back to top

अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ का गाना रिलीज, बड़े सितारों की दिखी झलक

मुंबई। फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ से अक्षय कुमार और दिशा पाटनी के साथ ‘ऊंचा लंबा कद फॉरएवर’ गाना रिलीज हो गया है। मल्टीस्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ से अक्षय कुमार और दिशा पाटनी के साथ ‘ऊंचा लंबा कद फॉरएवर’ गाना रिलीज हो गया है। इस फिल्म में विंदु दारा सिंह भी अहम रोल में नजर आएंगे। उन्होंने एक खास बातचीत में इस फिल्म को लेकर रोचक जानकारियां साझा करते हुए बताया कि ‘यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि भारतीय सिनेमा का महाकुंभ है। पिछले कई दशकों में शायद ही कोई ऐसी फिल्म बनी हो, जिसमें इतने बड़े कलाकार एक साथ नजर आए हों। सेट पर कई बार उन्हें खुद यकीन नहीं होता था कि इतने सारे नामी कलाकार एक ही प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं।

मेरा मानना है कि फिल्म का स्केल, कलाकारों की संख्या और इसकी प्रस्तुति दर्शकों को चौंकाने वाली है। विंदु ने फिल्म की तुलना पुराने दौर की मल्टीस्टारर फिल्मों से करते हुए कहा कि ह्यमुझे राजकुमार कोहली की ‘जानी दुश्मन’ याद आती है, जिसमें उस समय के कई बड़े सितारे एक साथ नजर आए थे। हालांकि आज के दौर में एक फिल्म के लिए इतने बड़े कलाकारों को एक साथ लाना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। इतनी बड़ी स्टारकास्ट को एक साथ मैनेज करना आसान नहीं था। विंदु बताते हैं कि ‘शूटिंग शुरू होने से पहले कलाकारों के बीच भी यह चर्चा होती थी कि निर्देशक अहमद खान इतने बड़े सेटअप को कैसे संभालेंगे।

शुरूआत में सभी के मन में थोड़ी आशंका थी, लेकिन जैसे-जैसे शूटिंग आगे बढ़ी, पूरी टीम को अहमद खान की कार्यशैली पर भरोसा हो गया। फिल्म की कहानी को लेकर विंदु ने साफ किया कि ह्यदर्शकों को ‘वेलकम’ और ‘वेलकम बैक’ की कहानी दिमाग से निकालकर थिएटर जाना होगा। यह फ्रेंचाइज का तीसरा भाग जरूर है, लेकिन इसकी कहानी पूरी तरह नई है। उन्होंने कहा कि फिल्म का डीएनए वही पुराना ‘वेलकम’ वाला रहेगा, लेकिन प्रस्तुति और पैमाना पहले से कहीं ज्यादा बड़ा है। अक्षय पूरी तरह फ्रंट फुट पर नजर आएंगे। इस बार एक्शन और कॉमेडी दोनों है।

फिल्म का ट्रेलर 11 जून को यशराज स्टूडियो में लॉन्च किया जाएगा। विंदु का कहना है कि ‘ट्रेलर दर्शकों को फिल्म के विशाल स्केल की पहली झलक देगा। शूटिंग का एक दिलचस्प किस्सा है कि कई बार एक ही फ्रेम में इतने कलाकार मौजूद होते थे कि उन्हें लगता था कैमरे में जगह ही नहीं बचेगी। ट्रेलर सिर्फ एक झलक होगी, क्योंकि फिल्म में अब भी कई बड़े सरप्राइज और कुछ ऐसे कलाकार हैं, जिनकी मौजूदगी को मेकर्स ने जानबूझकर छिपाकर रखा है।

ये सरप्राइज सीधे सिनेमाघरों में सामने आएंगे। विंदु ने कहा कि ‘हर फिल्म की अपनी जर्नी होती है और हर किरदार हर कहानी में फिट नहीं बैठता। स्क्रिप्ट में समय-समय पर बदलाव हुए और कुछ कलाकारों की उपलब्धता भी चुनौती बनी। हालांकि मेकर्स को भरोसा है कि दर्शकों को थिएटर में अनिल कपूर और नाना पाटेकर की कमी महसूस नहीं होगी। फिल्म में मौजूद सभी पुराने कलाकारों और नए किरदारों की ऊर्जा इतनी जबरदस्त है कि दर्शक लगातार हंसते रहेंगे। इस फिल्म का संगीत बड़ा सरप्राइज होगा। जल्द ही कई और गाने भी रिलीज होंगे।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में सुरक्षा एजेंसी सुपरवाइजर ने खुद को गोली मारकर दी जान

लखनऊ। राजधानी के विकासनगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक निजी सुरक्षा एजेंसी के सुपरवाइजर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या...

आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति और जनकल्याण योजनाओं से बदला भारत का स्वरूप : योगेन्द्र उपाध्याय

कानपुर / लखनऊ । प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री एवं कानपुर के प्रभारी मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने गुरुवार को कानपुर में मीडिया प्रतिनिधियों से...

प्रवक्ता भर्ती के साक्षात्कार 15 जून से होंगे प्रारंभ, आयोग ने जारी किया विस्तृत कार्यक्रम

18 विषयों के 624 पदों के लिए चयन प्रक्रिया का अगला चरण शुरू, 5 जून से डाउनलोड होंगे साक्षात्कार पत्र लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा...

लखनऊ में सुरक्षा एजेंसी सुपरवाइजर ने खुद को गोली मारकर दी जान

लखनऊ। राजधानी के विकासनगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक निजी सुरक्षा एजेंसी के सुपरवाइजर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या...

आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति और जनकल्याण योजनाओं से बदला भारत का स्वरूप : योगेन्द्र उपाध्याय

कानपुर / लखनऊ । प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री एवं कानपुर के प्रभारी मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने गुरुवार को कानपुर में मीडिया प्रतिनिधियों से...

प्रवक्ता भर्ती के साक्षात्कार 15 जून से होंगे प्रारंभ, आयोग ने जारी किया विस्तृत कार्यक्रम

18 विषयों के 624 पदों के लिए चयन प्रक्रिया का अगला चरण शुरू, 5 जून से डाउनलोड होंगे साक्षात्कार पत्र लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा...

पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक में बोले सीएम योगी- पर्यटन को सांस्कृतिक पुनर्जागरण और रोजगार सृजन से जोड़कर आगे बढ़ाएं

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि पर्यटन विकास को केवल आधारभूत संरचना निर्माण तक सीमित न रखकर उसे सांस्कृतिक...

तमिलनाडु में 18,600 करोड़ रुपये का निवेश करेगी एलएंडटी, समझौते पर हस्ताक्षर

चेन्नई। बुनियादी ढांचा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) ने तमिलनाडु सरकार के साथ 18,600 करोड़ रुपये की लागत वाली तीन परियोजनाओं...

भारत-वेनेजुएला संबंधों को मजबूती पर जोर, पीएम मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज

नई दिल्ली। पांच दिवसीय दौरे पर भारत आईं वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने राष्ट्रीय राजधानी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से विस्तृत और...