back to top

आईआईएम लखनऊ एनआईआरएफ रैकिंग में चौथा स्थान

लखनऊ। केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय की ओर से गुरुवार को नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) की जारी रैकिंग में मैनेजमेंट कैटेगरी में आईआईएम लखनऊ लगातार चौथी बार भी अपने चौथे स्थान पर आया है जबकि ओवरऑल रैकिंग की बात की जायें तो आईआईटी कानपुर ने छठवीं रैंक और इंजीनियरिंग कैटेगरी में चौथी रैंक हासिल की है। इंजीनियरिंग कैटेगरी में एकेटीयू के छह संस्थानों ने टॉप 300 में और फार्मेसी कैटेगरी में टॉप 50 में एनआईईटी जगह बना पाने में सफल रहा है।

एनआईआरएफ की ओर से जारी रैकिंग में भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) लखनऊ को चौथा स्थान मिला है। बीते तीन वर्षों में भी आईआईएम लखनऊ की रैकिंग चौथी आयी थी। आईआईएम लखनऊ के सीसीएमआर के निदेशक प्रो. विकास श्रीवास्तव ने बताया कि इस बार हमने अलग-अलग सेक्टर में बेहतरीन स्कोर प्राप्त किया है, यही कारण है कि इस बार हमने चौथे व पांचवे पायदान के अंतर को कम करने में सफलता पाई है।

प्रो विकास का कहना है कि शिक्षण, शोध, स्टूडेंट प्लेसमेंट, लर्निंग आउटकम, प्रैक्टिस प्रोफेशनल, भौगोलिक डायवर्सिटी, ग्रेजुएशन आउटकम, जेंडर आदि समेत अन्य सभी सेक्टर में हमने बेहतर किया है। आइआइएम लखनऊ की निदेशक प्रो. अर्चना शुक्ला ने बताया की संस्थान की बेहतरी के लिए हर सम्भव प्रयास किये जा रहे हैं।

आईआईटी कानपुर ओवरआल बीते वर्षों की तरह अडिग

मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से हर वर्ष नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) रैंकिंग जारी की जाती है। इसमें ओवरऑल के अलावा इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, विश्वविद्यालय, कॉलेज, आर्किटेक्चर, लॉ, फामेर्सी और मेडिकल कैटेगरी में अलग-अलग रैंक जारी होती है। गुरुवार को मंत्रालय की ओर से रैंकिंग की सूची जारी की गई।

ओवरऑल रैकिंग में पिछले दो वर्ष आईआईटी कानपुर ने एक पायदान की छलांग लगाते हुए छठें स्थान पर था और इस बार भी उसी रैंक पर निर्धारित मानकों को बनाये हुये बना हुआ है। जबकि इंजीनियरिंग वर्ग में आईआईटी कानपुर पिछले वर्षों में पांचवें स्थान पर था और इस बार एक पायदान चढ़कर चौथे स्थान पर आ गया है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में निकली महाकाल की पालकी यात्रा

लखनऊ। राजधानी के राजेंद्र नगर स्थित श्री महाकाल मंदिर से शुक्रवार को बाबा महाकाल की पालकी यात्रा निकाली गई। डमरू, ढोल-नगाड़ों और 'हर हर...

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...