back to top

घर बैठे तो जीत गए, बाहर निकले तो हारे : दिनेश शर्मा

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री ने डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि कोरोना से जीतना सबसे आसान भी है और सबसे कठिन भी, घर बैठ गये तो जीत गये और बाहर निकल गए तो हार गये। शायद दुनिया के इतिहास में ये पहला ऐसा युद्ध होगा जिसे घर बैठकर जीता जा सकता है।

उप मुख्यमंत्री ने कोरोना वायरस के आसन्न संकट को देखते हुए प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे बीमारी से बचाव के लिए सुरक्षा के सभी उपायो का कडाई से अनुपालन करें। उन्होंने कहा है कि केन्द्र व राज्य सरकार अपने स्तर से बीमारी से निपटने के लिए हर संभव उपाय कर रही है। इन उपायों को लागू करके कोरोना जैसी महामारी पर नियंत्रण के लिए जन सहयोग बेहद आवयश्क है।डॉ. शर्मा ने विशेष रूप से बच्चों और अभिभवकों से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक रहने को कहा है।

उनका कहना है कि संक्रमण के इस दौर में सरकार के निदेर्शों का पालन करना हर प्रदेशवासी का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि इस बीमारी से बचाव का उपाय सोशल डिस्टेंसिंग व हाथ को समय समय पर साबुन से धोना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इन उपायों की शुरूआत जनता कर्फ्यू से की थी जिसे जनता का भरपूर समर्थन मिला था।

,इसके बाद प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में ही राज्य सरकार ने आगे बढ़ते हुए प्रदेश के कुछ जिलों में लॉकडाउन की घोषणा की है जिससे कि लोग अपने घरों में रहें व संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। इस समय में घर पर रहकर केन्द्र व राज्य सरकारों द्वारा जारी निदेर्शों का पालन राष्ट्र सेवा से कम नहीं है। स्वस्थ राष्ट्र व स्वस्थ नागरिक के उद्देश्य को हासिल करने के लिए यह सबसे अहम है। इसलिए लाक डाउन को पूरी गंभीरता से लिया जाना चाहिए। सभी लोग अपने अपने घर के अंदर रहें और अपने आपको तथा अपने परिवार को बचाएं। इस अवधि में घर के बडे बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।

उन्होंने विशेष रूप से प्रदेश के छात्र-छात्राओं से कहा यह समय राष्ट्र के प्रति बड़ी जिम्मेदारी निभाने का है इसलिए वे बड़ों को आदर सहित बार बार इस बीमारी से बचाव के बारे में याद दिलाएं व उनसे इनके अनुपालन का अनुरोध भी करें। उन्होंने सभी लोगों से अनुरोध किया है कि निदेर्शों, नियमों और कानूनों का पालन करें और इस महामारी के विरुद्ध लड़ाई में सरकार के साथ मिलकर काम करें।

डॉ. दिनेश शर्मा ने अभिभावकों एवं बच्चों से अपील की है कि वैश्विक महामारी के खिलाफ देश की लड़ाई में प्रदेश को भी पूरा सहयोग देना है। डॉ. शर्मा ने कहा है कि सभी लोग अपने घरों में रहे। उन्होंने अपील की है कि अनावश्यक रूप से बाहर व सार्वजनिक स्थलों पर ना निकले। उन्होंने बच्चों से अपील की है कि घर पर रहकर अपने-अपने पाठ्यक्रमों को पूरा करने के साथ ही रचनात्मकता के विकास के लिए कार्य करें।

इस समय का सदुपयोग महापुरषों की जीवनी, राष्ट्रनिर्माण आदि से सम्बन्धित पुस्तकों को पढ़कर ज्ञान को बढ़ाने में किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रशासन, पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग आपकी सेवा के लिए पूरी तत्परता से कार्य कर रहा है। उन्होंने छात्र-छात्राओं तथा उनके अभिभावकों तथा सभी प्रदेशवासियों से अपील की है कि देश एवं प्रदेश की जनता के स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य के लिए अपना सहयोग दें।

RELATED ARTICLES

पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक में बोले सीएम योगी- पर्यटन को सांस्कृतिक पुनर्जागरण और रोजगार सृजन से जोड़कर आगे बढ़ाएं

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि पर्यटन विकास को केवल आधारभूत संरचना निर्माण तक सीमित न रखकर उसे सांस्कृतिक...

तमिलनाडु में 18,600 करोड़ रुपये का निवेश करेगी एलएंडटी, समझौते पर हस्ताक्षर

चेन्नई। बुनियादी ढांचा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) ने तमिलनाडु सरकार के साथ 18,600 करोड़ रुपये की लागत वाली तीन परियोजनाओं...

भारत-वेनेजुएला संबंधों को मजबूती पर जोर, पीएम मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज

नई दिल्ली। पांच दिवसीय दौरे पर भारत आईं वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने राष्ट्रीय राजधानी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से विस्तृत और...

महतारी शब्द में निहित है वात्सल्य का अद्भुत भाव : रामभद्राचार्य

श्रीराम कथा का चतुर्थ दिवस : तजहु तात यह रूपा कहने पर शिशु बने श्रीरामलखनऊ। पद्मविभूषण तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने नौ दिवसीय संगीतमय...

पुरुषोत्तम मास की भानु सप्तमी 7 को , बनेंगे वैधृति, विष्कम्भ और द्विपुष्कर योग

लखनऊ। ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि को रविवार का विशेष संयोग बनने जा रहा है, इसलिए इसे भानु सप्तमी कहा जा...

आकर्षण का केंद्र बनेगा लखनऊ का हुस्नआरा आम

लखनऊ। आम की यह खास वैरायटी राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र में पैदा होती है। इसी क्रम में एक बार फिर लखनऊ में दुनिया...

श्रद्धा और उल्लास के साथ मना खाटू श्याम मंदिर का वार्षिक उत्सव

फूलों एवं रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया मंदिरलखनऊ। गोमती नगर विस्तार स्थित खाटू श्याम मंदिर में वार्षिक उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया...

आरएसएस का भव्य पथ संचलन, नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

शिक्षार्थियों द्वारा एक भव्य पथ संचलन का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के कार्यकर्ता विकास वर्ग-प्रथम प्रशिक्षण के अन्तर्गत आज...

उत्तर प्रदेश में एक साथ 206 पीपीएस अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट कौन कहां गया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) संवर्ग के 206 अधिकारियों का बड़े...