back to top

भाजपा सत्ता में आई तो आरक्षण समाप्त कर देगी, लखनऊ में बोले केजरीवाल

लखनऊ। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज लखनऊ में हैं। केजरीवाल ने यहां समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा, इन लोगों (भाजपा की) की पूरी तैयारी है कि अगर ये (भाजपा) जीत गये तो संविधान को बदल कर अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अन्य पिछड़े वर्ग (ओबीसी) का आरक्षण खत्म कर दिया जाएगा। केजरीवाल ने अपना यह दावा दोहराया कि अगर भाजपा सत्ता में आई तो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हटा दिया जाएगा।

भाजपा सरकार बनने पर योगी की जाएगी कुर्सी : केजरीवाल

उन्होंने कहा, अगर ये (भाजपा) लोग जीत गये तो योगी आदित्यनाथ जी को दो से तीन माह के अंदर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद से हटा दिया जाएगा। आप नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने लिए नहीं, बल्कि अमित शाह को प्रधानमंत्री बनाने के लिए वोट मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब 2014 में मोदी प्रधानमंत्री बने थे तो उन्होंने खुद एक नियम बनाया था कि 75 वर्ष से अधिक आयु के किसी भी व्यक्ति को भाजपा के संगठन में और पार्टी की सरकारों में किसी भी पद पर नहीं रखा जायेगा।

जीतने पर मोदी पीएम पद छोड़ देंगे : केजरीवाल

केजरीवाल ने कहा, इस नियम के तहत सबसे पहले लालकृष्ण आडवाणी जी और मुरली मनोहर जोशी जी को रिटायर किया गया। इसके बाद तमाम नेताओं को रिटायर किया गया। उन्होंने दावा किया कि इसी नियम के तहत मोदी प्रधानमंत्री पद छोड़कर अमित शाह को इस पद पर बैठाएंगे। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने संवाददाताओं से बातचीत में दावा किया कि लोकसभा चुनाव के पहले चार चरणों में भारतीय जनता पार्टी चारों खाने चित्त हो चुकी है।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

सरकार ने 48 शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 की घोषणा की

नयी दिल्ली। सरकार ने शुक्रवार को स्कूली शिक्षा और साक्षरता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए 48 शिक्षकों के नाम राष्ट्रीय शिक्षक...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...