back to top

डेंगू का बढ़ा दायरा, एक दिन में मिले 15 मरीज

सबसे ज्यादा मरीज एनके रोड व चन्दरनगर में

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। डेंगू का दायरा बढ़ता जा रहा है। शनिवार को एक दिन में 15 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई। इनमें सबसे ज्यादा मरीज एनके रोड व चन्दरनगर के हैं।

मुख्य चिकित्साधिकारी डा. मनोज अग्रवाल ने बताया कि शहर में 15 लोगों की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव आयी। इनमें एन के रोड में 4, चंदर नगर में 5, इंदिरा नगर में 3 और अलीगंज में 3 मरीज मिले हैं। डेंगू की रोकथाम के लिए 509 घरों एवं आस-पास मच्छरजनित स्थितियों का सर्वेक्षण किया गया और कुल मच्छरजनित स्थितियां पाए जाने पर 6 भवन स्वामियों को नोटिस जारी किया गया।

नगर मलेरिया इकाई एवं जिला मलेरिया अधिकारी की टीमों ने डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में लार्वा रोधी रसायन का छिडकाव किया गया। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से मौसमी व डेंगू सहित अन्य बीमारियों से बचाव के लिए सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है।

सीएमओ डा. मनोज अग्रवाल का कहना है कि डेंगू से बचाव के लिए सतर्कता व जागरूकता बेहद जरूरी है। आमजन को डेंगू से बचाव बारे सचेत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बदलते मौसम में मच्छर जनित बीमारियां पनपने की संभावना सबसे अधिक होती है।

नागरिक अपने घरों के कूलर, पानी की टंकी आदि को नियमित रूप से साफ करते रहें। डेंगू का मच्छर दिन के समय में काटता और यह स्थिर एवं साफ पानी में पनपता है। तेज बुखार, बदन, सिर एवं जोड़ों में दर्द और आंखों के पीछे दर्द, त्वचा पर लाल धब्बे या चकत्ते का निशान, नाक-मसूड़ों से या उल्टी के साथ रक्त स्राव होना डेंगू के लक्षण हैं। इनमें से कोई भी लक्षण होने पर तुरन्त अपने नजदीकी चिकित्सा केन्द्र में रक्त की जांच करवाएं।

चिकित्सक की सलाह से ही दवा लें व स्वयं से दवा का सेवन न करें। प्रत्येक रविवार को ड्राई डे के तौर पर मनाएं व सभी पानी के बर्तनों, कूलर, टंकी, फ्रिज-ट्रे, गमलों आदि को खाली करके सुखाएं ताकि मच्छर के अंडे व लारवा न पनप पाए। उन्होंने लोगों से अपील की है कि डेंगू रोकने के लिए घरों के आस-पास गड्ढे को मिट्टी से भरवा दें, पूरी बाजू के वस्त्र पहनें व मच्छर रोधी दवा या क्रीम का उपयोग करें। कीटनाशक से उपचारित मच्छरदानी का उपयोग करें।

RELATED ARTICLES

‘सनातन और श्रीराम को बदनाम करने की साजिश’-विधानसभा में गरजे सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर चढ़ावा प्रकरण और सदन में विपक्ष के हंगामे को लेकर समाजवादी पार्टी व कांग्रेस...

योगी कैबिनेट के 21 बड़े फैसले…जेवर एयरपोर्ट से गंगा एक्सप्रेस-वे तक बनेगा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे

मदरसों में कामिल-फाजिल डिग्री की मान्यता होगी खत्म, एक्सप्रेस-वे, किसान बीमा, घुमंतू विकास बोर्ड समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता...

बसों में 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को नि:शुल्क यात्रा सुविधा

लोक कल्याण संकल्प पत्र में किया था वादा, अनुपुरक बजट में दिए 100 करोड़ अनुपूरक बजट में महिला कल्याण विभाग को 1094.40 करोड़ रुपये का...

सावन : बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा भक्तों का हुजूम

लखनऊ। सावन के पहले बुधवार को मोहान रोड स्थित बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में भोर से ही भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। यहां हजारों भक्तों...

रुद्र शंकर मिश्रा ने कथक की मनमोहक प्रस्तुति से समां बांधा

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ के तत्वावधान में आज विश्वविद्यालय के कला मण्डपम सभागार में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस...

लखनऊ के वेद बटुकों का राष्ट्रीय स्तर पर बजा डंका

लखनऊ। श्री ओम चैरिटेबल ट्रस्ट, चेन्नई (तमिलनाडु) द्वारा आयोजित 'राष्ट्रीय वैदिक खोज प्रतिभा प्रतियोगिता 2026' में लखनऊ के 'श्री बाबा नीब करौरी जी वेद...

मैथिलीशरण गुप्त भारतीय संस्कृति के संवाहक हैं : डॉ . पवन अग्रवाल

प्रेमचन्द, मैथिलीशरण गुप्त एवं जगदीश गुप्त स्मृति समारोहलखनऊ। उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा प्रेमचन्द, मैथिलीशरण गुप्त एवं जगदीश गुप्त की स्मृति में बुधवार को...

सैनिक और साधु दोनों ही रखवाले होते हैं : वीहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना में आयोजित जैन समाज के वषार्योग महोत्सव के अंतर्गत आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में विराजमान पूज्य उपाध्याय श्री 108 वीहसंत सागर महाराज...

ललित कला अकादमी के स्थापना दिवस पर सजी सुरमयी शाम

लखनऊ। ललित कला अकादमी, क्षेत्रीय केन्द्र, लखनऊ के 72वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज सायं 4 बजे व्याख्यान कार्यक्रम एवं सांस्कृतिक संध्या का...