back to top

इमरान खान ने कश्मीर पर यूएनएससी की बैठक का किया स्वागत

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा कश्मीर पर बंद कमरे में विचार-विमर्श करने का शनिवार को स्वागत करते हुए कहा कि इस विवाद को हल करना विश्व निकाय की जिम्मेदारी है। खान ने ट्विटर पर कहा कि पांच दशक में यह पहली बार है जब दुनिया के सर्वोच्च कूटनीतिक फोरम ने कश्मीर और वहां मौजूद गंभीर स्थिति के मुद्दे को उठाया। उन्होंने कहा, मैं संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक का स्वागत करता हूं। खान ने कहा कि इस मुद्दे पर परिषद के 11 प्रस्ताव हैं और यह बैठक इन प्रस्तावों की पुन: पुष्टि के लिए हुई। उन्होंने कहा कि इस विवाद का समाधान निकालना इस विश्व निकाय की जिम्मेदारी है।

 

खान के बयान से एक दिन पहले संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने न्यूयॉर्क में एक अनौपचारिक बैठक में कश्मीर के मुद्दे को उठाया। पाकिस्तान ने इसे बड़ी सफलता मिलने का दावा किया है। असल में कश्मीर पर सुरक्षा परिषद की बैठक बेनतीजा रही जिससे पाकिस्तान और उसके मित्र देश चीन की इस मुद्दे का अंतरराष्ट्रीयकरण करने की कोशिशों को धक्का लगा। 15 सदस्यीय संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अधिकतर सदस्यों ने इसे नई दिल्ली और इस्लामाबाद के बीच द्विपक्षीय मुद्दा बताया। बैठक की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बताया कि चीन अगस्त महीने के लिए सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष पोलैंड द्वारा किए गए विचार-विमर्श के बाद कोई नतीजा निकालने या बयान जारी करने पर जोर दे रहा था।

 

बहरहाल, सुरक्षा परिषद के ज्यादातर सदस्यों ने कहा कि कोई बयान जारी नहीं होना चाहिए या कोई नतीजा नहीं निकालना चाहिए। चीन और पाकिस्तान के अनुरोध पर अनौपचारिक बैठक पूरी होने के बाद संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन ने मीडिया से कहा कि भारत का रुख यही था और है कि संविधान के अनुच्छेद 370 संबंधी मामला पूर्णतया भारत का आतंरिक मामला है और इसका कोई बाह्य असर नहीं है। केंद्र द्वारा जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को निरस्त करने की घोषणा से कुछ समय पहले पांच अगस्त को कश्मीर में कर्फ्यू लगाया गया था।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...