back to top

Ind vs SA : तीसरा टी20 मैच जीतने के लिए टीम इंडिया के बॉलर पर होगी बड़ी जिम्मेदारी

जोहानिसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बृहस्पतिवार को तीसरा टी20 मैच जीतकर सीरीज में बराबरी के लिये भारतीय गेंदबाजों को अपने प्रदर्शन में काफी सुधार करना होगा क्योंकि चयनकर्ताओं की नजरें अगले साल इस प्रारूप के विश्व कप के लिये सही संयोजन तलाशने पर भी लगी है। दूसरे टी20 मैच में भारतीय गेंदबाज लय के लिये जूझते नजर आये। बायें हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और दाहिने हाथ के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने क्रमश: 15 . 50 और 11.33 रन प्रति ओवर की दर से रन दिये।

बारिश और ओस ने उनका काम मुश्किल किया लेकिन दोनों की गेंदबाजी में कल्पनाशीलता और नियंत्रण का अभाव भी साफ नजर आया। निजी कारणों से श्रृंखला से बाहर दीपक चाहर की कमी भी टीम को खली। जसप्रीत बुमराह जैसे सीनियर की गैर मौजूदगी में टीम प्रबंधन का भरोसा अर्शदीप और मुकेश पर ही था। लेकिन दोनों अभी तक इस भरोसे पर खरे नहीं उतर सके और दबाव के क्षणों में लय के लिये जूझते दिखे।

आस्ट्रेलिया के खिलाफ हालिया टी20 श्रृंखला में 4-1 से जीत के बावजूद गेंदबाजी ईकाई की कमियां नजर आई। अर्शदीप ने बेंगलुरू में पांचवें टी20 में बेहतरीन आखिरी ओवर डाला लेकिन उसके अलावा उसने बाकी चार मैचों में 10.68 की औसत से रन दिये और उसे चार ही विकेट मिले। मुकेश ने रफ्तार बढाई है लेकिन रनगति पर काबू नहीं रख पा रहे हैं। आस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों में उन्होंने 9.12 की इकॉनामी रेट से रन दिये और चार विकेट लिये।

गक्बेरहा में दूसरे टी20 में भी दोनों ने निराश किया और श्रृंखला गंवाने से बचने के लिये उन्हें कल उम्दा प्रदर्शन करना होगा। टी20 विश्व कप से पहले भारत को अब सिर्फ चार टी20 मैच खेलने हैं और चयनकर्ताओं का ध्यान खींचने के लिये अब उनके पास ज्यादा मौके नहीं हैं। एक साल और चार महीने बाद टी20 मैच खेलने वाले रविंद्र जडेजा भी प्रभावित नहीं कर सके। रिंकू सिंह ने इस प्रारूप में पहला अर्धशतक बनाया और वह आखिरी मैच में फिनिशर की भूमिका निभाना चाहेंगे।

कप्तान सूर्यकुमार ने भी एक और शतक जमाया और उनकी नजरें बल्ले तथा कप्तानी में अच्छा प्रदर्शन करते हुए श्रृंखला भारत की झोली में डालने पर लगी होंगी। भारत को सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। दोनों पिछले मैच में अतिरिक्त उछाल का सामना नहीं कर सके और खाता खोले बिना रवाना हो गए। जोहानिसबर्ग में हालांकि भारत ने तीनों प्रारूपों में अच्छा प्रदर्शन किया है और टी20 में आंकड़े 3 .। से उसके पक्ष में हैं। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज गेराल्ड कोत्जी , मार्काे जानसेन और लुंगी एंगिडि कल का मैच नहीं खेल सकेंगे क्योंकि उन्हें टेस्ट श्रृंखला की तैयारी के लिये प्रथम श्रेणी मैच खेलने हैं।

टीमें :
भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, रूतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा (उप कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, दीपक चाहर।

दक्षिण अफ्रीका: एडेन मार्कराम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, मैथ्यू ब्रीट्जस्के, नांद्रे बर्गर, डोनोवन फरेरा, रीजा हेंड्रिक्स, हेनरिच क्लासेन, केशव महाराज, डेविड मिलर, एंडिले फेलुकवायो, तबरेज शम्सी, टस्टिन स्टब्स और लिजाड विलियम्स।

मैच भारतीय समयानुसार शाम साढ़े आठ बजे शुरू होगा।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

अल्काराज़ यूएस ओपन में अपने खिताब का बचाव करने के लिए तैयार

न्यूयॉर्क। दिग्गज टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज़ चोट से उबरकर यूएस ओपन में अपने खिताब का बचाव करने के लिए तैयार हैं। अल्काराज़ ने गुरुवार...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...