back to top

देश में पिछले डेढ़ महीने में संक्रमितों के मुकाबले स्वस्थ होने वालों की संख्या ज्यादा

नई दिल्ली। भारत में पिछले डेढ़ महीने में रोजाना कोविड-19 के नए मामलों के मुकाबले संक्रमण से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या ज्यादा है। वहीं, लगातार 11वें दिन कोविड-19 के दैनिक मामले 50,000 से कम सामने आए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने बताया कि कल स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 44,739 रही जबकि 38,617 नए मामले सामने आए। मंत्रालय ने बताया कि इस आंकड़े के अनुसार अब इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में सीधे 6,122 की कमी हुई और अब कुल 4,46,805 लोगों का उपचार चल रहा है जो कि कुल मामलों का 5.01 फीसदी है।

मंत्रालय ने कहा, देश में पिछले 1.5 महीने से ज्यादा समय से नए मरीजों की तुलना में स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या ज्यादा रही है। वहीं देश में लगातार 11वें दिन भी नए मामलों की संख्या 50,000 से कम रही। मंत्रालय ने बताया कि इन आंकड़ों का काफी महत्व है, क्योंकि यूरोप के कई देशों और अमेरिका में कोविड-19 के मामले बढ़ रहे हैं। अब तक कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बुधवार को 83,35,109 पहुंच गई, जिससे अब देश में स्वस्थ होने की दर बढ़कर 93.52 फीसदी हो गई।

मंत्रालय के अनुसार देश में कुल नए स्वस्थ हुए लोगों में 74.98 फीसदी 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के हैं। केरल में सबसे ज्यादा 6,620 लोग स्वस्थ हुए जबकि महाराष्ट्र में 5,123 और दिल्ली में 4,421 लोग स्वस्थ हुए। वहीं कुल नए 38,617 मामलों में से 76.15 फीसदी मामले 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से सामने आए हैं। मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में अब तक 89,12,907 लोग संक्रमित हो चुके हैं और 1,30,993 लोगों की मौत हो चुकी है।

RELATED ARTICLES

केजीएमयू में फर्जी डॉक्टर का खुलासा, फर्जी नोटिस-प्रमाणपत्र बनाकर छात्रों से संपर्क के आरोप

लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में एक कथित फर्जी डॉक्टर को पकड़कर पुलिस के हवाले किए जाने का मामला सामने आया है। विश्वविद्यालय...

पहलगाम हमले की बरसी पर कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था की गई कड़ी

श्रीनगर । पहलगाम में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों द्वारा पिछले साल आज ही के दिन किए गए हमले में मारे गए 26 लोगों को बुधवार...

पश्चिम बंगाल चुनाव के दूसरे चरण के लिए केंद्रीय बलों की 2,321 कंपनियां तैनात

कोलकाता । भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 2,321 केंद्रीय बलों की कंपनियां तैनात करने की घोषणा...

जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे. . . से गूंजा नटुकुर मैदान

उमड़ा 15 हजार से अधिक राम भक्तों का जनसैलाब, भजन सम्राट कन्हैया मित्तल ने दी मनमोहक प्रस्तुति लखनऊ। सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में विधायक डॉ. राजेश्वर...

केजीएमयू में फर्जी डॉक्टर का खुलासा, फर्जी नोटिस-प्रमाणपत्र बनाकर छात्रों से संपर्क के आरोप

लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में एक कथित फर्जी डॉक्टर को पकड़कर पुलिस के हवाले किए जाने का मामला सामने आया है। विश्वविद्यालय...

पहलगाम हमले की बरसी पर कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था की गई कड़ी

श्रीनगर । पहलगाम में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों द्वारा पिछले साल आज ही के दिन किए गए हमले में मारे गए 26 लोगों को बुधवार...

पश्चिम बंगाल चुनाव के दूसरे चरण के लिए केंद्रीय बलों की 2,321 कंपनियां तैनात

कोलकाता । भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 2,321 केंद्रीय बलों की कंपनियां तैनात करने की घोषणा...

धीमी पिच से सामंजस्य बिठाने के लिए योजना बदलनी पड़ी: अभिषेक शर्मा

हैदराबाद। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नाबाद 135 रन की पारी के साथ सनराइजर्स हैदराबाद की बड़ी जीत के नायक रहे अभिषेक शर्मा ने मंगलवार...

भारत आतंकवाद को कतई बर्दाश्त न करने की अपनी नीति जारी रखेगा : केंद्रीय गृह मंत्री

नयी दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पिछले वर्ष हुए पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को बुधवार को याद किया और...