back to top

IND vs NZ: भारत की न्यू जीलैंड पर हैटट्रिक जीत, वनडे सीरीज में ली अजेय बढ़त

माउंगानुइ। गेंदबाजों के बाद अपने शीर्षक्रम के बल्लेबाजों के उम्दा प्रदर्शन के दम पर भारत ने न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराकर लगातार तीसरा एक दिवसीय क्रिकेट मैच जीतकर पांच मैचों की श्रृंखला में 3 . 0 से अजेय बढ़त बना ली और विश्व कप से पहले अपने प्रतिद्वंद्वियों के लिए खतरे की घंटी भी बजा दी। आस्ट्रेलिया दौरे पर ऐतिहासिक जीत के बाद कप्तान विराट कोहली की टीम ने न्यूजीलैंड में भी पिछले दस साल में पहली जीत दर्ज की।

भारत ने 2009 से अब तक यहां एकमात्र वनडे श्रृंखला खेली थी

इससे पहले भारत ने 2009 से अब तक यहां एकमात्र वनडे श्रृंखला खेली थी जिसमें पराजय झेलनी पड़ी। पिछले एक साल में विदेशी सरजमीं पर दक्षिण अफ्रीका और आस्ट्रेलिया के बाद भारत की यह तीसरी जीत है। इंग्लैंड में भारतीय टीम नहीं जीत सकी है जहां इस साल विश्व कप होना है। भारत की यह जीत पूरे टीम प्रयास का नतीजा थी जिसमें गेंदबाजों ने पहले 49 ओवर में न्यूजीलैंड को 243 रन पर आउट कर दिया। एक टीवी शो पर महिला विरोधी बयानबाजी के कारण निलंबन झेल चुके हार्दिक पंड्या का वापसी के बाद यह पहला मैच था जिसमें उन्होंने 10 ओवरों में 45 रन देकर दो विकेट लिए।

भारत की यह जीत एकतरफा ही रही

भारत की यह जीत एकतरफा ही रही जिसमें कप्तान विराट कोहली ने 74 गेंद में 60 और उपकप्तान रोहित शर्मा ने 77 गेंद में 62 रन बनाए। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 113 रन जोड़े जिससे भारत ने 43 ओवर में तीन विकेट पर 245 रन बनाकर जीत दर्ज की। पिच धीमी होने के कारण दोनों को स्ट्रोक्स खेलने में उतनी आसानी नहीं हो रही थी लेकिन ढीली गेंदों को उन्होंने नसीहतें दी। भारत ने पहला विकेट शिखर धवन के रूप में गंवाया जो 28 रन बनाकर ट्रेंट बोल्ट की गेंद में स्लिप में कैच देकर लौटे। इसके बाद रोहित और कोहली ने शतकीय साझेदारी की। अपना 39वां अर्धशतक जमाने वाले रोहित को सेंटनेर ने स्टम्प आउट किया। अपनी पारी में उन्होंने तीन चौके और दो छक्के लगाए।

वहीं वनडे में 49वां अर्धशतक लगाने वाले कोहली

वहीं वनडे में 49वां अर्धशतक लगाने वाले कोहली ने अपनी पारी में छह चौके और एक छक्का जड़ा। वह बोल्ट की गेंद पर एक्स्ट्रा कवर में हेनरी निकोल्स को कैच देकर लौटे। इसके बाद दिनेश कार्तिक ने 38 गेंद में 38 और अंबाती रायुडू ने 42 गेंद में 40 रन बनाकर टीम को जीत तक पहुंचाया। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 77 रन की नाबाद साझेदारी की । इससे पहले न्यूजीलैंड के बल्लेबाज धीमी पिच पर भारतीय आक्रमण का सामना नहीं कर सके । रोस टेलर (106 गेंद में 93 रन) और टाम लाथम (64 गेंद में 51 रन) के बीच चौथे विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी को छोड़कर कोई बड़ी साझेदारी नहीं बन सकी।

