back to top

पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 75 प्रतिशत मामले दस राज्यों, केंद्रशासित प्रदेश से आए : मंत्रालय

नई दिल्ली। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को बताया कि पिछले 24 घंटे में देश में कोविड-19 संक्रमण के सामने आए 86,508 मामलों में 75 प्रतिशत मामले महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश, उत्तरप्रदेश, तमिलनाडु, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश से आए हैं।

इस सूची में महाराष्ट्र शीर्ष स्थान पर है। महाराष्ट्र में 21,000 से ज्यादा मामले आए हैं। इसके बाद आंध्रप्रदेश और कर्नाटक हैं, जहां से क्रमश: 7,000 और 6,000 से अधिक मामले आए हैं। मंत्रालय ने कहा कि 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश में महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश, उत्तरप्रदेश, तमिलनाडु, ओडिशा, दिल्ली, केरल, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ हैं।

मंत्रालय ने कहा, कोविड-19 से एक दिन में 1129 लोगों की मौत हो गई और इनमें से 83 प्रतिशत मौतें 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश- महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश, पंजाब, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, आंध्रप्रदेश, मध्यप्रदेश, कर्नाटक, दिल्ली और हरियाणा में हुई।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि महाराष्ट्र में 479 मरीजों की मौत हो गई जिसके बाद उत्तरप्रदेश और पंजाब में क्रमश: 87 और 64 लोगों की मौत हुई। देश में 9,66,382 संक्रमित मरीजों का उपचार चल रहा है। संक्रमण के अब तक के कुल मामलों का यह 16.86 प्रतिशत है। देश में जांच की क्षमता में भी व्यापक स्तर पर बढ़ोतरी हुई है। वर्तमान में कुल 1810 प्रयोगशालाएं हैं, जिनमें 1082 सरकारी और 728 निजी हैं।

मंत्रालय ने बताया कि बुधवार को 11,56,569 नमूनों की जांच के साथ अब तक कुल मिलाकर 6,74,36,031 नमूनों की जांच हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 86,508 नए मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या 57,32,518 हो गई है। देश में संक्रमण से 1129 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 91,149 हो गई है।

RELATED ARTICLES

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...

मिर्जापुर में अनियंत्रित कंटेनर घर में घुसा, बाप बेटे की मौत

मिर्जापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा के पास बृहस्पतिवार भोर में सीमेंट लदा कंटेनर ट्रक अनियंत्रित होकर एक मकान में घुसकर पलट गया जिससे...

सावन के पहले दिन भक्तों ने किये भोलेनाथ के दर्शन, की पूजा-अर्चना

लखनऊ। आज सावन के पहले दिन मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। मंदिरों में हर तरफ हर हर महादेव का जयघोष गूंज...

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

जय जय दुर्गा माता पर मनमोहक कथक नृत्य ने सबका मन मोहा

लखनऊ। लखनऊ घराने के महागुरू पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी एवं पंडित रामनारायण के परम शिष्य तथा लखनऊ घराने के कथक को अन्तर्राष्ट्रीय...

सीता स्वयंवर का भावपूर्ण और रोचक वर्णन किया

लखनऊ। डालीगंज स्थित प्राचीन श्री बंदी माता मंदिर के 44वें वार्षिक उत्सव के चतुर्थ दिवस पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं रासलीला में श्रद्धा और...

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...