहा कि यह महामारी आपस में जुड़ी दुनिया के लिए अहम खतरा है और यह देशों को यात्रा पाबंदियों के लिए बाध्य कर रही है।

बयान में कहा गया, दोनों पक्ष मेडिकल अनुसंधान, परीक्षण किट और टीके के विकास पर सूचनाओं के आदान-प्रदान के माध्यम से कोविड-19 महामारी का मिलकर मुकाबला करने पर सहमत हुए। जयशंकर ने अपने ट्वीट में कहा कि बैठक में स्वच्छ प्रौद्योगिकी, शहरीकरण, नवीन ऊर्जा, हरित समाधान, खाद्य प्रसंस्करण पर सहयोग मजबूत बनाने पर भी चर्चा हुई।

उन्होंने कहा कि पहली बार आज आभाषी माध्यम से संयुक्त आयोग की बैठक की। यह अन्य देशों के सहयोगियों को ऐसा (आभाषी माध्यम का उपयोग करने) करने को प्रेरित करेगी। जयशंकर ने कहा, हमारे संबंधों की सार्थक समीक्षा हुई। स्वच्छ प्रौद्योगिकी, शहरीकरण, नवीन ऊर्जा, हरित समाधान, खाद्य प्रसंस्करण पर सहयोग मजबूत बनाने पर ध्यान केंद्रित किया। अधिक मजबूत गठजोड़ पर भी चर्चा हुई।

RELATED ARTICLES

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...

मिर्जापुर में अनियंत्रित कंटेनर घर में घुसा, बाप बेटे की मौत

मिर्जापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा के पास बृहस्पतिवार भोर में सीमेंट लदा कंटेनर ट्रक अनियंत्रित होकर एक मकान में घुसकर पलट गया जिससे...

सावन के पहले दिन भक्तों ने किये भोलेनाथ के दर्शन, की पूजा-अर्चना

लखनऊ। आज सावन के पहले दिन मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। मंदिरों में हर तरफ हर हर महादेव का जयघोष गूंज...

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

जय जय दुर्गा माता पर मनमोहक कथक नृत्य ने सबका मन मोहा

लखनऊ। लखनऊ घराने के महागुरू पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी एवं पंडित रामनारायण के परम शिष्य तथा लखनऊ घराने के कथक को अन्तर्राष्ट्रीय...

सीता स्वयंवर का भावपूर्ण और रोचक वर्णन किया

लखनऊ। डालीगंज स्थित प्राचीन श्री बंदी माता मंदिर के 44वें वार्षिक उत्सव के चतुर्थ दिवस पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं रासलीला में श्रद्धा और...

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...