back to top

Ind Vs Sl Match : खराब फॉर्म से जूझ रही श्रीलंका से होगी टीम इंडिया की टक्कर, मुकाबला कल

मुंबई। 12 बरस पहले इसी मैदान पर खिताब जीतकर एक अरब देशवासियों को अप्रैल में दीवाली मनाने का मौका देने वाली भारतीय टीम एक बार फिर बृहस्पतिवार को उसी प्रतिद्वंद्वी श्रीलंका से विश्व कप का लीग मैच खेलेगी तो इस बार मुकाबला निहायत ही बेमेल होगा। विश्व कप 2011 कर फाइनल जहां बराबरी का मुकाबला था, वहीं इस बार की टक्कर बेमेल होगी। तीसरे खिताब की ओर अग्रसर भारतीय टीम जबर्दस्त फॉर्म में है तो श्रीलंका हार दर हार से बेजार है।

लगातार छह मैच जीत चुकी भारतीय टीम को सही मायने में अब तक कोई चुनौती नहीं मिली है। भारत ने हर विभाग में एक चैम्पियन की तरह प्रदर्शन किया है। आत्मविश्वास के उफान का कारण यह भी है कि कठिन हालात से भारत ने वापसी करके जीत दर्ज की है मसलन चेन्नई में आस्ट्रेलिया के खिलाफ दो रन पर तीन विकेट गंवाना हो या इंग्लैंड के खिलाफ लखनऊ में नौ विकेट पर 229 रन के साधारण स्कोर के बावजूद जीत दर्ज करना हो।

इसने विरोधी टीमों के लिये भी खतरे की घंटी बजा दी है कि रोहित शर्मा की टीम का सामना करने के लिये उन्हें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। हार्दिक पंड्या की गैर मौजूदगी में मोहम्मद शमी को मौका दिया गया जिन्होंने दो मैचों में नौ विकेट लेकर चयनकर्ताओं के लिये सुखद सिरदर्द पैदा कर दिया है। कप्तान रोहित और कोच राहुल द्रविड़ को पता है कि शमी को आगे के बड़े मुकाबलों के लिये सुरक्षित रखना होगा। पंड्या की वापसी को लेकर अभी कोई समाचार नहीं है लेकिन भारत की युवा ब्रिगेड का प्रदर्शन जरूर चिंता का सबब है।

लगातार अच्छा प्रदर्शन करके विश्व कप में आये शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर अभी तक कोई बड़ी पारी नहीं खेल सके हैं। गिल डेंगू के कारण पहले दो मैच नहीं खेल सके थे और वापसी के बाद भी सिर्फ एक अर्धशतक जमा सके हैं। इस साल 24 वनडे में पांच शतक और छह अर्धशतक समेत 1334 रन बना चुके गिल को अपना विकेट फेंकने से बचना होगा।

शॉर्ट गेंदों के खिलाफ उनकी कमजोरी जाहिर है जबकि अय्यर भी गेंदबाजों पर दबाव नहीं बना सके हैं। अय्यर ने छह मैचों में सिर्फ एक अर्धशतक बनाया है। कई मौकों पर वह फिनिशर की भूमिका निभाने में नाकाम रहे। अब अपने घरेलू मैदान पर पिछली नाकामियों को भुलाकर उन्हें बेहतर प्रदर्शन करना होगा।

रोहित, सूर्यकुमार यादव और शार्दुल ठाकुर का भी यह घरेलू मैदान है। इस विश्व कप में 66 . 33 की औसत से भारत के लिये सर्वाधिक 398 रन बना चुके रोहित अपने बल्ले से रनों की बौछार करके घरेलू दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करना चाहेंगे।

वहीं क्वालीफिकेशन दौर में शानदार प्रदर्शन करने वाली श्रीलंकाई टीम विश्व कप में नाकाम रही। प्रमुख खिलाडियों की चोटों और अनुपलब्धता ने उसकी परेशानी और बढा दी है। श्रीलंका के लिये सदीरा समरविक्रमा ने छह मैचों में सर्वाधिक 331 रन बनाये हैं जिसमें एक शतक शामिल है। पाथुम निसांका ने भी इस साल एक हजार से अधिक वनडे रन बनाये हैं। विश्व कप में उन्होंने लगातार चार अर्धशतक जड़े हैं। कप्तान कुसल मेंडिस और एंजेलो मैथ्यूज के रूप में श्रीलंका के पास मैच विनर खिलाड़ी हैं। श्रीलंका के गेंदबाजों ने भी अच्छा प्रदश्रन किया है लेकिन अनुभव के अभाव में भारतीय बल्लेबाज उनके लिये बड़ी चुनौती साबित होंगे।

टीमें :

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, लोकेश राहुल, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन इशान किशन ,सूर्यकुमार यादव।

श्रीलंका: कुसल मेंडिस (कप्तान), कुसल परेरा, पथुम निसांका, दुशमंत चमीरा, दिमुथ करुणारत्ने, सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, महेश तीक्षणा, डुनिथ वेलालेज, कासुन राजिथा, एंजेलो मैथ्यूज, दिलशान मदुशंका, दुशान हेमंथा, चमिका करुणारत्ने.

मैच का समय : दोपहर दो बजे से।

RELATED ARTICLES

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

सरकार ने 48 शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 की घोषणा की

नयी दिल्ली। सरकार ने शुक्रवार को स्कूली शिक्षा और साक्षरता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए 48 शिक्षकों के नाम राष्ट्रीय शिक्षक...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...