back to top

उप्र में संक्रमण से 24 घंटे में सर्वाधिक 30 लोगों की मौत, मृतक संख्या 465 हुई

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से 30 और लोगों की मौत होने से संक्रमण से मरने वालों की संख्या बुधवार को बढ़कर 465 हो गई। वहीं संक्रमण के 591 नए मामले सामने आने से संक्रमण के मामले 15 हजार का आंकडा पार कर गए। प्रमुख सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने कहा, पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 591 नए मामले सामने आए हैं। संकमण के उपचाराधीन मामले 5477 हैं जबकि 9239 लोगों को ठीक हो जाने पर अस्पताल से छट्टी मिल चुकी है।

मरीजों के ठीक होने की दर अभी भी 61 प्रतिशत

प्रसाद ने कहा, मरीजों के ठीक होने की दर अभी भी 61 प्रतिशत के आसपास है। संक्रमण की वजह से बीते 24 घंटे में 30 और मौतें हो गईं और इस प्रकार जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 465 हो गई है। उन्होंने कहा, मंगलवार को प्रदेश में 16, 159 नमूनों की जांच की गई, जो अब तक का सर्वाधिक आंकडा है। इससे पहले 15 हजार से अधिक नमूनों की जांच का आंकडा हमने पार किया था लेकिन मंगलवार को प्रदेश में छह हजार का आंकडा पार हुआ।

आरोग्य सेतु ऐप का लगातार इस्तेमाल हो रहा

प्रसाद ने बताया कि आरोग्य सेतु ऐप का लगातार इस्तेमाल हो रहा है और इसके माध्यम से जिन लोगों को एलर्ट आए, ऐसे 84, 948 लोगों को स्वास्थ्य विभाग के नियंत्रण कक्ष से फोन कर हाल चाल लिया गया और उन्हें सावधान किया गया। इनमें से 167 ने बताया कि वे कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। कुल 109 ने बताया कि वे पूर्णतया ठीक हो गए हैं जबकि 3119 ने बताया कि वे पृथकवास में रह रहे हैं।

उन्होंने बताया कि आशा कार्यकर्ताओं ने गांव गांव घर घर घूमकर 17, 05, 783 प्रवासी श्रमिकों एवं कामगारों का हालचाल लिया। इनमें से 1485 लोगों में संक्रमण के कोई ना कोई लक्षण पाए गए। उनके नमूने लेकर जांच कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि अभी तक प्रदेश में विभिन्न चिकित्सालय आकस्मिक एवं आवश्यक सेवाएं शुरू कर चुके हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया है कि सीमित तौर पर जनरल ओपीडी प्रारंभ कर दिया जाए।

प्रसाद ने बताया कि इस बारे में शासनादेश मंगलवार को ही जारी कर दिया गया है। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में जनरल ओपीडी सभी एहतियात के साथ तत्काल प्रारंभ हो जाएगी। अगर किसी को बुखार या अन्य कोई लक्षण हो तो उसकी कोरोना वायरस संक्रमण की जांच की जाएगी।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...