back to top

भारत का लक्ष्य 30 से 35 प्रतिशत कम कार्बन उत्सर्जन करना : मोदी

गांधीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि देश 30 से 35 प्रतिशत कार्बन उत्सर्जन कम करने के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि इस दशक में प्राकृतिक गैस के इस्तेमाल को चार गुना बढ़ाने और अगले पांच साल में तेल शोधन क्षमता दोगुना करने का प्रयास चल रहा है।

मोदी ने पंडित दीनदयाल पेट्रोलियम विश्वविद्यालय (पीडीपीयू) के दीक्षांत समारोह को वीडियो कांफ्रेंस से संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा, आज, देश कार्बन उत्सर्जन को 30 से 35 प्रतिशत कम करने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहा है। जब मैंने इसके बारे में दुनिया को बताया तो उन्होंने आश्चर्य व्यक्त किया और इस बात को लेकर उनमें कौतूहल था कि क्या भारत इस लक्ष्य को हासिल कर सकेगा। मोदी ने कहा कि इस दशक में प्राकृतिक गैस के इस्तेमाल को चार गुना बढ़ाने के प्रयास जारी है और इसके साथ ही अगले पांच साल में तेल शोधन क्षमता दोगुना करने पर काम हो रहा है।

उन्होंने विश्वास व्यक्ति किया कि देश नवीनीकरण ऊर्जा उत्पादन के लिए तय लक्ष्य को समय से पहले हासिल कर लेगा। मोदी ने कहा कि आज प्रति यूनिट लागत (सौर ऊर्जा की) पहले के 12 से 13 रुपये से कम होकर दो रुपये से कम पर आ गई है। आज सौर ऊर्जा देश की प्राथमिकता बन गई है। हम 175 गीगावाट नवीनीकरण ऊर्जा उत्पादित करने को प्रतिबद्ध हैं और मुझे भरोसा है कि हम इस लक्ष्य को वर्ष 2022 से पहले हासिल कर लेंगे। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही वर्ष 2030 तक हमारा लक्ष्य 450 गीगावाट नवीनीकरण ऊर्जा उत्पादित करने का है, यह लक्ष्य बड़ा है पर इसे समय से पहले हासिल कर लेंगे… इसके बारे में मैं आश्वस्त हूं।

मोदी ने कहा कि गैस और तेल क्षेत्र में ही इस दशक करोड़ों रुपये का निवेश होना है, जो इस क्षेत्र में अनुसंधान, उत्पादन अन्य पहलुओं में स्नातक करने वाले विद्यार्थियों के लिए अवसर पैदा करेगा। उन्होंने कहा कि ऊर्जा सुरक्षा क्षेत्र में स्टार्टअप माहौल को मजबूत करने का कार्य जारी है और इस उद्देश्य के लिए विशेष कोष आवंटित किया गया है। मोदी ने कहा कि अगर आपके पास कोई विचार, उत्पाद और सिद्धांत है और उसपर आप आगे बढ़ना चाहते हैं तो यह कोष आपके लिए एक अच्छा मौका है और सरकार की तरफ से उपहार है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुए मुश्किल हालात के बावजूद स्नातक कर रहे विद्यार्थियों को याद रखना चाहिए कि उनकी ताकत और क्षमता चुनौतियों से बड़ी है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे अपना विश्वास नहीं खोएं। मोदी ने कहा कि समस्या से अधिक महत्वपूर्ण आपका उद्देश्य, प्राथमिकता और आपकी प्रतिबद्धता है। ऐसा नहीं है कि आप अपने जीवन में पहली बार चुनौती का सामना कर रहे हैं और यह आखिरी चुनौती भी नहीं है। ऐसा नहीं है कि सफल व्यक्ति के पास समस्या नहीं होती है लेकिन जो इन चुनौतियों को स्वीकार करते हैं और उन्हें हराते हैं वे सफल होते हैं।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...