back to top

लड़ाई में हिजबुल्लाह शामिल हुआ तो इजराइल को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा: ईरान के विदेश मंत्री

ईरान के विदेश मंत्री होसैन अमीर अब्दुल्लाहियन ने शनिवार को इजराइल से गाजा पर अपने हमले रोकने का आह्वान किया और चेतावनी दी कि अगर हिजबुल्लाह लड़ाई में शामिल हुआ तो युद्ध मध्य पूर्व के अन्य हिस्सों में फैल सकता है तथा इससे इजराइल को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। अब्दुल्लाहियन ने बेरूत में संवाददाताओं से कहा कि लेबनान का हिजबुल्लाह समूह युद्ध पर नजर बनाए हुए है और इजराइल को जल्द से जल्द गाजा पर अपने हमले बंद करने चाहिए।

इजराइल हिजबुल्लाह को सबसे गंभीर आसन्न खतरा मानता है। अनुमान है कि हिजबुल्लाह के पास लगभग 150,000 रॉकेट और मिसाइलें हैं, जिनमें सटीक-निर्देशित मिसाइलें भी शामिल हैं जो इजराइल में कहीं भी मार कर सकती हैं। समूह में सीरिया के 12 साल के संघर्ष में भाग लेने वाले हजारों लड़ाकों के साथ विभिन्न प्रकार के सैन्य ड्रोन भी हैं। पिछले शनिवार को उग्रवादी फलस्तीनी समूह हमास के हमले के बाद इजराइल से लगी लेबनान की सीमा पर हिजबुल्लाह लड़ाके पूरी तरह से अलर्ट पर हैं।

शुक्रवार को हिजबुल्लाह ने कहा कि उसके लड़ाकों ने सीमा पर चार इजराइली ठिकानों पर कई रॉकेट दागे। अब्दुल्लाहियन
ने कहा कि उन्होंने हिजबुल्लाह नेता सैय्यद हसन नसरल्लाह से मुलाकात की, जिन्होंने उन्हें लेबनान में समूह की स्थितियों के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि हिजबुल्लाह द्वारा प्रतिरोध में उठाया गया कोई भी कदम इजराइल में जबरदस्त तबाही मचाएगा। अब्दुल्लाहियन ने कहा, मैं युद्ध अपराधियों और इस इकाई का समर्थन करने वालों को गाजा में नागरिकों के खिलाफ अपराधों को रोकने के लिए चेतावनी देना चाहता हूं, ताकि देर ना हो जाए क्योंकि कुछ घंटों में बहुत देर हो सकती है।

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने मध्य पूर्व में अन्य पक्षों को संघर्ष में शामिल न होने की चेतावनी दी है और क्षेत्र में अमेरिकी युद्धपोत भेजे हैं तथा इजराइल के लिए पूर्ण समर्थन का वचन दिया है।

ईरान के विदेश मंत्री ने कहा कि वह पश्चिम एशिया में संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों से संपर्क करेंगे क्योंकि
अभी भी (युद्ध को समाप्त करने के लिए) पहल पर काम करने का अवसर है लेकिन कल बहुत देर हो सकती है।

RELATED ARTICLES

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को बताया – पूर्व पुलिस अधिकारी को वीरता के लिए राष्ट्रपति पदक देने की मंजूरी

नयी दिल्ली । केंद्र ने शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय को बताया कि 2003 में एक अभियान के दौरान दो डकैतों को मार गिराने वाले...

‘वंदे मातरम्’ के केवल दो अंतरे गाने का कांग्रेस का फैसला तुष्टीकरण की राजनीति है: अमित शाह

चेन्नई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को कहा कि कांग्रेस का ‘वंदे मातरम्’ के केवल दो अंतरे गाने का फैसला न केवल...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...