back to top

टेस्टिंग लैब को मजबूत कर बढ़ायी जाए और अधिक क्षमता : अवनीश कुमार अवस्थी

-टेलीमेडिसिन के माध्यम से टेलीकन्सल्टेन्सी पर विशेष बल दिये जाने के निर्देश

-कोरोना संक्रमित छुपे पाए गए तो तय होगी जिला प्रशासन और पुलिस की जवाबदेही

लखनऊ। अपर मुख्य सचिव गृह एवं सूचना अवनीश कुमार अवस्थी ने सोमवार को लोक भवन स्थित मीडिया सेंटर में पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री ने कोरोना जांच के लिए टेस्टिंग लैब को और मजबूत करते हुए टेस्टिंग की क्षमता बढ़ाने के निर्देश दिये है। इसके अतिरिक्त टेलीमेडिसिन के माध्यम से टेलीकन्सल्टेन्सी पर विशेष बल दिये जाने के निर्देश दिये हैं।

अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने सख्त निर्देश दिए हैं कि कोरोना वायरस के संक्रमण को छुपाने एवं जानबूझकर न बताने वाले लोगों को चिन्हित कर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। जिला अधिकारियों और एसएसपी को निर्देश दिये गये हैं कि ग्रामीण स्तर पर सघन चेकिंग करा लें ताकि कहीं कोई कोरोना संक्रमित छुपा ना रहे, कहीं पर कोरोना संक्रमित छुपे हुए पाये जाते है तो जिला और पुलिस प्रशासन की जवाबदेही तय करते हुए कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने हॉटस्पाट वाले क्षेत्रों के सेनेटाईजेशन एवं डोर स्टेप डिलीवरी पर विशेष ध्यान दिया जाने के निर्देश दिये हैं।

पीलीभीत के कोरोना संक्रमण मुक्त होने पर स्वास्थ्य विभाग, जिला एवं पुलिस प्रशासन को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने मंडियों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराये जाने के निर्देश दिये है। किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए नियमों का सरलीकरण कर उनकी सहायता करें। किसानों से गेहूं खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम पर अनुमन्य नहीं होगी। फसलों के प्रोक्योरमेंट तथा मंडी की व्यवस्था को और सुचारू बनाया जाए।

उन्होंने कहा कि वैकल्पिक क्रय के रूप में एफपीओ (कृषक उत्पादक संगठन) के माध्यम से गांव अथवा खेत से ही उपज की खरीद को प्रोत्साहित किया जाए। प्रदेश में अवैध शराब को लेकर वृहद स्तर पर कार्यवाही की जा रही है। कानपुर की अवैध शराब से जुड़ी घटना से सम्बंधित अधिकारियों, कर्मचारियों को तत्कालिक प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में निकली महाकाल की पालकी यात्रा

लखनऊ। राजधानी के राजेंद्र नगर स्थित श्री महाकाल मंदिर से शुक्रवार को बाबा महाकाल की पालकी यात्रा निकाली गई। डमरू, ढोल-नगाड़ों और 'हर हर...

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...