back to top

बिहार भेजी जा रही 30 लाख रुपये की अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

प्रतापगढ़ जिले की पटटी कोतवाली पुलिस एवं स्वाट टीम ने साझा अभियान में सोमवार को चंडीगढ़ से तस्करी के जरिए बिहार भेजी जा रही करीब 30 लाख रुपये कीमत की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की तथा इस सिलसिले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पूर्वी क्षेत्र के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) विद्यासागर मिश्रा ने सोमवार को बताया कि थाना कोतवाली पट्टी पुलिस
एवं स्वाट टीम की संयुक्त कार्यवाही में आज सुबह कलियनापुर नहर की पुलिया के निकट चंडीगढ़ से छोटे ट्रक से तस्करी
के जरिए बिहार ले जायी जा रही अवैध 350 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गयी। उसे चावल के मुरमुरे में छिपा कर ले जाया जा रहा था।

एएसपी ने बताया कि पुलिस टीम ने शराब तस्कर सुलतानपुर के रमेश राणा एवं अभिषेक सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर यह कार्वाई की गयी। उन्होंने बताया कि बरामद शराब इंपीरियल ब्लू एवं मैकडावेल ब्रांड की है, जिसकी र्2392ीीमत लगभग तीस लाख रुपये आंकी गयी है। उन्होंने बताया कि पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर तस्करी से जुड़ी अन्य सूचनाएं हासिल कर रही है। आरोपियों के विरूद्ध अग्रिम विधिक कार्वाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

दिल्ली में किसान महापंचायत से पहले हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर सील किया

शंभू/अंबाला । पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में महापंचायत में शामिल होने दिल्ली जा रहे...

सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक स्थिर : अस्पताल

नयी दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल ने मंगलवार को कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन चिकित्सकों की बार-बार...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...