back to top

हिंदुस्तान के किसानों के सामने अंग्रेज नहीं टिक पाए, तो मोदी कौन हैं : राहुल गांधी

पदमपुर (राजस्थान)। केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन की पृष्ठभूमि में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा कि देश के किसान के सामने अंग्रेज नहीं टिक पाए तो नरेंद्र मोदी कौन हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि आज नहीं तो कल केंद्र सरकार को इन कानूनों को वापस ही लेना पड़ेगा।

गांधी गंगानगर जिले के पदमपुर कस्बे में किसान महापंचायत को संबोधित कर रहे थे। किसान आंदोलन को पूरे देश का आंदोलन बताते हुए उन्होंने कहा कि इसका दायरा अभी और बढ़ेगा। केंद्र सरकार द्वारा किसानों की कानून वापस लेने की मांग नहीं मानने की ओर इशारा करते हुए गांधी ने कहा, यह शर्म की बात है। यह आंदोलन फैलेगा। यह आंदोलन किसानों से शहरों में फैलेगा।

इसलिए मैं नरेंद्र मोदी से कह रहा हूं कि उन्हें किसानों की बात सुन लेनी चाहिए। अंत में करना ही पड़ेगा। उन्होंने कहा, हिंदुस्तान के किसान, मजदूरों के सामने अंग्रेज नहीं टिक पाए तो नरेंद्र मोदी कौन हैं। कानून तो वापस लेने ही पड़ेंगे। इसलिए कह रहा हूं कि आज ले लो ताकि देश आगे बढ़े … लेकिन जिद कर रहे हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि देश का किसान और मजदूर आने वाले दिनों में प्रधानमंमत्री को अपनी शक्ति दिखा देगा।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों के साथ पूरा हिंदुस्तान खड़ा है। उन्होंने कहा कि यह हिंदुस्तान का आंदोलन है बस किसान ने अंधेरे में दिया जलाया है। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री मोदी आंदोलनरत किसानों को तीन विकल्प देने की बात करते हैं और ये तीन विकल्प हैं पहला भूख, दूसरा बेरोजगारी और तीसरा आत्महत्या।

गांधी ने कहा कि खेती से देश में करोड़ों लोग जुड़े हुए हैं। यह सिर्फ किसानों का नहीं, इसमें किसान हैं छोटे दुकानदार, मजदूर, व्यापारी, मंडी पल्लेदार व आढतिया व करोड़ों लोग हैं कृषि कार्य करते हैं। यह 40 लाख करोड़ रुपए का कारोबार है। यह दुनिया का सबसे बड़ा कारोबार है।

उन्होंने कहा, इस कारेाबार में और भारत के बाकी कारोबार में फर्क है। बाकी कारोबार में एक या दो उद्योगपतियों का नियंत्रण होता है। लेकिन यह एक व्यापार है जिसे करोड़ों लोग चलाते हैं और यह किसी एक का नहीं है। ये एक बिजनेस है जो भारत माता का बिजनेस है। पूरे देश का और इसमें हिंदुस्तान के 40 प्रतिशत लोगों का व्यापार है। गांधी ने आरोप लगाया कि अगर केन्द्र के नए कृषि कानूनों को लागू किया गया तो इसका फायदा किसानों, मजदूरों, मध्यम वर्ग या उपभोक्ताओं को नहीं बल्कि दो तीन अरबपति उद्योगपतियों को होगा।

उन्होंने कहा कि मोदी इस व्यापार को दो तीन लोगों के हाथ में देना चाहते हैं इसलिए ये कानून लाए गए हैं। उनके अनुसार कोरोना काल में जब सारे धंधे ठप हो गए कृषि ही ऐसा व्यापार था जो बंद नहीं हुआ। किसान ने हिंदुस्तान को बचाया। गांधी ने कहा कि जब उन्होंने आंदोलन के दौरान मारे गए किसानों को श्रद्धांजलि देने के लिए संसद में कुछ पल का मौन रखा तो भाजपा एक सांसद एक मंत्री आधे मिनट के लिए खड़े नहीं हुए… जो शर्म की बात है। उन्होंने कोरोना वायरस संक्रमण काल में बेहतर प्रबंधन के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व राज्य सरकार को बधाई दी।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...