back to top

अगर कभी मुझे डिप्रेशन के विषय पर फिल्म बनाने का मौका मिला तो जरूर बनाऊंगा: अक्षय

मुंबई। छोटे परदे के स्टार कलाकार कुशाल पंजाबी ने पिछले हफ्ते खुदकुशी कर ली है। इस खबर के बाद टीवी और बॉलिवुड के तमाम कलाकार शॉक्ड हैं। अपनी फिल्म ‘गुड न्यूज’ की सफलता को लेकर बातचीत के दौरान अक्षय कुमार ने कुशाल पंजाबी के डिप्रेशन और खुदकुशी पर भी बात की और दु:ख व्यक्त किया।

अक्षय ने इस बातचीत के दौरान कहा कि पूरा भारत डिप्रेशन की इस समस्या से ग्रसित हो रहा है, इस विषय पर वह फिल्म बनाकर लोगों को जागरूक करेंगे। कुशाल पंजाबी की खुदकुशी पर अक्षय ने कहा, ‘मैंने उनके (कुशाल पंजाबी) के साथ काम किया है, 2 फिल्मों में वह मेरे साथ थे। सभी लोगों के पास अपनी अलग समस्याएं हैं, कुछ लोग भाग्यवान होते हैं, जो अपनी समस्याओं को समझदारी से सुलझाते हैं, लेकिन कुछ लोग प्रॉब्लम्स को संभाल नहीं पाते हैं। परिवार भी मायने रखता है, हम सबको पता नहीं कि लोग इस तरह का कदम (डिप्रेशन के दौरान आत्महत्या) कैसे उठा लेते हैं।’

अक्षय आगे कहते हैं, ‘इस तरह का कदम उठाने के पीछे भी जरूर कोई रीजन होता होगा, लेकिन मैं यह जरूर कह सकता हूं कि दोस्तों, आप बहुत साहसी बनिए, अपनी परेशानियों का सामना करिए, यह जो जीवन आपके पास है, वह बहुत खूबसूरत है, आपका सुंदर शरीर है, आपके माता-पिता ने आपको जन्म दिया, आपकी परवरिश की है, इस जीवन को ऐसे ही न व्यर्थ गवाएं, समस्याएं सभी के पास हैं।’

डिप्रेशन को बड़ा संकट बताते हुए अक्षय ने इस विषय पर फिल्म बनाने की बात करते हुए कहा, ‘मैं यह भी जानता हूं कि मेरा इस तरह यह कहना आसान है, लेकिन मेरे हिसाब से आपको फाइट करना चाहिए, जीवन का अंत नहीं करना चाहिए। डिप्रेशन से डील करिए, यह बहुत मुश्किल तो है, लेकिन फाइट करें। अगर कभी मुझे डिप्रेशन के विषय में फिल्म बनाने का मौका मिलेगा तो मैं जरूर इस डिप्रेशन पर फिल्म बनाऊंगा, क्योंकि यह बहुत बड़ी समस्या है, भारत देश के लोग इस समस्या से जूझ रहे हैं। एक उदासी से भरे दिमाग में क्या होता है, मैं इस विषय पर फिल्म बनाना पसंद करूंगा।’

RELATED ARTICLES

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...

मिर्जापुर में अनियंत्रित कंटेनर घर में घुसा, बाप बेटे की मौत

मिर्जापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा के पास बृहस्पतिवार भोर में सीमेंट लदा कंटेनर ट्रक अनियंत्रित होकर एक मकान में घुसकर पलट गया जिससे...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...