back to top

देखते ही देखते दुश्मनों को ढेर कर दिया

लखनऊ। आतंकी हमले को किस प्रकार नाकाम किया जाता है, इसका नमूना बुधवार को यंहा रिवर फ्रंट पर डिफेंस एक्सपो में भारतीय सैनिकों ने दिखाया। सैनिकों ने पंडाल में घुसे दो डमी आतंकियों को पल भर में मार गिराया। ये देख रिवर फ्रंट पर मौजूद दर्शक रोमांचित हो उठे। सैनिकों ने जमीन से लेकर आसमान तक अपने हुनर का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का संचालन महिला लेफ्टीनेंट अम्बिका सुधाकरन और लेफ्टीनेंट गौरव कौशिक ने किया। दुश्मन के सीमा में घुस आने की सूचना मिलते ही सेना ने आपरेशन की योजना बनाई। बहुत ही कम समय में आर्टिलरी ने कवर फायर देना शुरू किया।

इधर हेलीकॉप्टर से कमांडो स्पॉट पर उतरने के लिए तैयार थे। बीएमपी दुश्मन के ठिकाने ढहाने के लिए आगे बढ़ी और चारों तरफ से घुसपैठियों को घेर लिया और देखते ही देखते दुश्मनों का सफाया कर दिया।

बीएमपी असल में रूसी रक्षा प्रणाली है, जिसे मिशन नाम यानी इंफेंट्री कॉम्बैट व्हीकल कहते हैं, जो एंफीबियस कैटेगरी का है यानी सतह और पानी दोनों पर मार कर सकता है। तेज गति से आते टैंक ने उन्मुक्त क्षमता का प्रदर्शन करते हुए जल क्षेत्र को पार कर धावा बोल दिया। पलक झपकते ही भारतीय सैन्यबल ने कमांडो कर्रवाई करते हुए घुसपैठियों का सफाया कर दिया। पूरा आपरेशन युद्ध जैसे हालात को दर्शाते हुए किया गया।

सेना ने आक्रमण के साथ-साथ जोखिम की दशा में बचाव की क्षमता का भी प्रदर्शन दमदार किया। लखनऊ में हो रहे डिफेंस एक्सपो पर दुनिया भर की नजर हैं। एक्सपो के पहले दिन गोमती के किनारे ह्यरिवर फ्रंट’ पर सेना के जवानों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए।

जवानों के साथ-साथ सेना के प्रशिक्षित डाग्स भी कार्यक्रम में जलवे दिखाये। नेवी के जवानों के बैंड पर राष्ट्रगान की धुन सुनकर सबने उसे सराहा। राष्ट्रगान समाप्त होते ही सैकड़ों की संख्या में मौजूद दर्शकों ने सैनिकों का सम्मान ताली बजाकर किया।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...