back to top

IND vs NZ : न्यूजीलैंड ने भारत को 7 विकेट से हराया

क्राइस्टचर्च। न्यूजीलैंड ने सोमवार को क्राइस्टचर्च टेस्ट में भारत को 7 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप किया।

टीम इंडिया 8 साल बाद सीरीज के सभी टेस्ट हारी है। इससे पहले दिसंबर 2011 में आॅस्ट्रेलिया ने अपने घर में भारत को 4-0 से क्लीन स्वीप किया था। न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में टॉस हारकर भारत ने पहली पारी में 242 रन बनाए। जबकि न्यूजीलैंड की टीम 235 रन पर सिमट गई। दूसरी पारी में 7 रन की बढ़त के साथ उतरी भारतीय टीम सिर्फ 124 रन ही बना सकी। इस लिहाज से कीवी टीम को 132 रन का लक्ष्य मिला। वेलिंगटन में हुए सीरीज के पहले टेस्ट में भारत को 10 विकेट से हार मिली थी।

न्यूजीलैंड दौरे पर भारत ने पहले 5 टी-20 की सीरीज में क्लीन स्वीप किया था। इसके बाद न्यूजीलैंड ने भारत को वनडे सीरीज में 3-0 से हराया। कीवी ऑलराउंडर काइल जैमिसन मैन ऑफ द मैच चुने गए। उन्होंने मैच में 5 विकेट लिए, जबकि बल्लेबाजी में 49 रन की पारी खेली। वहीं, सीरीज में 14 विकेट लेने वाले टिम साउदी को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। दूसरी पारी में न्यूजीलैंड के टॉम ब्लेंडल ने 55, टॉम लाथम ने 52, कप्तान केन विलियम्सन ने 5 रन की पारी खेली।

जबकि रॉस टेलर और हेनरी निकोल्स 5-5 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं भारत के जसप्रीत बुमराह ने 2 विकेट लिए। उन्होंने ब्लेंडल को बोल्ड किया, जबकि विलियम्सन को अजिंक्य रहाणे के हाथों कैच आउट कराया। एक विकेट उमेश यादव ने लिया। उनकी गेंद पर लाथम का कैच विकेटकीपर ऋषभ पंत ने लिया। सीरीज में क्लीन स्वीप के बावजूद भारतीय टीम टेस्ट चैम्पियनशिप में 360 पॉइंट के साथ शीर्ष पर बरकरार है।

टीम ने अब तक 9 में से 7 टेस्ट जीते, जबकि 2 में उसे हार मिली है। वहीं, न्यूजीलैंड को दो स्थान का फायदा हुआ। वह 180 अंक के साथ तीसरे नंबर पर पहुंच गई। कीवी टीम ने 7 में से 3 टेस्ट जीते हैं, जबकि 4 में उसे हार झेलनी पड़ी। मैच के तीसरे दिन भारतीय टीम ने 6 विकेट पर 97 रन की बढ़त और 90 रन के स्कोर के साथ आगे खेलना शुरू किया था। इसके बाद 34 रन के अंदर ही बाकी खिलाड़ी भी पवेलियन लौट गए।

भारत की दूसरी पारी में चेतेश्वर पुजारा ने सबसे ज्यादा 24 और रविंद्र जडेजा ने 16 रन बनाए। वहीं, 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। मयंक अग्रवाल 3, अजिंक्य रहाणे 9, उमेश यादव 1, हनुमा विहारी 9, ऋषभ पंत 4, मोहम्मद शमी 5 और जसप्रीत बुमराह 4 रन ही बना सके। वहीं, भारतीय कप्तान विराट कोहली लगातार 22वीं पारी में बड़ा स्कोर बनाने नाकाम रहे और 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। वे भी दोनों टेस्ट की दो पारियों में दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। दो मैचों की टेस्ट सीरीज में हमारे टॉप-5 बल्लेबाज सिर्फ 429 रन बना सके। यह 2+ मैचों की सीरीज में हमारा 18 साल का सबसे खराब प्रदर्शन है। इसके पहले 2002 में न्यूजीलैंड में ही हमारे टॉप-5 बल्लेबाजों ने 296 रन बनाए थे।

जवाब में टीम इंडिया की शुरूआत अच्छी नहीं रही। मयंक (3) और पृथ्वी शॉ (14) जल्दी पवेलियन लौट गए। कोहली (14) एक बार फिर फेल रहे। वे टेस्ट की चार पारियों में सिर्फ 38 रन बना सके। वहीं शमी 3 पारियों में 39 रन बना चुके हैं। पुजारा (24) और रहाणे (9) भी फेल रहे। टेस्ट के दूसरे दिन रविवार को 16 विकेट गिरे। पहले दो सेशन में भारतीय गेंदबाजों ने 10 विकेट लेकर पहली पारी में 7 रन की बढ़त दिलाई थी। लगा टीम इंडिया ने शानदार वापसी कर ली है। लेकिन न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने अंतिम सेशन में हमारे 6 विकेट लेकर मैच पलट दिया।

RELATED ARTICLES

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को बताया – पूर्व पुलिस अधिकारी को वीरता के लिए राष्ट्रपति पदक देने की मंजूरी

नयी दिल्ली । केंद्र ने शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय को बताया कि 2003 में एक अभियान के दौरान दो डकैतों को मार गिराने वाले...

‘वंदे मातरम्’ के केवल दो अंतरे गाने का कांग्रेस का फैसला तुष्टीकरण की राजनीति है: अमित शाह

चेन्नई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को कहा कि कांग्रेस का ‘वंदे मातरम्’ के केवल दो अंतरे गाने का फैसला न केवल...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...