back to top

मन की बात में पीएम मोदी ने कहा- सितंबर का महीना भारत के सामर्थ्य का साक्षी बनने जा रहा है

नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत की अध्यक्षता में हो रहे जी-20 शिखर सम्मेलन में जनभावना की भागीदारी की भावना को सबसे आगे बताते हुए रविवार को देशवासियों से देश का मान बढ़ाने के लिए इसे सफल बनाने का आह्वान किया।

आकाशवाणी पर प्रसारित मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात की ताजा कड़ी में अपने विचार साझा करते हुए मोदी ने कहा कि सितंबर का महीना भारत के सामर्थ्य का साक्षी बनने जा रहा है, जिसके लिए देश पूरी तरह से तैयार है। भारत की अध्यक्षता में राजधानी दिल्ली में नौ और 10 सितंबर को जी-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन होना है।

मोदी ने कहा कि इस आयोजन में हिस्सा लेने के लिए 40 देशों के राष्ट्राध्यक्ष और अनेक वैश्विक संगठन के प्रतिनिधि दिल्ली आ रहे हैं, जो कि इस शिखर सम्मेलन के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी भागीदारी होगी। उन्होंने कहा, मैं सभी देशवासियो से कहूंगा कि आइए, मिलकर जी-20 सम्मलेन को सफल बनाएं, देश का मान बढ़ाएं।

प्रधानमंत्री ने भारत की अध्यक्षा में हो रहे इस शिखर सम्मेलन को पीपुल्स प्रेसिडेंसी करार दिया और कहा कि इसमें जनभागीदारी की भावना सबसे आगे है। उन्होंने बताया कि जी-20 के 11 विभिन्न भागीदार समूह थे, जिनमें अकादमिक विशेषज्ञ, नागरिक समूह, युवा, महिलाएं, सांसद, उद्यमी और शहरी प्रशासन से जुड़े लोगों ने अहम भूमिका निभाई और इसे लेकर देशभर में हुए आयोजनों में किसी न किसी रूप से डेढ़ करोड़ से अधिक लोग जुड़े हैं।

मोदी ने कहा कि जनभागीदारी की इस कोशिश में दो-दो विश्व रिकॉर्ड भी बन गए हैं। पीएम ने वाराणसी में हुए जी-20 क्विज में 800 स्कूलों के 1.25 लाख छात्रों की भागीदारी, 450 लंबानी कारीगरों के संग्रहों और सूरत में आयोजित साड़ी वॉकेथॉन का उल्लेख किया।

यह खबर भी पढ़े —पत्नी के अवैध संबंध का विरोध करने पर पति की गोली मारकर हत्या, केस दर्ज

RELATED ARTICLES

पीजीटी, टीईटी समेत अन्य परीक्षाओं को लेकर भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों पर होगी विधिक कार्रवाई : डॉ. प्रशांत कुमार

लखनऊ ।उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने पीजीटी, टीईटी एवं अन्य परीक्षाओं को लेकर फैलाई जा रही...

जापान के अत्याधुनिक स्टील्थ युद्धपोत पर पहुंचे भारत के रक्षा सचिव

नई दिल्ली। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बदलते सामरिक परिदृश्य के बीच भारत और जापान ने अपने रक्षा एवं समुद्री सुरक्षा सहयोग को और मजबूत...

यूपी परिवहन विभाग में 14 एआरटीओ के तबादले, कई को मिला अतिरिक्त प्रभार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों (एआरटीओ) के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं। कुल 14...

प्रो. सुखवीर सिंघल की जयंती पर ‘सुखवीर सिंघल डिजिटल आर्काइव’ का शुभारम्भ

लखनऊ। सुखवीर सिंघल आर्ट फाउंडेशन द्वारा प्रख्यात चित्रकार एवं बंगाल स्कूल आॅफ आर्ट की परम्परा के प्रमुख चित्रकार प्रो. सुखवीर सिंघल (1914-2006) की 112...

अभिनय की सबसे मजबूत बुनियाद थिएटर ने तैयार की : अरुण कुमार कालरा

लखनऊ। 1978 के चर्चित संजय-गीता कांड से प्रेरित वेब सीरीज 'राख' इन दिनों दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। इस सीरीज...

पीजीटी, टीईटी समेत अन्य परीक्षाओं को लेकर भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों पर होगी विधिक कार्रवाई : डॉ. प्रशांत कुमार

लखनऊ ।उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने पीजीटी, टीईटी एवं अन्य परीक्षाओं को लेकर फैलाई जा रही...

न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हराकर श्रृंखला बराबर की

प्रोविडेंस (गयाना)। बाएं हाथ के स्पिनर जेडन लेनोक्स ने 19 रन देकर पांच विकेट लिए, जिससे न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ कम स्कोर वाले...

जापान के अत्याधुनिक स्टील्थ युद्धपोत पर पहुंचे भारत के रक्षा सचिव

नई दिल्ली। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बदलते सामरिक परिदृश्य के बीच भारत और जापान ने अपने रक्षा एवं समुद्री सुरक्षा सहयोग को और मजबूत...

हरियाणा ने अंडर-23 राष्ट्रीय कुश्ती चैपियनशिप में तीनों टीम खिताब जीते

रोहतक। मेजबान हरियाणा ने मंगलवार को यहां अंडर-23 राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में पुरुषों की फ्रीस्टाइल, ग्रीको रोमन और महिलाओं की कुश्ती में ओवरऑल...