back to top

तमिलनाडु में 18,600 करोड़ रुपये का निवेश करेगी एलएंडटी, समझौते पर हस्ताक्षर

चेन्नई। बुनियादी ढांचा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) ने तमिलनाडु सरकार के साथ 18,600 करोड़ रुपये की लागत वाली तीन परियोजनाओं के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर बृहस्पतिवार को हस्ताक्षर किए। इससे 8,000 से अधिक लोगों को रोजगार के अवसर मिलने की उम्मीद है।

आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, एलएंडटी और राज्य सरकार के प्रतिनिधियों ने सचिवालय में इस पर हस्ताक्षर किए। इस दौरान मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय और एलएंडटी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक एस. एन. सुब्रह्मण्यन भी उपस्थित रहे।

विजय के नेतृत्व वाली सरकार के सत्ता में आने के बाद यह पहला औद्योगिक समझौता है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने तमिलनाडु में एलएंडटी की भविष्य की वृद्धि एवं विस्तार योजनाओं के लिए राज्य सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग और निरंतर समर्थन का आश्वासन दिया।कांचीपुरम जिले में डेटा सेंटर विस्तार, कोयंबटूर में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं इलेक्ट्रिकल सिस्टम विनिर्माण इकाई की स्थापना और कट्टुपल्ली में एलएंडटी शिपयार्ड के विस्तार से जुड़ी तीन परियोजनाएं राज्य में शुरू की जाएंगी।

विज्ञप्ति के अनुसार, 15,000 करोड़ रुपये के निवेश वाली डेटा सेंटर विस्तार परियोजना से लगभग 500 नौकरियां सृजित होंगी। कोयंबटूर में 2,500 करोड़ रुपये के निवेश वाली इलेक्ट्रॉनिक्स एवं इलेक्ट्रिकल सिस्टम विनिर्माण परियोजना से लगभग 2,000 नौकरियां उत्पन्न होंगी। इसी प्रकार, 1,100 करोड़ रुपये के निवेश से कट्टुपल्ली एलएंडटी शिपयार्ड विस्तार से लगभग 5,700 नौकरियां सृजित होंगी। इसमें कहा गया कि ये बहु-क्षेत्रीय निवेश मुख्यमंत्री के 2036 तक तमिलनाडु की अर्थव्यवस्था को 1500 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचाने के अभियान में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में सुरक्षा एजेंसी सुपरवाइजर ने खुद को गोली मारकर दी जान

लखनऊ। राजधानी के विकासनगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक निजी सुरक्षा एजेंसी के सुपरवाइजर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या...

आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति और जनकल्याण योजनाओं से बदला भारत का स्वरूप : योगेन्द्र उपाध्याय

कानपुर / लखनऊ । प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री एवं कानपुर के प्रभारी मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने गुरुवार को कानपुर में मीडिया प्रतिनिधियों से...

प्रवक्ता भर्ती के साक्षात्कार 15 जून से होंगे प्रारंभ, आयोग ने जारी किया विस्तृत कार्यक्रम

18 विषयों के 624 पदों के लिए चयन प्रक्रिया का अगला चरण शुरू, 5 जून से डाउनलोड होंगे साक्षात्कार पत्र लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा...

पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक में बोले सीएम योगी- पर्यटन को सांस्कृतिक पुनर्जागरण और रोजगार सृजन से जोड़कर आगे बढ़ाएं

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि पर्यटन विकास को केवल आधारभूत संरचना निर्माण तक सीमित न रखकर उसे सांस्कृतिक...

भारत-वेनेजुएला संबंधों को मजबूती पर जोर, पीएम मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज

नई दिल्ली। पांच दिवसीय दौरे पर भारत आईं वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने राष्ट्रीय राजधानी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से विस्तृत और...

अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ का गाना रिलीज, बड़े सितारों की दिखी झलक

मुंबई। फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ से अक्षय कुमार और दिशा पाटनी के साथ ‘ऊंचा लंबा कद फॉरएवर’ गाना रिलीज हो गया है। मल्टीस्टारर...