back to top

रिकार्ड टीकाकरण, खिलाड़ियों की सफलताएं जैसी घटनाएं भारतीयों का दिल जीत रही हैं : मोदी

नयी दिल्ली। रिकार्ड टीकाकरण से लेकर माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह बढ़ने और तोक्यो ओलंपिक में बैडमिंटन खिलाड़ी पी वी सिंधू तथा महिला व पुरूष हॉकी में भारत के शानदार प्रदर्शन का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि यह घटनाएं आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर मनाए जा रहे अमृत महोत्सव की शुरुआत के साथ ही हर भारतीय का दिल जीत रही हैं। प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, अगस्त के महीने में प्रवेश और अमृत महोत्सव की शुरुआत के साथ ही हमने कई सारी ऐसी घटनाएं देखी जो हर भारतीय का दिल जीतने वाली हैं। रिकार्ड टीकाकरण हुआ है और जीएसटी संग्रह भी बढ़ा है जो आर्थिक गतिविधियों के मजबूत होने की ओर संकेत करता है।

 

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, पी वी सिंधू ने ना सिर्फ पदक जीता बल्कि हमने ओलंपिक के पुरुष और महिला हाकी में भारतीय टीम के ऐतिहासिक प्रयास भी देखे। प्रधानमंत्री ने उम्मीद जताई कि अमृत महोत्सव के अवसर पर भारत को नयी ऊंचाइयों पर पहुंचाने के लिए 130 करोड़ भारतीय कड़ी मेहनत जारी रखेंगे। ज्ञात हो कि रविवार को जीएसटी संग्रह जुलाई महीने में 33 प्रतिशत बढ़कर 1.16 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। राजस्व के इन आंकड़ों से पता चलता है कि अर्थव्यवस्था का पुनरुद्धार तेजी से हो रहा है।

 

जुलाई, 2020 में जीएसटी संग्रह 87,422 करोड़ रुपये रहा था। इससे पिछले महीने यानी जून, 2021 में जीएसटी संग्रह एक लाख करोड़ रुपये से कम यानी 92,849 करोड़ रुपये रहा था। यह चालू वित्त वर्ष में जीएसटी संग्रह का दूसरा सबसे ऊंचा आंकड़ा है। इससे पहले अप्रैल में जीएसटी संग्रह 1.41 लाख करोड़ रुपये रहा था। बीते जुलाई महीने में 13 करोड़ लोगों का टीकाकरण किया गया। भारतीय पुरुष हॉकी टीम के 49 वर्ष बाद ओलंपिक सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद सोमवार को महिला टीम ने आस्ट्रेलिया की विश्व में नंबर दो टीम को।-0 से हराकर अंतिम चार में जगह बनायी।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...