back to top

बांग्लादेश में मालवाहक जहाज से टक्कर के बाद यात्री जहाज डूबा, 27 लोगों की मौत

ढाका। बांग्लादेश की शीतलाख्या नदी में 100 से अधिक लोगों को लेकर जा रही एक नौका के मालवाहक जहाज से टकरा जाने के कारण कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि घटना रविवार शाम नारायणगंज जिले में हुई जो राजधानी ढाका से करीब 16 किलोमीटर दक्षिण -पूर्व में स्थित है।

राहत कार्य से जुड़े अधिकारियों ने कहा कि पांच शव रविवार को बरामद कर लिए गए थे, जबकि 22 शवों को आज निकाला गया। राहत दल में नौसेना, तटरक्षक बल, दमकल सेवा और पुलिस के कर्मी शामिल थे। बांग्लादेश अंतर्देशीय जल परिवहन प्राधिकरकण (बीआईडब्ल्यूटीए) के अध्यक्ष कोमोडोर गुलाम सादेक ने यहां संवाददाताओं से कहा, डुबी हुई नौका को निकालने का काम पूरा हो गया है।

वहीं टीवी पर सीधे प्रसारित किए जा रहे दृश्यों में घटनास्थल पर जुड़े पीड़ितों के परिजन व रिश्तेदार रोते-बिलखते नजर आ रहे थे। खबर के अनुसार मुंशीगंज स्थित शीतलाख्या नदी में सैयदपुर कोयला घाट के पास नौका एमएल सबीत अल हसन मालवाहक जहाज एसकेएल-3 से टक्कर के बाद डूब गई। ढाका ट्िरब्यून ने चश्मदीदों ने हवाले से बताया कि टक्कर के बाद मालवाहक जहाज वहां से फरार हो गया।

नारायणगंज के उपायुक्त मुस्तैन बिला ने कहा कि अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (एडीएम) की अध्यक्षता में मामले की जांच के लिए सात सदस्ईय समिति का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन, मृतकों के परिजनों को शवों के अंतिम संस्कार के लिए 25-25 हजार टका मुआवजे के रूप में देगा। जांच समिति को अगले पांच दिनों में अपनी रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा गया है।

बीआईडब्ल्यूटीए ने भी घटना की जांच के लिए चार सदस्ईय समिति का गठन किया है। नौका पर करीब 150 लोगों के सवार होने का अनुमान है। तटीय पुलिस प्रभारी दीपक चंद्र साहा ने पुष्टि की कि 50-60 लोग तैरकर नदी के किनारे पर आ गए जिनमें से तीन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

RELATED ARTICLES

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

सरकार ने 48 शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 की घोषणा की

नयी दिल्ली। सरकार ने शुक्रवार को स्कूली शिक्षा और साक्षरता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए 48 शिक्षकों के नाम राष्ट्रीय शिक्षक...

अमेठी में राजीव गांधी विमानन विश्वविद्यालय का होगा विस्तार, 500 एकड़ जमीन देगी सरकार : कुलपति

अमेठी। केंद्र सरकार ने अमेठी के फुर्सतगंज में स्थित राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय (आरजीएनएयू) के उस प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है, जिसके...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...