back to top

इग्नू की दिसम्बर की सत्रांत परीक्षायें 1 दिसम्बर से होगी

लखनऊ । इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) की दिसम्बर की सत्रांत परीक्षायें 1 दिसम्बर से दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 10:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक, दूसरी पाली दोपहर 02:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक) में आयोजित की जायेंगी, यह परीक्षायें 14 जनवरी 2026 तक चलेगी। क्षेत्रीय केन्द्र, लखनऊ के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि यह परीक्षायें क्षेत्रीय केन्द्र के अन्तर्गत आने वाले बत्तीस (32) जिलों के छात्र-छात्राओं के लिए निम्नलिखित अठारह परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जायेंगी। जिसके परीक्षा केन्द्र के नामों में है।

  1. इग्नू अध्ययन केन्द्र 2701, श्री जय नारायण पी०जी० कॉलेज, लखनऊ
  2. इग्नू अध्ययन केन्द्र 2704, बरेली कॉलेज, बरेली
  3. इग्नू अध्ययन केन्द्र 2712, बिपिन बिहारी कॉलेज, झांसी
  4. इग्नू अध्ययन केन्द्र 2720, लखनऊ क्रिश्चियन डिग्री कॉलेज, लखनऊ
  5. इग्नू अध्ययन केन्द्र 2727, ए०पी०एन० पी०जी० कॉलेज, बस्ती
  6. इग्नू अध्ययन केन्द्र 2729, डी०एन० पी०जी० कॉलेज, फतेहगढ़
  7. इग्नू अध्ययन केन्द्र 2747, फिरोज गांधी कॉलेज, रायबरेली
  8. इग्नू अध्ययन केन्द्र 2781, एम०एल०के० पी०जी० कॉलेज, बलरामपुर
  9. इग्नू अध्ययन केन्द्र 27103, स्वामी शुकदेवानन्द पीजी कॉलेज, शाहजहाँपुर
  10. इग्नू अध्ययन केन्द्र 27126, सी०एस०एन० पी०जी० कॉलेज, हरदोई
  11. इग्नू अध्ययन केन्द्र 27129, आर०एम०पी० पी०जी० कॉलेज, सीतापुर
  12. इग्नू अध्ययन केन्द्र 27131, सी०जी०एन० पी०जी० कॉलेज, गोला गोकर्णनाथ
  13. इग्नू अध्ययन केन्द्र 27188, दयानन्द वेदिक कॉलेज, उरई, जालौन
  14. इग्नू अध्ययन केन्द्र 27197, ब्रह्मानन्द महाविद्यालय, कानपुर नगर
  15. इग्नू अध्ययन केन्द्र 27211, राम स्वरूप ग्रामोद्योग पी०जी० कॉलेज, कानपुर देहात
  16. इग्नू अध्ययन केन्द्र 27216, गोस्वामी तुलसीदास राजकीय पी०जी० कॉलेज, चित्रकूट
  17. इग्नू अध्ययन केन्द्र 27218, डॉ० राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या
  18. इग्नू अध्ययन केन्द्र 48036, आरआर पीजी० कॉलेज, अमेठी है।
  19. डॉ० मिश्रा ने यह भी बताया कि इच्छुक विद्यार्थी परीक्षा फार्म भरने के लिए एचटीटीपीएस: एग्जाम.इग्नू.एसी.इन लिंक पर जाकर फार्म भर सकते हैं। फार्म भरने की अन्तिम तिथि 6 अक्टूबर 2025 है तथा विलम्ब शुल्क रू० 1100 के साथ 20 अक्टूबर 2025 है। उन्होनें यह बताया कि फार्म भरने की अन्तिम तिथि में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं होगा। विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि परीक्षा फार्म बहुत ही ध्यानपूर्वक भरना होगा। जिससे कि पेन एण्ड पेपर मोड, सीबीटी मोड, कोर्स एवं परीक्षा केन्द्र को सही क्रम में चुन सकें, क्योंकि परीक्षा केन्द्र परिवर्तन के लिए किसी भी प्रकार के आवेदन को स्वीकार नहीं किया जायेगा। विद्यार्थियों को यह जानकारी दी जाती है कि दिसम्बर 2025 की सत्रांत परीक्षा का फार्म भरने से पूर्व इग्नू की वेबसाइट पर जून 2025 की सत्रांत परीक्षाओं का परिणाम देखना आवश्यक है, क्योंकि एक बार भुगतान किया गया परीक्षा शुल्क वापस नहीं होगा। विद्यार्थियों को अपना परीक्षा फार्म भरने से पूर्व समर्थ पोर्टल पर प्रकाशित विस्तृत निर्देशों को पढ़ना अत्यन्त आवश्यक है।

RELATED ARTICLES

बच्चों की बुनियादी शिक्षा मजबूत करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मंत्री संदीप सिंह

निपुण भारत मिशन और गुणवत्ता शिक्षा अभियान को मिलेगी नई गति, जिला समन्वयकों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में...

दो पासपोर्ट मामले में अब्दुल्ला आजम की 7 साल की सजा रद, एमपी/एमएलए सेशन कोर्ट से मिली बड़ी राहत

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम खान को न्यायपालिका से एक बड़ी राहत मिली है।...

RBI बोला- चुनौतीपूर्ण वैश्विक माहौल के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत बनी हुई है

मुंबई। भारतीय अर्थव्यवस्था चुनौतीपूर्ण वैश्विक परिस्थितियों के बावजूद मजबूत बनी हुई है और मजबूत वृहद आर्थिक आधार चालू वित्त वर्ष 2026-27 में वृद्धि को...

बशीर बद्र के शब्द हमेशा जिंदा रहेंगे : डा. हसन सईद जलालपुरी

मशहूर शायर पद्मश्री बशीर बद्र का निधन, साहित्यिक जगत में शोक की लहरलखनऊ। उजाले अपनी यादों को हमारे पास रहने दो, ना जाने किस...

‘मैं कृष्ण हूं’ ने झकझोरा दर्शकों का मन

मंच से गूंजी पुकार—मूर्ति नहीं, विचार बनोलखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के सहयोग से रंगमंडल स्वर इंडिया एसोसिएशन, लखनऊ द्वारा राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह,...

सद्ज्ञान मानव जीवन का आधार है : उमानन्द शर्मा

464वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत ह्लनिशत कॉलेज आॅफ नर्सिंग,...

नौ दिवसीय श्रीराम कथा से भक्तिमय होगा लखनऊ

जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी सुनाएंगे श्रीरामचरित, एक जून को होगा शुभारंभलखनऊ। पूज्यपाद पद्मविभूषण जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज की पावन श्रीराम कथा एक से नौ जून...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिला उत्तराखंडी समाज का शीर्ष प्रतिनिधिमंडल

प्रतिनिधिमंडल ने सीएम योगी के प्रति आभार व्यक्त कियालखनऊ। उत्तराखंड समाज की शीर्ष संस्थाओं के प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

सिरामिक कला में संवेदना, संस्कृति और जीवन-दृष्टि का जीवंत विस्तार

सौंदर्य एवं सांस्कृतिक विकास कार्यक्रम 2026-27 के अंतर्गत राकु एवं टेराकोटा पॉटरी कार्यशाला का समापन समारोहलखनऊ। फ्लोरसेंस आर्ट गैलरी और लखनऊ पब्लिक स्कूल एंड...