back to top

यूपी में 147 और पॉजिटिव, संक्रमितों का आंकड़ा 3900 के पार

  • पांच और की मौत, अब तक 91 संक्रमितों की मृत्यु
  • लखनऊ में 6 की रिपोर्ट पॉजिटिव, आगरा के हालात में सुधार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में गुरुवार को कोरोना संक्रमण के मामलों में काफी दिनों बाद एक लंबी छलांग लगायी है। गुरुवार को प्रदेश के 75 जिलों से 147 नए मामले सामने आये हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 3902 हो गयी है। संक्रमण से पांच और लोगों की मृत्यु हो गयी है, जिसके बाद मरने वालों का आंकड़ा 91 हो गया है।

मरने वालों में मेरठ में दो, आगरा, महोबा और अलीगढ में एक-एक मरीजों की मौत हो गयी। राजधानी लखनऊ में गुरुवार को एक बार 6 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। काफी दिनों से प्रदेश के हॉटस्पॉट बने हुए आगरा में संक्रमण के मामलों में कमी आयी है। वहां गुरुवार को सिर्फ 3 नए मामले ही सामने आये हैं। आगरा में अब तक संक्रमण से सबसे ज्यादा 24 मौतें हो चुकी हैं।

गुरुवार को सबसे ज्यादा 19 मामले गाजियाबाद से रिपोर्ट हुए। यहां संक्रमण के कुल केस 169 हो गए हैं और अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है। गाजियाबाद के अलावा 16 मामले मुरादाबाद से, 14 मेरठ से, लखीमपुर खीरी से 9, सवल्तानपुर, प्रयागराज और बस्ती से पांच-पांच नए मामले सामने आये हैं।

प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में बताया कि प्रदेश के 70 जनपदों में 1,730 मामले एक्टिव हैं। अब तक 1,973 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हो कर डिस्चार्ज किये जा चुके हैं। बुधवार को 370 पूल टेस्ट हुए, जिसमें 27 पूल पॉजीटिव पाए गए।

प्रदेश में चिकित्सा विभाग की 73,131 सर्विलांस टीमों के माध्यम से सर्वेक्षण में 3.01 करोड़ लोगों का सर्वे कर लक्षण के आधार पर सैम्पलिंग की गई। आरोग्य सेतु अलर्ट जनरेट होने पर लोगों को कन्ट्रोल रूम से कॉल किया जा रहा है। संक्रमण को रोकने में कम्युनिटी सर्विलांस की अहम भूमिका है। उन्होंने अनुरोध किया कि होम क्वारंटाइन किए गए लोग घरों में ही रहें।

निगरानी समिति यह सुनिश्चित करे कि होम क्वारंटाइन की अवधि का पूरी तरह से पालन हो। प्रसाद ने कहा कि बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और नर्सिंग होम एसोसिएशन के साथ वीडियो कॉन्फ्रेसिंग से चर्चा की। उन्होंने कहा कि नर्सिंग होम एसोसिएशन के अनुरोध पर मुख्यमंत्री ने प्राइवेट नर्सिंग होम के पंजीकरण की अवधि 06 माह बढ़ाने के निर्देश दिए थे, जिसके क्रम में आदेश जारी कर दिया गया है।

नर्सिंग होम्स एसोसिएशन ने आश्वस्त किया है कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में वह सरकार के साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़े हैं। उनसे कहा गया है कि इन्फेक्शन प्रिवेंशन प्रोटोकॉल की ट्रेनिंग लेकर इमरजेंसी सेवाएं शुरू करेँ।  प्रमुख सचिव ने कहा कि अगर किसी को भी संक्रमण के लक्षण महसूस होते हैं तो वह स्वास्थ्य विभाग के हेल्पलाइन नंबर 1800 180 5145 पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...