back to top

दिल्ली में महिलाओं से बलात्कार एवं उत्पीड़न के मामलों में बढ़ोतरी, जघन्य अपराओं में कमी

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में महिलाओं के साथ बलात्कार और उत्पीड़न के मामलों में इस साल के पहले साढ़े पांच महीनों में पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में लगभग 40 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जबकि जघन्य अपराधों की कुल संख्या में मामूली कमी आयी है। यह जानकारी अधिकारियों ने मंगलवार को दी।

 

अधिकारियों द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार जनवरी से 15 जून की अवधि में पिछले साल की समान अवधि की तुलना में छिनैती के मामलों में 46 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। आंकड़ों के मुताबिक पिछले साल के 2,436 मामलों की तुलना में इस बार जघन्य अपराध के कुल 2,315 मामले सामने आए हैं।

 

उन्होंने कहा कि हत्या, दंगा और फिरौती के लिए अपहरण के मामलों में कमी आयी है, जबकि डकैती, हत्या के प्रयास और बलात्कार की घटनाओं में वृद्धि हुई है। एक जनवरी से 15 जून के बीच, दिल्ली पुलिस ने जघन्य अपराधों के 2,315 मामले दर्ज किए। इसमें डकैती के सात, हत्या के 196, हत्या के प्रयास के 295, लूट के 942, दंगा के 35, फिरौती के लिए अपहरण के सात और बलात्कार के 833 मामले शामिल हैं।

 

पिछले साल इसी अवधि में, दिल्ली में डकैती के चार मामले, हत्या के 226, हत्या के प्रयास के 236, लूट के 701, दंगा के 681 मामले, फिरौती के लिए अपहरण के आठ और बलात्कार के 580 मामले सामने आए थे।
अधिकारियों ने कहा कि इस साल बलात्कार के मामलों में करीब 43 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
उन्होंने कहा कि महिलाओं के शील भंग के मामलों में 39 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इस साल।,022 ऐसे मामले दर्ज किए गए, जबकि पिछले साल इसी अवधि में 735 मामले दर्ज किए गए थे। गैर-जघन्य अपराधों की संख्या में करीब आठ प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी बालाजी श्रीवास्तव ने एस एन श्रीवास्तव के सेवानिवृत्त होने के बाद बुधवार को दिल्ली पुलिस के आयुक्त के रूप में अतिरिक्त कार्यभार संभाला।

 

पुलिस आयुक्त के रूप में कार्यभार संभालने के तुरंत बाद, श्रीवास्तव ने पुलिस मुख्यालय में शीर्ष पुलिस अधिकारियों के साथ एक बैठक की। उन्होंने इसमें आने वाले दिनों में दिल्ली पुलिस के लिए प्राथमिकता वाले क्षेत्रों और रूपरेखा पर चर्चा की।

 

 

RELATED ARTICLES

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...

मिर्जापुर में अनियंत्रित कंटेनर घर में घुसा, बाप बेटे की मौत

मिर्जापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा के पास बृहस्पतिवार भोर में सीमेंट लदा कंटेनर ट्रक अनियंत्रित होकर एक मकान में घुसकर पलट गया जिससे...

सावन के पहले दिन भक्तों ने किये भोलेनाथ के दर्शन, की पूजा-अर्चना

लखनऊ। आज सावन के पहले दिन मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। मंदिरों में हर तरफ हर हर महादेव का जयघोष गूंज...

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

जय जय दुर्गा माता पर मनमोहक कथक नृत्य ने सबका मन मोहा

लखनऊ। लखनऊ घराने के महागुरू पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी एवं पंडित रामनारायण के परम शिष्य तथा लखनऊ घराने के कथक को अन्तर्राष्ट्रीय...

सीता स्वयंवर का भावपूर्ण और रोचक वर्णन किया

लखनऊ। डालीगंज स्थित प्राचीन श्री बंदी माता मंदिर के 44वें वार्षिक उत्सव के चतुर्थ दिवस पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं रासलीला में श्रद्धा और...

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...