चहल ने नौ ओवर में 51 रन देकर दो विकेट लिए

भारत के लिए मोहम्मद शमी ने नौ ओवरों में 41 रन देकर तीन विकेट लिए जो विश्व कप के लिए तीसरे तेज गेंदबाज की जगह लगभग पक्की कर चुके हैं। उन्होंने कोलिन मुनरो (सात) को स्लिप में रोहित शर्मा के हाथों लपकवाकर न्यूजीलैंड को पहला झटका दिया। मार्टिन गुप्टिल को भुवनेश्वर कुमार ने विकेट के पीछे दिनेश कार्तिक के हाथों लपकवाया। महेंद्र सिंह धोनी को मांसपेशी में चोट लगी होने के कारण कार्तिक उनकी जगह खेल रहे हैं। केन विलियमसन (28) अच्छी शुरूआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सके। युजवेंद्र चहल की गेंद पर मिडविकेट में पंड्या ने उनका कैच लपका। चहल ने नौ ओवर में 51 रन देकर दो विकेट लिए। पंड्या ने निचले क्रम में हेनरी निकोल्स और मिशेल सेंटनेर को लगातार दो ओवरों में आउट किया। उसने पहले स्पैल में पांच ओवर में सिर्फ नौ रन दिए थे।

RELATED ARTICLES

इस पुलिस थाने में जमा कराए गए 64 ग्राम सोने के आभूषण हुए गायब, जांच शुरू

मलप्पुरम (केरल) । केरल में लोगों को लावारिस हालत में मिले और सुरक्षित रखने के लिए करीपुर पुलिस थाने में जमा कराए गए करीब...

राम मंदिर चंदा मामले में गिरफ्तारी के बाद CM YOGI बोले-एसआईटी रिपोर्ट आते ही कार्वाई शुरू

देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि राम मंदिर में प्राप्त दानराशि के कथित गबन के मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी)...

केजरीवाल ने दिल्ली की जनता को बर्बादी और भ्रष्टाचार केसिवाय कुछ नहीं दिया : सीएम योगी आदित्यनाथ

देवरिया । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते...

इस पुलिस थाने में जमा कराए गए 64 ग्राम सोने के आभूषण हुए गायब, जांच शुरू

मलप्पुरम (केरल) । केरल में लोगों को लावारिस हालत में मिले और सुरक्षित रखने के लिए करीपुर पुलिस थाने में जमा कराए गए करीब...

अकीदत से निकला मोहर्रम का जुलूस, या हुसैन की सदाओं से गूंजा शहर

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को दसवीं मुहर्रम पर यौमे-आशूरा का जुलूस कड़ी सुरक्षा के बीच निकाला गया। इस दौरान या हुसैन या हुसैन...

काव्य आत्मा का स्वर होता है: सर्वेश अस्थाना

अनिल रस्तोगी ने कुँवर जी की कविता धर्मिता पर प्रकाश डालालखनऊ। ब्रह्मलीन पूर्व सहयकन्न कुँवर जी मिश्र की काव्यपुस्तक 'अनमोल रचनाएं' का लोकार्पण आज...

‘जन्मकल्याणक महोत्सव’ : ऐरावत हाथी पर निकले आदिनाथ भगवान

पारस धाम में जन्मोत्सव पर उमड़ा आस्था का सैलाबलखनऊ। पारसनाथ धाम, अमेठिया काकोरी में चल रहे पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव' के तीसरे दिन शुक्रवार को...

एक प्रोफेसर, छात्रा और नौकरानी की कहानी है ‘द लेसन’

अंर्तराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में नाटक का मंचनलखनऊ। नगर के प्रतिष्ठित सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था श्रद्धा मानव सेवा कल्याण समिति लखनऊ द्वारा भारत सरकार...

शिल्पी राज का भोजपुरी गाना ‘बर्थडे वाला दिन’ रिलीज

म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के आॅफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीजलखनऊ। भोजपुरी की रील क्वीन के नाम से मशहूर शिल्पी राज एक बार फिर...