back to top

मौजूदा सरकार में महंगाई चरम पर, आम लोगों का जीना मुहाल : अजय कुमार

  • सरकार की गलत नीतियों के चलते प्रदेश का अन्नदाता परेशान और निराश

लखनऊ। कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने शुक्रवार को राज्य की भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मौजूदा सरकार में महंगाई सबसे चरम पर है। कोरोना काल के चलते जब लाखो-लोगो ने अपनी नौकरी गंवा दिया हो, उद्योग-धंधे चौपट हो गये हो, लोगो की आमदनी घट गयी हो। ऐसे में 40 से 45 रुपये किलो आलू और 90 से 100 रुपये किलो में प्याज खरीदने में मजबूर हो रही है जनता जिसके चलते आम आदमी का जीवन यापन मुश्किल हो चला है।

प्रदेश अध्यक्ष ने नौगावां सादात से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ कमलेश सिंह के पक्ष दो जनसभाओं को संबोधित करते हुए इसी तरह किसान सबसे कठिन दौर से गुजर रहा है। हमारे गन्ना किसानों का करोडो रुपये बकाया है, पेराई का नया सत्र शुरू होने जा रहा है सरकार किसानों का बकाया भुगतान करने में अक्षम साबित हो रही है। किसानो को अपनी खेत के सिंचाई के लिए लगे पम्पिंग सेट का पहले के मुकाबले तीन गुना ज़्यादा बिजली का बिल चुकाना पड़ रहा है।

लल्लू ने कहा कि दूसरी तरफ किसानो की तैयार फसल धान सरकार द्वारा तय की गयी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद नहीं हो पा रही है। हमारा किसान मजबूरन 1886 रुपये के मुकाबले 1100-1200 रुपये पर अपनी फसल बेच रहा है। परिणाम स्वरुप हमारा किसान आमदनी कम होने, फसलों का उचित मूल्य न मिल पाने और बिजली खाद पानी का अधिक मूल्य भुगतान करने की वजह से परेशान हताश और निराश हो चूका है। लचर प्रशासन, कानून व्यवस्था और सरकार के गैर जिम्मेदाराना रवैये के चलते हत्या और बलात्कार की घटनाओं से पूरा प्रदेश कराह रहा है। गुंडे और अपराधी खुलेआम अपराध को अंजाम दे रहे हैं।

प्रदेश अध्यक्ष ने जानता से अपील करते हुए कहा की इस उपचुनाव में कांग्रेस के जीतने से जनता की आवाज मजबूत बन के उभरेगी और निरंकुश सरकार पर एक नैतिक दबाब बनेगा इसलिए जनता हमारा साथ दे और हमारे प्रत्याशियों को भारी बहुमत से विजयी बनाये । अकेले कांग्रेस पार्टी ही जनता के मुद्दों को लेकर संघर्ष कर रही है और लड़ रही है।

RELATED ARTICLES

बच्चों की बुनियादी शिक्षा मजबूत करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मंत्री संदीप सिंह

निपुण भारत मिशन और गुणवत्ता शिक्षा अभियान को मिलेगी नई गति, जिला समन्वयकों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में...

दो पासपोर्ट मामले में अब्दुल्ला आजम की 7 साल की सजा रद, एमपी/एमएलए सेशन कोर्ट से मिली बड़ी राहत

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम खान को न्यायपालिका से एक बड़ी राहत मिली है।...

RBI बोला- चुनौतीपूर्ण वैश्विक माहौल के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत बनी हुई है

मुंबई। भारतीय अर्थव्यवस्था चुनौतीपूर्ण वैश्विक परिस्थितियों के बावजूद मजबूत बनी हुई है और मजबूत वृहद आर्थिक आधार चालू वित्त वर्ष 2026-27 में वृद्धि को...

बशीर बद्र के शब्द हमेशा जिंदा रहेंगे : डा. हसन सईद जलालपुरी

मशहूर शायर पद्मश्री बशीर बद्र का निधन, साहित्यिक जगत में शोक की लहरलखनऊ। उजाले अपनी यादों को हमारे पास रहने दो, ना जाने किस...

‘मैं कृष्ण हूं’ ने झकझोरा दर्शकों का मन

मंच से गूंजी पुकार—मूर्ति नहीं, विचार बनोलखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के सहयोग से रंगमंडल स्वर इंडिया एसोसिएशन, लखनऊ द्वारा राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह,...

सद्ज्ञान मानव जीवन का आधार है : उमानन्द शर्मा

464वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत ह्लनिशत कॉलेज आॅफ नर्सिंग,...

नौ दिवसीय श्रीराम कथा से भक्तिमय होगा लखनऊ

जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी सुनाएंगे श्रीरामचरित, एक जून को होगा शुभारंभलखनऊ। पूज्यपाद पद्मविभूषण जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज की पावन श्रीराम कथा एक से नौ जून...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिला उत्तराखंडी समाज का शीर्ष प्रतिनिधिमंडल

प्रतिनिधिमंडल ने सीएम योगी के प्रति आभार व्यक्त कियालखनऊ। उत्तराखंड समाज की शीर्ष संस्थाओं के प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

सिरामिक कला में संवेदना, संस्कृति और जीवन-दृष्टि का जीवंत विस्तार

सौंदर्य एवं सांस्कृतिक विकास कार्यक्रम 2026-27 के अंतर्गत राकु एवं टेराकोटा पॉटरी कार्यशाला का समापन समारोहलखनऊ। फ्लोरसेंस आर्ट गैलरी और लखनऊ पब्लिक स्कूल एंड...