back to top

उप्र में लोगों ने थाली और ताली बजाकर किया नायकों का सम्मान

लखनऊ। कोरोना वायरस पर प्रभावी नियंत्रण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनता कर्फ्र्यू की अपील का उत्तर प्रदेश में जबर्दस्त असर देखा गया। इस दौरान सड़कों पर अभूतपूर्व सन्नाटा पसरा रहा और शाम पांच बजे लोगों ने अपने घरों की बाल्कनी और दहलीज पर थाली, शंख और ताली बजाकर संकट की इस घड़ी में राष्ट्रसेवा कर रहे लोगों के प्रति सम्मान जाहिर किया।

प्रधानमंत्री के ही आह्वान पर लोगों ने कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे के बीच अपने फर्ज को अंजाम दे रहे चिकित्साकर्मियों, पुलिसकर्मियों, सैनिकों तथा आवश्यक सेवाओं से जुड़े अन्य लोगों के सम्मान में अपने घरों की बाल्कनी और दहलीज पर खड़े होकर थाली, शंख, घंटी और तालियां बजाईं।

गोरखपुर में मौजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी घंटी बजाकर राष्ट्र रक्षकों के प्रति सम्मान जाहिर किया। इससे पहले राजधानी लखनऊ सहित तमाम शहरों में सुबह सात बजे से जनता कर्फ्यू शुरू हो गया और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। लखनऊ में आमतौर पर व्यस्त रहने वाले हजरतगंज, आलमबाग, गोमती नगर, अलीगंज और अमीनाबाद जैसे इलाकों में दुकानें पूरी तरह बंद रहीं और सड़कों पर पुलिस बलों के वाहनों के सिवाय और कोई गाड़ियों वाहन नजर नहीं आईं।

अत्यावश्यक कार्य से निकलने वाले इक्का-दुक्का लोगों को पुलिसकर्मी समझाते नजर आए कि वे घरों में ही बंद रहे और बाहर ना निकले। गोरखपुर,रायबरेली, आजमगढ़, गोंडा, बहराइच, कानपुर, बरेली और झांसी सहित तमाम जिलों से मिल रही खबरों के मुताबिक जनता कर्फ्यू का पूरा असर रहा और लोग अपने घरों में ही बंद रहे। इस दौरान सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा और दुकानें तथा बाजार पूरी तरह बंद रहे। सिनेमाघर, कैफे, रेस्तरां और बार जैसी जगहों को बंद करने के आदेश सरकार ने पहले ही दे दिए थे।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में निकली महाकाल की पालकी यात्रा

लखनऊ। राजधानी के राजेंद्र नगर स्थित श्री महाकाल मंदिर से शुक्रवार को बाबा महाकाल की पालकी यात्रा निकाली गई। डमरू, ढोल-नगाड़ों और 'हर हर...

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...