back to top

राजस्थान के कारोबारी समूह के खिलाफ दिल्ली, जयपुर में आयकर छापे

नई दिल्ली/जयपुर। आयकर विभाग राजस्थान की एक पनबिजली अवसंरचना कंपनी और कुछ अन्य कारोबारी समूहों के खिलाफ कर चोरी मामले में दिल्ली और जयपुर समेत चार शहरों में छापेमारी कर रहा है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। यह छापेमारी ऐसे वक्त हो रही है जब राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच सियासी खींचतान चल रही है।

कर विभाग में आधिकारिक सूत्रों ने यह पुष्टि नहीं की कि क्या यह छापे राज्य में कांग्रेस नेतृत्व से जुड़े हुए हैं। वहीं, दिल्ली और राजस्थान में पार्टी सूत्रों ने छापों के समय को लेकर सवाल उठाए और इस कार्रवाई की निंदा की। राजस्थान में कांग्रेस सूत्रों ने कहा कि पार्टी नेता राजीव अरोड़ा और धर्मेंद्र राठौर से जुड़े परिसरों पर छापेमारी की जा रही है।

आयकर विभाग के दल को जयपुर में आम्रपाली ज्वेलर्स के शोरुम में जाते देखा गया, बताया जाता है कि इसके मालिक राजीव अरोड़ा हैं। अरोड़ा राजस्थान कांग्रेस के उपाध्यक्ष हैं वहीं राठौर राज्य बीज निगम के पूर्व अध्यक्ष हैं। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि दिल्ली, जयपुर, मुंबई और कोटा में छापेमारी की कार्रवाई तड़के शुरू की गई और इस दौरान प्रवर्तकों और मालिकों के परिसरों की तलाशी ली जा रही है।

उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई में पुलिस अधिकारियों के अलावा कर विभाग के कम से कम 80 कर्मचारी जुटे हैं। उन्होंने बताया कि विभाग ने यह कार्रवाई नकदी के बड़े लेन-देन से जुड़ी जानकारी मिलने और पनबिजली समूह द्वारा लाभ को कम कर दिखाए जाने की सूचना के बाद की।

बता दें, जिस कारोबारी समूह के परिसरों पर छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है, वह हाइड्रो मैकेनिकल उपकरणों से जुड़ा काम करता है और उसे 2018 में राजस्थान में बांध निर्माण के संबंध में ठेका दिया गया था। विभाग ने एक लग्जरी होटल में भी छापेमारी की जिसका शेयरधारक आर के शर्मा नाम का व्यक्ति है। मॉरीशस से कथित तौर पर भेजी गई 96 करोड़ रुपये की रकम में विदेशी मुद्रा कानून के उल्लंघन के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी शर्मा की जांच कर रहा है।

उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले ईडी ने भी कुछ लोगों से पूछताछ की थी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला ने राजस्थान में पार्टी से जुड़े कुछ लोगों के परिसरों पर आयकर विभाग द्वारा छापा मारे जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा।

सुरजेवाला ने कहा, भाजपा कितने भी षडयंत्र करे, मोदी सरकार कितने भी प्रपंच रचे, भाजपा कितने भी हथकंडे अपनाए, ईडी, सीबीआई और आईटी कितनी भी छापेमारी करे वे चुनी हुई सरकार को नहीं गिरा पाएंगे क्योंकि यही राजस्थान की जनता का जनमत है। कांग्रेस ने रविवार को अपने दो वरिष्ठ नेताओं को केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाकर विधायकों से बात करने के लिए जयपुर भेजा है।

RELATED ARTICLES

रामराज कॉटन ने पंचा टीएम के लॉन्च के साथ ओडिशा की संथाली बुनाई परंपरा को पुनर्जीवित किया

आदिवासी वस्त्र परंपरा को समकालीन भारत तक पहुँचाया वाराणसी। रामराज कॉटन ने पंचा टीएम नाम से एक नई हैंडलूम पेशकश लॉन्च की है, जिसमें ओडिशा...

मर्दानी 3 के वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर से पहले सोनी मैक्स ने कैलाश सत्यार्थी के साथ बच्चों की सुरक्षा को लेकर शुरू की खास पहल

मुंबई। मनोरंजन के जरिए जरूरी सामाजिक मुद्दों पर लोगों से बात करने की अपनी कोशिश को आगे बढ़ाते हुए, सोनी मैक्स ने नोबेल शांति...

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मिले डॉ. संजय कपूर

सीजन-4 के आयोजन को लेकर साझा की जानकारी, लीग के लिए किया आमंत्रित लखनऊ। यूपी टी-20 लीग के सीजन-4 के आगाज़ से पहले यूपी टी-20...

सावन की शिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़े भक्त, किया जलाभिषेक

लखनऊ। सावन की शिवरात्रि पर राजधानी लखनऊ के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है। भक्तों ने शिवरात्रि पर...

सावन का दूसरा बुधवार आज, बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में होगी विशेष पूजा

लखनऊ। लखनऊ के मोहान रोड स्थित ऐतिहासिक बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में इस बार सावन के महीने में विशेष रौनक देखने को मिलेगी। 30 जुलाई...

मंगला गौरी व्रत पर सुहागिनों ने की पूजा-अर्चना

लखनऊ। पति व बच्चों की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने सावन माह के दूसरे मंगला गौरी व्रत की विशेष...

जीवन में सफलता का कोई सीधा रास्ता नहीं होता : राजेश्वर सिंह

लखनऊ। जीवन में सफलता का कोई सीधा रास्ता नहीं होता। अलग-अलग पड़ावों पर आने वाली चुनौतियां ही व्यक्ति को आगे बढ़ने और खुद को...

सूर्य ग्रहण आज, सूतक काल मान्य नहीं

लखनऊ। साल 2026 का दूसरा और बेहद खास सूर्य ग्रहण 12 अगस्त 2026 को यानी बुधवार के दिन लगने जा रहा है। यह खग्रास...

भोजपुरी फिल्म रिश्तों की लीला की शूटिंग शुरू

लखनऊ। भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के लिए एक नई फिल्म की शुरूआत हो गई है। बाराबंकी में भोजपुरी फिल्म रिश्तों की लीला की शूटिंग...