back to top

प्रतापगढ़ में तेज रफ़्तार इनोवा कार ने बाइक सवार दो भाइयों को रौंदा, मौत

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में एक सड़क हादसे में दो भाइयों की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, प्रतापगढ़ जिले के थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के अचलपुर जेल रोड पुलिया के निकट एक अनियंत्रित इनोवा कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिसपर सवार दो भाइयों की मौत हो गयी।

प्रतापगढ़ के अपर पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्रा ने बताया कि थाना दिलीपपुर क्षेत्र के बसीरपुर निवासी चार भाई संदीप विश्वकर्मा (45 वर्ष), प्रदीप विश्वकर्मा (27 वर्ष) संजय विश्वकर्मा (35) व मुन्ना विश्वकर्मा (32 वर्ष) शहर में लोहे का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार रात चारों भाई दुकान बंद कर दो मोटरसाइकिलों से अपने घर जा रहे थे कि अचलपुर जेल रोड पुलिया के निकट एक अनियंत्रित इनोवा कार की टक्कर से चारों गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि सभी को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां चिकित्सकों ने संदीप को मृत घोषित कर दिया और तीनों घायलों को प्रयागराज स्थानांतरित किया गया। उन्होंने बताया कि इलाज के दौरान प्रदीप की भी मौत हो गयी। पुलिस के मुताबिक, दोनों घायलों का उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि इनोवा कार को कब्जे में लिया गया है हालांकि अभी फरार है।

RELATED ARTICLES

झांसी: डेढ़ महीने बाद ही टूटी शादी, पत्नी प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई

पति का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी उसे चाय और दूध में नींद की गोलियां मिलाकर देती थीझांसी...

बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा… डंपर ने कार को मारी टक्कर, लखनऊ के चार लोगों की मौत, आठ वर्षीय बच्ची की हालत गंभीर

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि...

ग्रीन ट्रांजिशन में सोलर पार्क्स की अहम भूमिका, पावर इवैक्युएशन और घरेलू मैन्युफैक्चरिंग पर जोर जरूरी : विशेषज्ञ

नई दिल्ली। भारत के ग्रीन ट्रांजिशन को गति देने में बड़े स्तर के सोलर पार्क्स अहम भूमिका निभा सकते हैं। साथ ही स्वच्छ ऊर्जा...

सावन का अंतिम बुधवार आज, बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में होगी विशेष पूजा

लखनऊ। सावन के अंतिम बुधवार को बुद्धेश्वर महादेव मंदिर आज भक्त जुटेंगे। शिवभक्त मंदिर के बाहर लगे स्टील पाइप से जलाभिषेक करेंगे। मंदिर कमिटी...

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा मंगला गौरी व्रत

लखनऊ। पति व बच्चों की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने सावन माह के आखिरी मंगलवार को विशेष पूजा-अर्चना की...

श्री अग्रवंश समाज ने धूमधाम से मनाया हरियाली तीज महोत्सव

लखनऊ। श्री अग्रवंश समाज की ओर से दयालबाग, सुशांत गोल्फ सिटी में हरियाली तीज पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। शुभारंभ महाराजा श्री अग्रसेन...

ऋषि का सद्साहित्य जीवन जीने की मार्ग प्रदान करता है : उमानन्द शर्मा

470वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत महात्मा गाँधी आयुर्वेदिक मेडिकल...

ख्वाहिशें : अत्यधिक लालच कभी-कभी घातक सिद्ध होता है

लखनऊ। नाट्य संस्था आकांक्षा थिएटर आर्ट्स, लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के रिपेट्री ग्रान्ट वर्ष 2026-27 की प्रथम प्रस्तुति के...

झांसी: डेढ़ महीने बाद ही टूटी शादी, पत्नी प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई

पति का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी उसे चाय और दूध में नींद की गोलियां मिलाकर देती थीझांसी...