back to top

आईआईएससी का गर्मी सहने योज्ञ कोविड-19 टीका वायरस के सभी स्वरूपों पर असरदार : अध्ययन

नयी दिल्ली। भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) द्वारा विकसित कोविड-19 के गर्मी सहन करने योज्ञ टीके का फार्मूला कोरोना वायरस के मौजूदा सभी स्वरूपों के खिलाफ प्रभावी साबित हुआ है। पशुओं पर किए गए गए अध्ययन में यह बात सामने आयी है। एसीएस इन्फेक्शस डिजीज पत्रिका में बृहस्पतिवार को प्रकाशित अध्ययन में दिखाया गया है कि आईआईएससी इनक्यूबेटेड बायोटेक स्टार्ट-अप मिनवैक्स के टीके के फार्मूले से चुहिया में मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली विकसित हुई। अनुसंधानकर्ताओं ने बताया कि फॉर्मूले से चूहों की वायरस से सुरक्षा हुई और यह टीका 37 डिग्री तापमान पर एक महीने के लिए तथा 100 डिग्री तापमान पर 90 मिनट के लिए यथावत बना रह सकता है।

 

टीम में आस्ट्रेलिया के कॉमनवेल्थ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च आर्गेनाइजेशन (सीएसआईआरओ) के वैज्ञानिक भी शामिल हैं। टीम ने उल्लेख किया कि अधिकतर टीकों को प्रभावी बनाए रखने के लिए उन्हें बेहद कम तापमान पर रेफ्रीजेरेटर में रखने की आवश्यकता होती है। उदाहरण के लिए आॅक्सफोर्ड एस्ट्राजेनेका के टीके जिसे भारत में कोविशील्ड कहा जाता है, को दो-आठ डिग्री सेल्सियस तापमान पर रखना होता है और फाइजर के टीके के विशेषीकृत प्रशीतलन में शून्य से 70 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान पर रखना होता है।

 

अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि टीकाकरण की गयी चुहिया के खून के नमूने के परीक्षण में उसमें दुनिया में तेजी से फैल रहे मौजूदा डेल्टा स्वरूप के साथ कोरोना वायरस के स्वरूपों के खिलाफ प्रतिरोधक क्षमता देखी गई। सीएसआईआरओ के कोविड-19 परियोजना का नेतृत्व करने वाले और अध्ययन के सह-लेखक एस एस वासन के अनुसार मिनवैक्स-टीका लेने वाली चुहिया के खून के नमूने में जिंदा वायरस के सभी स्वरूपों के प्रति मजबूत प्रतिरोधक क्षमता देखी गई।

 

वासन ने कहा, हमारे आंकड़े दिखाते हैं कि मिनवैक्स के सभी फॉर्मूलों के परीक्षण के नतीजों में प्रतिरोधक क्षमता उतनी ही बनी रही और यह सार्स-सीओवी-2 के अल्फा, बीटा, गामा और डेल्टा सभी स्वरूपों पर असरदार रहा। आईआईएससी के मिनवैक्स टीका में वायरस के स्पाइक प्रोटीन के हिस्से का इस्तेमाल किया गया है जिसे रिसेप्टर-बाइंडिंग डोमेन (आरबीडी) कहा जाता है। यह आरबीडी वायरस को कोशिका से जोड़ता है ताकि वह संक्रमित हो सके। यह और टीकों से इसलिए अलग है क्योंकि यह आरबीडी के समूचे स्पाइक प्रोटीन के बजाय सिर्फ इसके विशेष भाग 200 एमिनो एसिड के संजाल का ही इस्तेमाल करता है।

 

सीएसआईआरओ के स्वास्थ्य एवं जैवसुरक्षा निदेशक रॉब ग्रेनफेल ने कहा कि संस्थान ने इससे पहले आॅक्सफोर्ड एस्ट्राजेनेका समेत दो कोविड-19 रोधी टीकों का प्रीक्लिनिकल आकलन किया है। आईआईएससी और सीएसआईआरओ के अलावा अध्ययन में ब्रिटेन में यॉर्क विश्वविद्यालय, सीएसआईआर-इंस्टीट्यूट आफ जीनोमिक्स एंड इंटीग्रेटेड बायोलॉजी (सीएसआईआर-आईजीआईबी), नयी दिल्ली, ट्रांसलेशनल हेल्थ साइंस एंड टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट, फरीदाबाद और सीएसआईआर-इंस्टीट्यूट आॅफ माइक्रोबायल टेक्नोलॉजी, चंडीगढ़ के अनुसंधानकर्ता शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

गोमती संरक्षण अभियान का शुभारंभ नई नावों को दिखायी हरी झंडी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर निगम की ओर से गुरुवार को कुड़िया घाट पर गोमती...

डॉ. राजेश्वर सिंह के नेट जीरो संकल्प को मिला नया विस्तार, दूसरी बार अभियान से जुड़े मेगा स्टार संजय दत्त

ये नेट जीरो का मूवमेंट केवल सरोजिनी नगर में नहीं, पूरे हिंदुस्तान में लेकर जाना है : संजय दत्त लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर...

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़कर टीम इंडिया में जगह बनाई

मुंबई। भारतीय टी20 क्रिकेट में शनिवार को बदलाव की नई बयार देखने को मिली जब श्रेयस अय्यर को सूर्यकुमार यादव की जगह राष्ट्रीय...

ज्येष्ठ माह के शनिवार को बजरंगबली का हुआ विशेष शृंगार, लगा भंडारा

लखनऊ। शनिवार का दिन भी भगवान बजरंगबली के नाम होता है इस दिन भी पवनसुत हनुमान की विधि विधान से पूजा अर्चना की जाती...

सनातन धर्म और वैदिक संस्कृति के समन्वय से ही विश्वगुरु बनेगा भारत : जगद्गुरु रामभद्राचार्य

अखिल भारतीय संस्कृत परिषद् के विकास के लिए रामभद्राचार्य ने दिए एक लाख रुपये सनातन धर्म और भारतीय वैदिक संस्कृति का सामंजस्य विषय पर विशिष्ट...

ब्लू स्टार आपरेशन में शहीद हुए निर्दोष सिखों की याद में अरदास

श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा नाका हिंडोला में अरदास कार्यक्रम आयोजनलखनऊ। शनिवार को श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा नाका हिंडोला लखनऊ में अरदास एवं...

लक्ष्मण टीला पर बनेगा लक्ष्मण जी का भव्यतम मंदिर : रामभद्राचार्य

श्रीराम कथा के छठवें दिन चित्रकूट एवं वनवास प्रसंग का वर्णनन्यायालय का सम्मान करते हैं, आवश्यकता हुई तो स्वयं रखेंगे पक्षलखनऊ। पद्मविभूषण तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु...

अधिक मास का कालाष्टमी व्रत कल, होगी कालभैरव की पूजा

जीवन की बाधाएं, भय, नकारात्मक शक्तियां और कष्ट दूर होते हैंलखनऊ। हिंदू धर्म में कालाष्टमी भगवान शिव के उग्र एवं रक्षक स्वरूप काल भैरव...

सौर ऊर्जा क्रांति में उत्तर प्रदेश को देश में नंबर-1 बनाने का लक्ष्य : श्री ए.के. शर्मा

पीएम सूर्य घर योजना को गति देने के लिए मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने की समीक्षा बैठक लाभार्थियों को समय पर मिले योजना का लाभ,...