back to top

निर्णायक मुकाबले में रोमांचक जंग के लिए तैयार हैं भारत और ऑस्ट्रेलिया

बेंगलुरू। विश्व की दो दिग्गज टीमों भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रविवार को यहां होने वाले तीसरे और निर्णायक एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में रोमांचक मुकाबला होने की संभावना है जिसमें दोनों टीमें श्रृंखला पर कब्जा जमाकर एक दूसरे पर बादशाहत कायम करने की कोशिश करेंगी।

इस श्रृंखला के शुरू से ही रोमांचक होने की संभावना थी लेकिन जिस तरह से आस्ट्रेलिया ने पहले मैच में एकतरफा जीत दर्ज की उससे एकबारगी लगने लगा था कि वह वह भारत में लगातार दूसरी श्रृंखला जीतने में कामयाब रहेगा। भारत ने हालांकि राजकोट में हर विभाग में बेहतरीन प्रदर्शन करके शानदार वापसी की और साबित कर दिया कि मुंबई में दस विकेट से हार के बाद हायतौबा मचाना जल्दबाजी थी।

सबसे महत्वपूर्ण बात रही कि भारत दूसरे वनडे में अपने बल्लेबाजी संयोजन को र्ढे पर ले आया तथा केएल राहुल ने भी पांचवें नंबर पर मिले मौके का पूरा फायदा उठाया। रोहित शर्मा और शिखर धवन ने पारी का आगाज किया जबकि कप्तान विराट कोहली अपने पसंदीदा तीसरे नंबर पर उतरे और श्रेयस अय्यर चौथे नंबर पर आए। रविवार को भी यही बल्लेबाजी क्रम बरकरार रहने की संभावना है।

रोहित शुक्रवार को क्षेत्ररक्षण करते समय चोटिल हो गए थे लेकिन कोहली को विश्वास है कि यह स्टार सलामी बल्लेबाज चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले निर्णायक मुकाबले के लिए उपलब्ध रहेगा। धवन की भी पसलियों में पैट कमिंस की गेंद लग गई थी, जिससे वह आस्ट्रेलियाई पारी के दौरान मैदान से बाहर चले गए थे। बीसीसीआई ने बयान में कहा, शिखर धवन और रोहित शर्मा अच्छी प्रगति कर रहे हैं। उनके उबरने पर करीब से नजर लगाए हैं और अंतिम वनडे में उनके भाग लेने पर फैसला मैच से पहले ही लिया जाएगा।

चोटिल ऋषभ पंत की जगह मनीष पांडे को खेलने का मौका मिला और यह देखना होगा कि बाएं हाथ का यह विकेटकीपर बल्लेबाज मैच के लिए फिट हो पाएगा या नहीं। राजकोट में भारत के लिए सबसे महत्वपूर्ण राहुल की पारी रही जो उन्होंने नंबर पांच पर खेली। इससे नई संभावनाएं पैदा हो गई जिससे टीम संतुलन को सुधारने में मदद मिल सकती है। विशेषज्ञ सलामी बल्लेबाज राहुल ने 150 से अधिक स्ट्राइक रेट से रन बनाए। वह पिछले मैच में नंबर तीन पर खेले थे।

कोहली ने तो इसे राहुल की सर्वश्रेष्ठ पारी तक करार दे दिया था। पंत की अनुपस्थिति में उन्होंने विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी भी संभाली और आरोन फिंच को बड़ी चपलता से स्टंप आउट करने के अलावा दो कैच भी लिए। गेंदबाजी में किसी तरह के बदलाव की संभावना नहीं है और टीम तीन तेज गेंदबाजों और दो स्पिनरों के साथ ही उतर सकती है। कुलदीप यादव पिछले साल अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पाए थे लेकिन पिछले मैच में उन्होंने एक ओवर में अलेक्स कैरी और स्टीव स्मिथ के विकेट लेकर मैच का पासा पलटा और खुद को उपयोगी साबित किया।

कलाई के दूसरे स्पिनर युजवेंद्र चहल को कुलदीप के साथ खेलने का मौका मिल सकता है क्योंकि चिन्नास्वामी आईपीएल में उनका घरेलू मैदान है। चोट से उबरकर वापसी करने वाले जसप्रीत बुमराह की कसी हुई गेंदबाजी भारत के लिए एक और सकारात्मक पहलू रहा। उन्होंने एक छोर से दबाव बनाया और दूसरे छोर से विकेट मिलते रहे। मोहम्मद शमी और नवदीप सैनी ने भी अंतिम ओवरों में अच्छी गेंदबाजी की।

ऑस्ट्रेलिया भी हार के बाद बहुत ज्यादा बदलाव करेगा ऐसी संभावना नहीं है। कुलदीप के ओवर में दो विकेट गंवाने से पहले वह लक्ष्य हासिल करने की स्थिति में बना हुआ था। बेहतरीन फार्म में चल रहे मार्नस लाबुशेन ने अपनी पहली वनडे पारी में प्रभाव छोड़ा। मिशेल स्टार्क ने पिछले मैच में दस ओवर में 78 रन लुटाए लेकिन वह वापसी के लिए प्रतिबद्घ होंगे। उनके साथ नई गेंद संभालने वाले पैट कमिन्स की गेंदों पर रन बनाना फिर से आसान नहीं रहा जबकि एडम जंपा फिर से कोहली को आउट किया। बाएं हाथ के स्पिनर एश्टन एगर हालांकि प्रभाव नहीं छोड़ पाए। उन्हें निर्णायक मैच में बेहतर खेल दिखाना होगा।

टीमें इस प्रकार है :

भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, के एल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, केदार जाधव, शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, नवदीप सैनी, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर और मोहम्मद शमी।

ऑस्ट्रेलिया : आरोन फिंच (कप्तान), एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिन्स, सीन एबॉट, एश्टन एगर, पीटर हैंड्सकॉम्ब, जोश हेजलवुड, मार्नस लाबुशेन, केन रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, एशटन टर्नर, डेविड वार्नर और एडम जंपा।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...