back to top

अगर वैज्ञानिक की हत्या में इजराइल का हाथ है, तो हाइफा पर हमला कर देना चाहिए : ईरानी समाचार पत्र

तेहरान। ईरान के एक कट्टरपंथी समाचार पत्र में रविवार को प्रकाशित लेख में सुझाव दिया गया है कि यदि ईरान के बंद हो चुके सैन्य परमाणु कार्यक्रम से जुड़े एक वैज्ञानिक की हत्या इजराइल ने की है, तो ईरान को इजराइली बंदरगाह शहर हाइफा पर हमला कर देना चाहिए।

काहयान समाचार पत्र ईरान को निशाना बनाकर किए गए अभियानों का आक्रामक जवाब देने को लेकर लंबे समय से तर्क देता रहा है, लेकिन रविवार को प्रकाशित लेख में कहा गया कि ऐसा हमला किया जाए, जिससे न केवल उसके सुविधा केंद्र नष्ट हों, बल्कि बड़ी संख्या में लोग भी मारे जाएं। पिछले एक दशक में हुईं ईरानी परमाणु वैज्ञानिकों की हत्या को लेकर शक की सुई इजराइल की ओर है। उसने मोहसिन फखरीजादा की शुक्रवार को हुई हत्या के बारे में कोई टिप्पणी नहीं की है।

ईरानी अधिकारियों ने हमले के लिए इजराइल को दोषी ठहराया है, जिसके बाद क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है। ईरानी विश्लेषक सादुल्ला जारेई द्वारा लिखे लेख में तर्क दिया गया है कि सीरिया में रेवॉल्यूशनरी गार्ड बलों पर संदिग्ध इजराइली हमलों के बाद ईरान की पहले की प्रक्रियाएं इजराइल को रोकने में नाकाम रही हैं।

जारेई ने लिखा, हाइफा पर हमला और बड़ी संख्या में लोगों को मारना इजराइल को रोकेगा, क्योंकि अमेरिका और इजराइल सरकार एवं उसके एजेंट किसी युद्ध या सैन्य टकराव का हिस्सा बनने के लिए किसी भी तरह तैयार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि हाइफा पर हमला इराक में अमेरिकी बलों पर हुए ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल हमले से भी बड़ा होना चाहिए। इससे पहले लेबनानी आतंकवादी संगठन हिजबुल्ला भी हाइफा पर हमला करने की बात कर चुका है।

RELATED ARTICLES

प्रियंका गांधी बोलीं- संघीय ढांचे को बदलने की साजिश था विधेयक, संविधान और विपक्षी एकजुटता की जीत हुई

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने लोकसभा में महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक के पारित नहीं होने का हवाला देते...

फिरोजाबाद: महिला तहसीलदार ने जिलाधिकारी पर उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए

फिरोजाबाद । टूंडला में तैनात तहसीलदार राखी शर्मा ने जिलाधिकारी रमेश रंजन पर उत्पीड़न और अनुचित दबाव डालने के गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि,...

महिला आरक्षण विधेयक ….. सत्तारूढ़ दल का सपा-कांग्रेस पर हमला तेज, विपक्ष ने भी दी तीखी प्रतिक्रिया

अपर्णा सपा के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत मुलायम सिंह यादव की छोटी पुत्रवधू हैं, इसलिए भी उनके इस प्रतिरोध से सियासी पारा चढ़...

अक्षय तृतीया आज, तीन शुभ योग में होगी मां लक्ष्मी की पूजा

लखनऊ। वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया को अक्षय तृतीया कहा जाता है। अक्षय तृतीया को परम पवित्र माना जाता है क्योंकि इस दिन किसी मुहूर्त...

सुख-समृद्धि का प्रतीक परशुराम जयंती आज

लखनऊ। परशुराम जयंती भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम को समर्पित माना जाता है। इस दिन भक्त श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान...

श्रद्धा पूर्वक मनाया गया गुरु अंगद देव जी का प्रकाश पर्व

लखनऊ। शनिवार को शहर के सभी गुरुद्वारों में गुरु अंगद देव जी महाराज के प्रकाश पर्व श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। इसी क्रम में गुरुद्वारा...

फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ को प्रमोट करने शहर पहुंचे कलाकार

कलाकारों ने अपने किरदार को लेकर बात कीलखनऊ। आगामी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म गिन्नी वेड्स सनी 2 के प्रमोशन का रंग अब पूरे शबाब पर है।...

शास्त्रीय संगीत के विविध रूपों से रूबरू हुए छात्र

भातखण्डे में चार दिवसीय गायन कार्यशाला का समापनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की पावन स्मृति में स्थापित पीठ के...

गायन प्रतियोगिता में आंचल वर्मा को मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे में भाषण, गायन एवं कहानी लेखन प्रतियोगिता का आयोजनलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शों के अनुपालन में भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा महिला...