back to top

एक और आतंकी हमला होने की स्थिति में भारत के पास सारे विकल्प मौजूद: आधिकारिक सूत्र

नई दिल्ली। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को कहा कि एक और आतंकवादी हमला होने की स्थिति में भारत के पास ैसभी विकल्पै मौजूद हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आतंकी ढांचों को नेस्तनाबूद करने में पाकिस्तान द्वारा ठोस कदम उठाए जाने पर भी सरकार जोर देगी।

सूत्रों ने कहा कि भारत

सूत्रों ने कहा कि भारत ने पाकिस्तान की जवाबी कार्वाई के दौरान उसके द्वारा एफ – 16 लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल किए जाने के बारे में सबूत अमेरिका से साझा किए हैं और उसे (भारत को) विश्वास है कि अमेरिका इस विषय की जांच कर रहा है। उन्होंने कहा कि बालाकोट हमले के बाद से भारत आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान पर अधिक से अधिक दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है। सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तान मध्यस्थता के लिए सभी देशों के पास गया, लेकिन भारत की स्थिति से वे कहीं अधिक सहमत हैं। भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से कहा है कि यह कोई भारत – पाक मुद्दा नहीं, बल्कि आतंकवाद का मुद्दा है। उन्होंने कहा कि यदि जैश ए मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर पर संयुक्त राष्ट्र प्रतिबंध लगा देता है तो पाकिस्तान मुश्किल में पड़ जाएगा क्योंकि पाकिस्तानी विदेश मंत्री के कबूलनामे के मुताबिक वह वहां (पाकिस्तान में) रह रहा है।

निशाना बनाने की नाकाम कोशिश की थी

सूत्रों ने सोमवार को कहा था कि 26 फरवरी को पाकिस्तान के बालाकोट में जैश ए मोहम्मद के सबसे बड़े आतंकी प्रशिक्षण ठिकाने पर हमला करने के बाद भारतीय वायुसेना ने पश्चिमी सेक्टर में अपने सभी एयरबेस को अधिकतम अलर्ट पर रखा है। गौरतलब है कि बालाकोट हमले के एक दिन बाद 27 फरवरी को पाकिस्तान ने जवाबी कार्वाई करते हुए कश्मीर में कई सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की नाकाम कोशिश की थी। भारत ने अपने हवाई हमले को गैर – सैन्य कार्वाई कहा था। पुलमावा में 14 फरवरी को हुए एक आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवानों के शहीद होने के बाद भारतीय वायुसेना ने यह कार्वाई (बालाकोट में) की।

RELATED ARTICLES

भारत को क्लीन स्वीप से बचने के लिए खेल के हर विभाग में अच्छा प्रदर्शन करना होगा

साउथम्प्टन। ब्रिटेन के दौरे में अब तक निराशाजनक प्रदर्शन करने वाली भारतीय टीम को अगर इंग्लैंड के खिलाफ क्लीन स्वीप से बचना है तो...

चेक बाउंस मामले में कॉमेडियन राजपाल यादव को जाना होगा जेल

दिल्ली हाई कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव की सज़ा को बरकरार रखा नई दिल्ली। बॉलीवुड के हास्य अभिनेता राजपाल यादव को कानूनी...

अयोध्या के दो पंचायतों के नाम बदले, अब भरत नगर और मां ज्वाला देवी के नाम से जाने जाएंगे

सीएम योगी ने सप्तपुरियों में प्रथम अयोध्या में आज 432 करोड़ से अधिक लागत की 217 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास एवं पूर्व मंत्री स्वर्गीय...

रात करीब डेढ़ बजे ट्यूबवेल पर सो रहे दादा-पोते की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या, इलाके में सनसनी

आजमगढ़। आजमगढ़ जिले के पवई थानाक्षेत्र में बदमाशों ने एक बुजुर्ग और उसके पोते की कथित रूप से हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार...

महराजगंज में दलित युवक की हत्या के दोषी को आजीवन कारावास की सजा

महराजगंज। महराजगंज जिले की एक अदालत ने प्रेम प्रसंग के कारण छह साल पहले अनुसूचित जाति (दलित) के एक युवक की हत्या करने के...

वायनाड भूस्खलन में मृतकों के परिजनों और घायलों को समय पर अनुग्रह राशि मिले: केरल हाई कोर्ट

कोच्चि। केरल उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को राज्य सरकार को निर्देश दिया कि वायनाड भूस्खलन में मारे गए लोगों के परिवारों और इस घटना...