back to top

IND vs ENG : रोहित का अर्धशतक, भारत ने इंग्लैंड को 230 रन का दिया लक्ष्य

लखनऊ। भारत कप्तान रोहित शर्मा के अर्धशतक के बावजूद इंग्लैंड की धारदार गेंदबाजी के सामने रविवार को यहां आईसीसी क्रिकेट विश्व कप मुकाबले में नौ विकेट पर 229 रन ही बना सका। डेविड विली (45 रन पर तीन विकेट), क्रिस वोक्स (33 रन पर दो विकेट) और आदिल राशिद (35 रन पर दो विकेट) की सटीक गेंदबाजी के सामने भारत ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए।

रोहित ने 87 रन की पारी खेलने के अलावा लोकेश राहुल (39) के साथ उस समय चौथे विकेट के लिए 91 रन जोड़े जब भारत 40 रन पर तीन विकेट गंवाकर संकट में था। सूर्यकुमार यादव ने 49 रन की पारी खेलकर भारत का स्कोर 200 रन के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरे भारत की शुरुआत खराब रही और टीम ने 12वें ओवर में 40 रन तक ही सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (09), विराट कोहली (00) और श्रेयस अय्यर (04) के विकेट गंवा दिए।

विली ने रोहित को पारी का पहला ओवर मेडन डाला जबकि भारतीय कप्तान ने इस तेज गेंदबाज के अगले ओवर में एक चौके और दो छक्के से अपने तेवर दिखाए। गिल ने वोक्स पर चौके से खाता खोला लेकिन इस तेज गेंदबाज के अगले ओवर में अंदर आती गेंद को चूककर बोल्ड हो गए।

अच्छी फॉर्म में चल रहे कोहली भी नौ गेंद खेलने के बाद खाता खोले बिना विली की गेंद पर मिड ऑफ पर बेन स्टोक्स को कैच दे बैठे। कोहली 2023 में एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय में पहली बार शून्य पर आउट हुए। अय्यर भी चार रन बनाने के बाद वोक्स का दूसरा शिकार बने। उन्होंने मिड ऑन पर मार्क वुड को कैच थमाया।

रोहित और राहुल ने इसके बाद पारी को संभाला। रोहित जब 33 रन बनाकर खेल रहे थे तब वुड की गेंद पर अंपायर ने उन्हें पगबाधा आउट दिया। भारतीय कप्तान ने हालांकि डीआरएस का सहारा लिया और रीप्ले में दिखा कि गेंद विकेटों से नहीं टकरा रही जिसके बाद अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा।रोहित ने राशिद पर चौका और फिर वुड पर दो रन के साथ 66 गेंद में अर्धशतक पूरा किया।

राहुल ने लियान लिविंगस्टोन पर लगातार दो चौके मारे जिससे 25वें ओवर में भारत के रनों का शतक पूरा हुआ। राहुल हालांकि विकेट पर जमने के बाद विली की उछाल लेती गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में गेंद को हवा में लहरा बैठे और जॉनी बेयरस्टो ने मिड ऑन पर आसान कैच लपका। उन्होंने 58 गेंद का सामना करते हुए तीन चौके मारे।

रोहित भी इसके बाद राशिद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में मिड विकेट पर लिविंगस्टोन के हाथों लपके गए। सूर्यकुमार ने इसके बाद मोर्चा संभाला। उन्होंने विली पर चौके से खाता खोलने के बाद इस तेज गेंदबाज के अगले ओवर में भी चौका जड़ा। राशिद ने रविंद्र जडेजा (08) को पगबाधा करके भारत को 182 रन के स्कोर पर छठा झटका दिया।

मोहम्मद शमी (01) ने भी वुड के अगले ओवर में विकेटकीपर जोस बटलर को कैच दिया। सूर्यकुमार ने वुड पर छक्के के साथ 46वें ओवर में भारत का स्कोर 200 रन के पार पहुंचाया लेकिन विली की गेंद पर वोक्स को कैच देकर पवेलियन लौट गए। उन्होंने 47 गेंद का सामना करते हुए चार चौके और एक छक्का मारा।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में किसान महापंचायत से पहले हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर सील किया

शंभू/अंबाला । पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में महापंचायत में शामिल होने दिल्ली जा रहे...

सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक स्थिर : अस्पताल

नयी दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल ने मंगलवार को कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन चिकित्सकों की बार-बार...

स्वर्ण मुश्किल लेकिन राष्ट्रमंडल खेलों में अच्छा प्रदर्शन रहेगा, एशियाड का नहीं कह सकती : मैरी कॉम

नयी दिल्ली। छह बार की विश्व चैम्पियन और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता एम सी मैरी कॉम को राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय मुक्केबाजों से अच्छे...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...