back to top

बालों की झड़ने की समस्या से हैं परेशान तो एलोवेरा दिलाएगा निजात, होंगे कई फायदे

हेल्थ /लाइफ स्टाइल। आजकल ज्यादातर लोगों में बालों की झड़ने की समस्या हो रही है। यह समस्या आम बात हो गई है। हर दूसरा तीसरा इंसान इस चीज से परेशान है। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी के बाल झड़ने लगते हैं। कम उम्र में बाल अगर झड़ रहे हैं तो यह एक चिंता का विषय है। इसका ध्यान न देने की वजह से आप गंजे भी ही सकते हैं। इसलिए अगर आप आपके बाल झड़ रहे है तो आपको हम इस खबर के माध्यम से निजात पाने के बारे में बताएंगे।

ज्यादातर लोगों में यह समस्या बारिश के मौसम में दिखती है। कई बार बाल झड़ने की समस्या के कारण लोग धीरे-धीरे निराश हो जाते हैं और डिप्रेशन तक में चले जाते हैं। अगर बाल झड़ते हैं तो व्यक्ति बहुत उदास हो जाता है और अपने बालों के बारे में सोचने लगता है। ऐसे में आपको कोई कॉस्मेटिक या बाजार से कोई तेल लेने की जरूरत नहीं है। बालों को झड़ने से रोकने के लिए सिर्फ आप एलोवेरा का इस्तेमाल करें। यह बालों के लिए बहुत फायदेमंद है।

बालों को मजबूत बनाएगा एलोवेरा

अगर आप अपने बालों पर एलोवेरा जेल लगाते हैं तो इससे आपके बालों को कई फायदे मिलते हैं। एलोवेरा के नियमित इस्तेमाल से स्कैल्प की समस्याओं जैसे इंफेक्शन, डैंड्रफ और खुजली से राहत मिलती है। एलोवेरा जेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो स्कैल्प संबंधी समस्याओं से राहत दिलाते हैं।

अगर आपकी स्कैल्प ड्राई है तो एलोवेरा जेल को स्कैल्प पर अच्छे से लगाएं। इसके बाद इसे स्कैल्प पर 1 घंटे के लिए लगा रहने दें। बाद में इसे किसी अच्छे शैम्पू से धो लें। अब आप फर्क देखेंगे कि आपके बाल काफी मुलायम हो गए हैं।

अगर आपकी स्कैल्प ऑयली है तो आप एलोवेरा जेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। एलोवेरा जेल आपके स्कैल्प से अतिरिक्त तेल को आसानी से हटा सकता है। यह आपके बालों को अंदर से साफ़ करने में मदद करता है। एलोवेरा जेल बालों में जमा गंदगी को साफ कर सकता है.

नोट : यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। बालों की झड़ने की समस्या से परेशान है तो विशेषज्ञ की राय जरूर लें।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

GST संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये के पार

नयी दिल्ली। सकल माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया। घरेलू लेनदेन...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...