back to top

इंडिया गठबंधन को मिली कामयाबी सर्व समाज की जीत, अखिलेश ने साझा किया सन्देश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) की धमाकेदार जीत से उत्साहित समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव ने इस विजय को पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यकों (पीडीए) समेत सर्वसमाज की जीत बताया।

यादव ने बुधवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर मतदाताओं के नाम अपने संदेश में कहा, उत्तर प्रदेश के प्रिय समझदार मतदाताओ। प्रदेश में इंडिया गठबंधन की जन-प्रिय जीत उस दलित-बहुजन भरोसे की भी जीत है जिसने अपने पिछड़े, अल्पसंख्यक, आदिवासी, आधी आबादी और अगड़ों में पिछड़े सभी उपेक्षित, शोषित, उत्पीड़ित समाज के साथ मिलकर उस संविधान को बचाने के लिए कंधे-से-कंधा मिलाकर संघर्ष किया है जो समता-समानता, सम्मान-स्वाभिमान, गरिमामय जीवन व आरक्षण का अधिकार देता है।

उन्होंने इसी संदेश में आगे लिखा, यह पीडीए के रूप में पिछड़े-दलित-अल्पसंख्यक-आदिवासी, आधी आबादी और अगड़ों में पिछड़े के उस मजबूत गठजोड़ की जीत है, जिसे हर समाज और वर्ग के अच्छे लोग अपने सहयोग व योगदान से और भी मजबूत बनाते हैं। यह नारी के मान और महिला-सुरक्षा के भाव की जीत है। यह नवयुवतियों-नवयुवकों के सुनहरे भविष्य की जीत है। यह किसान-मजÞदूर-कारोबारियों-व्यापारियों की नयी उम्मीदों की जीत है।

सपा प्रमुख ने कहा, यह सर्व समाज के सौहार्द-प्रिय, समावेशी सोच वाले समता-समानतावादी सकारात्मक लोगों की सामूहिक जीत है। यह निष्पक्ष, निष्कलंक मीडिया के निरंतर, अथक, निर्भय, ईमानदार प्रयासों की जीत है। यह संविधान को संजीवनी मानने वाले संविधान-रक्षकों की जीत है। यह लोकतंत्र के हिमायती-हिम्मती लोगों की जीत है। यह गरीब की जीत है। यह लोकतंत्र की जीत है। यह सकारात्मक राजनीति की जीत है। यह मन के सच्चे और अच्छे लोगों की जीत है। पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक (पीडीए) मतदाताओं को साधने के लिये पीडीए का नारा देने वाले सपा प्रमुख ने कहा, ैयह इंडिया की टीम और पीडीए की रणनीति की जीत है।

यादव ने अपने इस विस्तृत संदेश में आगे कहा, प्रिय मतदाताओ, आपने साबित कर दिया है कि जनता की शक्ति से बड़ा न किसी का बल होता है, न किसी का छल। इस बार जनता ही जीती है, शासक नहीं। जनता जीतती रहे आपने हममें जो विश्वास प्रकट किया है, हम उस भरोसे को पूरे दायित्व के साथ कायम रखेंगे और निभाएंगे भी, इसके लिए हार्दिक धन्यवाद-दिल से शुक्रिया और आनेवाले नये सकारात्मक समय के लिए अनंत शुभकामनाएं। जनता जिंदाबाद।

लोकसभा चुनाव के मंगलवार को घोषित परिणाम में समाजवादी पार्टी ने अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए उत्तर प्रदेश में 37 सीट पर जीत हासिल की है। वहीं, इंडिया गठबंधन में उसकी सहयोगी कांग्रेस ने भी छह सीटों पर विजय प्राप्त की। प्रदेश में इंडिया गठबंधन के 80 में से 43 सीट जीत लेने से सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को करारा झटका लगा है।

यह खबर भी पढ़े: जौनपुर में मारा गया एक लाख का इनामी बदमाश, 28 मुकदमे थे दर्ज

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

GST संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये के पार

नयी दिल्ली। सकल माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया। घरेलू लेनदेन...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...